Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादलकेरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातममनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिएमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों मVideo: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्कप्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनीप्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेप्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137 वें संस्करण का प्रसारण | प्रधानमंत्री ने युवाओं से की नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान से जुड़ने की अपील देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान : मुख्यमइंडियाज गॉट लेटेंट में समय राणा और शेरोन वर्मा के बीच क्या हुआ, जिससे बिहारी-कश्मीरी पर छिड़ा विवाद?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएंNEET-PG 2026: जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामासंकट की घड़ी में पूरी सरकार है बाढ़ पीड़ितों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण, किया नुकसान का मुआयना अधिकारियों को 3 दिन तक चित्रकूट में ही रहकर राहत पहुंचाने के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री नमन की बात: 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहें हैं पीएम मोदी

अल्पसंख्यक बेल्ट की वोटिंग में 20 प्रतिशत तक उछाल, ये दीदी की सत्ता की गारंटी है या परिवर्तन का संकेत?

Author
Prabhat Khabar 02 मई 2026, 05:53 pm
अल्पसंख्यक बेल्ट की वोटिंग में 20 प्रतिशत तक उछाल, ये दीदी की सत्ता की गारंटी है या परिवर्तन का संकेत?

खास बातें मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में 2 से 20 फीसदी तक बढ़ा वोट मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज में 20.5 प्रतिशत की रिकॉर्ड छलांग कांग्रेस के पुराने गढ़ में हलचल नाम कटने के बावजूद वोट देने के लिए उमड़ा जनसैलाब बीरभूम और दक्षिण 24 परगना में भी जोरदार मतदान क्या हैं सियासी मायने? West Bengal Election 2026 Muslim Vote Turnout: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उन्होंने राजनीतिक विश्लेषकों को हैरान कर दिया है.

राज्य के चुनावी इतिहास में पहली बार मतदान का आंकड़ा 90 प्रतिशत के पार पहुंचा, लेकिन असली ‘खेला’ उन 85 सीटों पर हुआ है, जिन्हें अल्पसंख्यक बहुल माना जाता है. मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में 2 से 20 फीसदी तक बढ़ा वोट मुस्लिम बहुल इन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में 2 से लेकर 20 फीसदी तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.

मुर्शिदाबाद, मालदा और उत्तर दिनाजपुर जैसे जिलों में उमड़ी यह भीड़ बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ में देगी, इसको लेकर कयासों का बाजार गर्म है. मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज में 20.5 प्रतिशत की रिकॉर्ड छलांग मुर्शिदाबाद जिला, जहां 66 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम आबादी है, वहां वोटरों का उत्साह चरम पर था.

रघुनाथगंज सीट पर 2021 के मुकाबले वोटिंग में 20.5 फीसदी का भारी उछाल आया. जंगीपुर में 17.9 फीसदी, सागरदिघी में 16.4 फीसदी, शमशेरगंज में 16 फीसदी और सूती में 14.5 फीसदी वोटिंग बढ़ी. जिले की सभी 22 सीटों पर मतदान बढ़ा. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें कांग्रेस के पुराने गढ़ में हलचल कांग्रेस का पुराना गढ़ माने जाने वाले मालदा और उत्तर दिनाजपुर में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है, क्योंकि कांग्रेस लंबे समय बाद अकेले चुनाव लड़ रही है.

मालदा के रतुआ में 16.2 प्रतिशत, चांचल में 15.3 प्रतिशत और मालतीपुर में 14.7 प्रतिशत वोटिंग बढ़ी है. यहां किसी भी सीट पर दहाई अंक से कम की वृद्धि नहीं देखी गयी. उत्तर दिनाजपुर के गोआलपोखर में 19.7 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी, जो पूरे बेल्ट में दूसरी सबसे बड़ी उछाल है.

चाकुलिया और इस्लामपुर में भी 13 से 17 फीसदी तक मतदान बढ़ा. इसे भी पढ़ें : बंगाल में फिर ‘दीदी’ के करीब आया अल्पसंख्यक वोट बैंक! स्टिंग और UCC के डर ने बिगाड़ा खेल, जानें नये सियासी समीकरण नाम कटने के बावजूद वोट देने के लिए उमड़ा जनसैलाब हैरानी की बात यह है कि चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत इन जिलों में लाखों नाम वोटर लिस्ट से हटाये गये थे.

मुर्शिदाबाद में 4,55,137 और मालदा में 2,39,375 नाम काटे जाने के बावजूद पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें देखी गयीं. यह दर्शाता है कि मतदाता इस बार अपने हक को लेकर बेहद जागरूक थे. इसे भी पढ़ें : बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण बीरभूम और दक्षिण 24 परगना में भी जोरदार मतदान अनुब्रत मंडल के इलाके बीरभूम जिले के मुराराई में 13.3 प्रतिशत और रामपुरहाट में 11 प्रतिशत सहित सभी 11 सीटों पर मतदान बढ़ा.

अभिषेक बनर्जी के गढ़ दक्षिण 24 परगना के मटियाबुर्ज में 18 प्रतिशत और कस्बा में 17.2 प्रतिशत की भारी बढ़त दर्ज की गयी. इसे भी पढ़ें : डायमंड हार्बर या बंगाल का ‘ल्यारी’? अभिषेक बनर्जी के गढ़ का क्या है पाकिस्तान कनेक्शन? West Bengal Election 2026 Muslim Vote Turnout: क्या हैं सियासी मायने? बंगाल चुनाव 2021 में इन 85 में से 75 सीटों पर टीएमसी ने जीत दर्ज की थी.

उस समय अल्पसंख्यक वोटों का एकमुश्त ध्रुवीकरण ममता बनर्जी के पक्ष में हुआ था. 2026 में कांग्रेस के स्वतंत्र रूप से लड़ने और आईएसएफ (ISF) जैसी पार्टियों की मौजूदगी ने समीकरण बदल दिये हैं. बढ़ा हुआ मतदान ममता बनर्जी के प्रति वफादारी है या सत्ता विरोधी लहर? इसका फैसला 4 मई को होगा.

इसे भी पढ़ें भवानीपुर बना ‘मनोवैज्ञानिक युद्धक्षेत्र’, ममता के गढ़ में शुभेंदु की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला, क्या ‘मिनी इंडिया’ तोड़ेगा दीदी की अजेय छवि? बंगाल में पोस्ट पोल वॉयलेंस रोकने की हाईकोर्ट से गुहार, 4 मई को होगी सुनवाई, क्या टोटलाइजर मशीन से आयेगा रिजल्ट? बंगाल में ‘गढ़’ ढहेंगे और ‘स्विंग जोन’ तय करेंगे सत्ता का भविष्य, 2026 के नतीजों में चौंकायेंगे नये समीकरण कौन हैं सुनील बंसल? जिनकी ‘साइलेंट’ रणनीति ने उड़ा दी ममता बनर्जी की नींद, सामने आया बीजेपी का सबसे बड़ा ‘गेमचेंजर’.

Ad

ताज़ा खबरें

सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हाल
राष्ट्रीय

सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हाल

Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादल

केरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम
राष्ट्रीय

केरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम

मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए
राष्ट्रीय

मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों म
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों म