Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
रथ यात्रा के दौरान कैसा रहेगा मौसम? IMD ने ओडिशा और पुरी के लिए जारी किया अलर्ट; स्कूल बंदमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व युवा कौशल दिवस की दीं शुभकामनाएंक्या टूटने वाली है शरद पवार की एनसीपी? बोले संजय राउत- फैलाई जा रही हैं अफवाहेंपोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बातबारिश के पानी से रिचार्ज होगा भूजल, कोलकाता नगर निगम की अनूठी पहलभारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए अमेरिकी नागरिक के पास मिला चीनी पासपोर्ट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्टWeather Forecast : झारखंड में होगी भारी बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का वेदर अपडेटवैष्णो देवी में 500 करोड़ की चांदी चोरी का मामला: अदालत ने मांगा पूरा रिकॉर्ड, FIR पर उठे गंभीर सवालसंविधान की आत्मा से अदालत की मर्यादा तक... CJI सूर्यकांत और पूर्व CJI बीआर गवई ने न्याय व्यवस्था पर दिया संदेशपाकिस्तानी गैंगस्टर का सोशल मीडिया जाल: पुणे में ATS का एक्शन, 66 लोगों से की गई पूछताछ17 दिनों से अनशन पर सोनम वांगचुक, 8.5 KG घटा वजन; जानिए अब आगे क्या है CJP का प्लान?प्रदेश के बुनियादी ढांचे और जन-कल्याण के लिए 10 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति | कुण्डलिया वृहद सिंचाई परियोजना 2031 तक निरंतर रखने के लिए 245 करोड़ 45 लाख रूपये की स्वीकृति मूंग उपार्जन के लिए 1,587 करोड़ रूपये की निःशुल्क शासकीय प्रत्याभूति उपलब्ध करापहलगाम हमला: NIA कोर्ट ने हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया; कहा- जांच के लिए गिरफ्तारी जरूरीबंगाल के बर्धमान में आयकर की रेड, किशोलॉय चिल्ड्रेन हॉस्पिटल और राइस मिल के खंगाले गये दस्तावेजमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रज्जू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात | इन्दौर में अतिथियों और प्रतिनिधियों के सम्मान में दिया रात्रि भोज

MPINFO
MP Info 11 जून 2026, 10:20 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात | इन्दौर में अतिथियों और प्रतिनिधियों के सम्मान में दिया रात्रि भोज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल कृषि मंत्रियों एवं अन्य विदेशी प्रतिनिधियों एवं अतिथियों से मुलाकात की। उन्होंने अतिथियों का देश के दिल मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इन्दौर में स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी के सम्मान में रात्रि भोज भी दिया। अतिथियों के स्वागत के साथ मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और पर्यटन वैभव को प्रदर्शित करने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश की लोक कला, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना पर आधारित प्रस्तुतियों ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का मन मोह लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा से मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों की विशेषताओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। रात्रि भोज एवं सांस्कृतिक आयोजन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट, कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, सांसद श्री शंकर लालवानी तथा सुश्री कविता पाटीदार, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष के श्रीमती रीना सतीश मालवीय, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, सुश्री उषा ठाकुर, श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा तथा श्री गोलू शुक्ला, श्री सावन सोनकर, श्री प्रताप करोसिया, श्री सुमित मिश्रा, श्री श्रवण सिंह चावड़ा, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें