Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनीप्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेप्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137 वें संस्करण का प्रसारण | प्रधानमंत्री ने युवाओं से की नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान से जुड़ने की अपील देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान : मुख्यमइंडियाज गॉट लेटेंट में समय राणा और शेरोन वर्मा के बीच क्या हुआ, जिससे बिहारी-कश्मीरी पर छिड़ा विवाद?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएंNEET-PG 2026: जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामासंकट की घड़ी में पूरी सरकार है बाढ़ पीड़ितों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण, किया नुकसान का मुआयना अधिकारियों को 3 दिन तक चित्रकूट में ही रहकर राहत पहुंचाने के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री नमन की बात: 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहें हैं पीएम मोदीVideo: 18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाएं, खतरनाक ढलान, हेलीकॉप्टर उतारने के जगह नहीं, भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशनHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्टबाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देशहाईयर एजुकेशन के लिए बिहार सरकार दे रही 4 लाख रुपये! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए यहां करें अप्लाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे | मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा रविवार को सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से अवलोकनKal Ka Mausam : रविवार को यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट ? जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरका बोन्दारी क्षेत्र में वाहन रुकवाकर किया बच्चों और महिलाओं से आत्मीय संवाद | ग्राम देवरबेली में पहली बार पहुंचे कोई मुख्यमंत्री राखी भी बंधवाई

प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले

MPINFO
MP Info 30 अगस्त 2026, 05:15 pm
प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले

कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों का आधुनिक तकनीक से जुड़ने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि का अंतरण करेंगे।

विद्यार्थियों को यह राशि 1 सितंबर को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित लैपटॉप क्रय के लिये राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है।

इसके अंतर्गत कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का संबल प्रदेश सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत इस वर्ष प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 25 हजार रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। इस प्रकार विद्यार्थियों को कुल 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की यह पहल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल पाठ्य सामग्री, ई-लर्निंग और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर अपनी शिक्षा को और बेहतर बना सकेंगे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
राष्ट्रीय

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

प्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137 वें संस्करण का प्रसारण | प्रधानमंत्री ने युवाओं से की नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान से जुड़ने की अपील देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान : मुख्यम
मध्यप्रदेश

इंडियाज गॉट लेटेंट में समय राणा और शेरोन वर्मा के बीच क्या हुआ, जिससे बिहारी-कश्मीरी पर छिड़ा विवाद?
राष्ट्रीय

इंडियाज गॉट लेटेंट में समय राणा और शेरोन वर्मा के बीच क्या हुआ, जिससे बिहारी-कश्मीरी पर छिड़ा विवाद?

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएं

NEET-PG 2026: जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामा
राष्ट्रीय

NEET-PG 2026: जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामा