Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
हाईयर एजुकेशन के लिए बिहार सरकार दे रही 4 लाख रुपये! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए यहां करें अप्लाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे | मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा रविवार को सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से अवलोकनKal Ka Mausam : रविवार को यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट ? जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरका बोन्दारी क्षेत्र में वाहन रुकवाकर किया बच्चों और महिलाओं से आत्मीय संवाद | ग्राम देवरबेली में पहली बार पहुंचे कोई मुख्यमंत्री राखी भी बंधवाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट | प्रदेश की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों की दी जानकारीसड़क किनारे खड़ी बहनों और बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुकवाई गाड़ी | राखी बंधवाकर किया आत्मीय संवादरेलवे ट्रैक पर रील बनाने और स्टंट करनेवालों पर सख्ती, 3 महीने में 6608 लोगों पर जुर्माना, 853 अरेस्टबालाघाट जिले का विकास और रोजगार के नये अवसरों का सृजन ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बैगा विकास प्राधिकरण की होगी स्थापना मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनविश्वास कार्यक्रम में हुए शामिलMP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्टविकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएंनक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए केसिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन | सभी को दी भुजरिया पर्व की शुभकामनाएंशिक्षा भी, आर्थिक संबल भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हाईयर एजुकेशन के लिए बिहार सरकार दे रही 4 लाख रुपये! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए यहां करें अप्लाई

Author
Prabhat Khabar 29 अगस्त 2026, 09:52 pm
हाईयर एजुकेशन के लिए बिहार सरकार दे रही 4 लाख रुपये! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए यहां करें अप्लाई

बिहार के उन छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है, जो हाईयर एजुकेशन के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लोन लेने वाले हैं. राज्य सरकार ने 10 दिन पहले लिया अपना फैसला वापस ले लिया है. अब छात्रों को पहले की तरह 4 लाख रुपये तक का शिक्षा लोन मिलेगा.

सरकार ने 19 अगस्त को लोन की सीमा 4 लाख से घटाकर 2 लाख रुपये कर दी थी. इस फैसले के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच काफी चिंता थी. विपक्ष ने भी सरकार को इस मुद्दे पर घेरा था. अब 29 अगस्त को सरकार ने नया आदेश जारी कर 19 अगस्त वाले फैसले को रद्द कर दिया है.

2 लाख वाला फैसला अब नहीं रहेगा उच्च शिक्षा विभाग ने शनिवार को इस बारे में नई अधिसूचना जारी की है. इसमें कहा गया है कि 19 अगस्त 2026 को जारी किया गया आदेश और उसे लागू करने की प्रक्रिया रद्द कर दी गई है. जिसका मतलब हुआ कि अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 2 लाख रुपये की सीमा नहीं रहेगी.

छात्रों को फिर से 4 लाख रुपये तक शिक्षा लोन मिल सकेगा. ये भी पढ़ें: दिल्ली लक्ष्मी योजना: ₹2,500 पर सरकार का खास प्लान, महिलाओं को मिलेगा डबल बचत का मौका 2 लाख की लिमिट क्यों की गई थी? 19 अगस्त को सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव किया था.

जिसके तहत बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम से मिलने वाले लोन की सीमा 4 लाख से घटाकर 2 लाख रुपये कर दी गई थी. हालांकि अगर किसी छात्र को 2 लाख रुपये से ज्यादा की जरूरत होती, तो उसे बाकी रकम के लिए प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी पोर्टल के जरिए बैंक से शिक्षा लोन लेने की बात कही गई थी.

सरकार ने उस समय कहा था कि छात्रों को मिलने वाली कुल लोन सुविधा 4 लाख रुपये तक ही रहेगी. बस, 2 लाख रुपये से ज्यादा की रकम बैंक के जरिए मिलेगी. लेकिन इस बदलाव से छात्रों की चिंता बढ़ गई थी. खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों को डर था कि बैंक से लोन लेने पर उन्हें ब्याज भी देना पड़ेगा.

क्योंकि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत मिलने वाले लोन के लिए ब्याज नहीं देना होता है. अब छात्रों को क्या फायदा होगा? अब सरकार ने पुरानी व्यवस्था फिर से लागू कर दी है. यानी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत छात्र बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम से 4 लाख रुपये तक का लोन ले सकेंगे.

इससे उन छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें कॉलेज की फीस, हॉस्टल, किताबों और पढ़ाई से जुड़े दूसरे खर्चों के लिए ज्यादा पैसे की जरूरत होती है. ये भी पढ़ें: 15 हजार रुपये की कमी से शुरू हुआ भारत का गोल्डन सफर, जब ध्यानचंद ने दिलाया पहला ओलंपिक हॉकी गोल्ड स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई? बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लोन लेने के लिए छात्र को सबसे पहले बिहार सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.

नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और दूसरी जरूरी जानकारी भरने के बाद ओटीपी से वेरिफिकेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना चुनें और आवेदन फॉर्म भरें. इसमें कॉलेज, कोर्स, फीस और व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी. इसके साथ आधार कार्ड, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, एडमिशन लेटर, फीस स्ट्रक्चर, निवास और आय प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.

फॉर्म सबमिट करने के बाद मिलने वाला एक्नॉलेजमेंट नंबर संभालकर रखें. इसके बाद दस्तावेजों की जांच के लिए छात्र को अपने जिले के डीआरसीसी केंद्र जाना होगा. यहां मूल दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा. प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमों के मुताबिक लोन मंजूर किया जाएगा.

Ad

ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे | मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा रविवार को सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से अवलोकन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे | मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा रविवार को सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से अवलोकन

Kal Ka Mausam : रविवार को यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट ? जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय

Kal Ka Mausam : रविवार को यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट ? जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरका बोन्दारी क्षेत्र में वाहन रुकवाकर किया बच्चों और महिलाओं से आत्मीय संवाद | ग्राम देवरबेली में पहली बार पहुंचे कोई मुख्यमंत्री राखी भी बंधवाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरका बोन्दारी क्षेत्र में वाहन रुकवाकर किया बच्चों और महिलाओं से आत्मीय संवाद | ग्राम देवरबेली में पहली बार पहुंचे कोई मुख्यमंत्री राखी भी बंधवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट | प्रदेश की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों की दी जानकारी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट | प्रदेश की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों की दी जानकारी

सड़क किनारे खड़ी बहनों और बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुकवाई गाड़ी | राखी बंधवाकर किया आत्मीय संवाद
मध्यप्रदेश

सड़क किनारे खड़ी बहनों और बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुकवाई गाड़ी | राखी बंधवाकर किया आत्मीय संवाद