मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि लघु उद्योग जगत हमारी अर्थव्यवस्था को गति एवं रोजगार के अवसर सृजन में अग्रणी भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में लघु उद्योगों के नए युग की शुरुआत हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लघु उद्योगों में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों की सदैव प्रगति की मंगलकामनाएं की हैं।
Source:MP Info