Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
केरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातममनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिएमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों मVideo: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्कप्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनीप्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेप्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137 वें संस्करण का प्रसारण | प्रधानमंत्री ने युवाओं से की नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान से जुड़ने की अपील देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान : मुख्यमइंडियाज गॉट लेटेंट में समय राणा और शेरोन वर्मा के बीच क्या हुआ, जिससे बिहारी-कश्मीरी पर छिड़ा विवाद?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएंNEET-PG 2026: जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामासंकट की घड़ी में पूरी सरकार है बाढ़ पीड़ितों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण, किया नुकसान का मुआयना अधिकारियों को 3 दिन तक चित्रकूट में ही रहकर राहत पहुंचाने के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री नमन की बात: 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहें हैं पीएम मोदीVideo: 18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाएं, खतरनाक ढलान, हेलीकॉप्टर उतारने के जगह नहीं, भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशनHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्ट

केरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम

Author
Prabhat Khabar 30 अगस्त 2026, 10:54 pm
केरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम

केरल के कोझिकोड के पास विलंगड इलाके में शनिवार (29 अगस्त) को गौर के हमले में 40 वर्षीय सुनील की मौत हो गई. सुनील वायाड कॉलोनी के रहने वाले थे. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सुनील वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर रिहायशी इलाके में घुसे गौरों के झुंड को भगाने की कोशिश कर रहे थे.

तभी एक गौर ने उन पर हमला कर दिया. एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, सुनील ने गौर को रोकने के लिए हाथ बढ़ाया ही था कि उसने उन पर हमला बोल दिया. गंभीर चोट लगने से सुनील की मौत हो गई. सुनील अपने परिवार में कमाने वाले अकेले सदस्य थे, और उनकी अचानक मृत्यु ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है.

सुनील की गौर हमले में मौत, सदमे से चचेरे भाई की भी मृत्यु पोस्टमार्टम के बाद शनिवार रात करीब 11 बजे सुनील का शव उनके घर लाया गया. पुलिस के मुताबिक, सुनील की मौत की खबर से उनके चचेरे भाई विजेश को गहरा सदमा लगा. कुछ ही समय बाद उन्हें दिल का दौरा आया और उनकी भी मौत हो गई.

एक ही घटना के बाद परिवार में दो मौतों से पूरे इलाके में मातम पसर गया. अंतिम संस्कार रोककर ग्रामीणों का प्रदर्शन घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इलाके में जंगली जानवरों की समस्या का पक्का समाधान करने का भरोसा नहीं मिलता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा.

ग्रामीणों ने सुनील के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है. ग्रामीणों के प्रदर्शन के पीछे का मुख्य कारण जंगली जानवरों से लगातार हो रहा नुकसान है. गौरों के हमले और फसल नुकसान से नाराज ग्रामीण ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में गौर लगातार घूम रहे हैं और अब इंसानों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं.

इनकी वजह से लोगों में डर का माहौल है और फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है. कुछ ग्रामीणों ने गौरों को मारने की मांग तक की है. हमला करने वाले गौर की पहचान जरूरी स्थानीय विधायक के एम अभिजीत ने कहा कि कार्रवाई से पहले उस गौर की पहचान करना जरूरी है, जिसने सुनील पर हमला किया था.

उन्होंने बताया कि शनिवार रात अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की गई. विधायक के अनुसार, वन विभाग ने इलाके से गौरों के झुंड को भगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. सरकार जल्द लेगी फैसला विधायक ने बताया कि ऐसे मामलों में फिलहाल 14 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है और पांच लाख रुपये की पहली किस्त जल्द परिवार को दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि सुनील पर हमला करने वाले गौर को मारने और स्थानीय मांगों पर सरकार जल्द कोई फैसला लेगी. ये भी पढ़ें: Haryana Murder Case :पति की हत्या कर पेट चीर निकाली आंतें, बैग में भर रही थी पत्नी; मकान मालिक ने देखा तो छत से कूदी.

Ad

ताज़ा खबरें

मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए
राष्ट्रीय

मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों म
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों म

Video: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्क
राष्ट्रीय

Video: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्क

प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
राष्ट्रीय

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी