Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
रथ यात्रा के दौरान कैसा रहेगा मौसम? IMD ने ओडिशा और पुरी के लिए जारी किया अलर्ट; स्कूल बंदमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व युवा कौशल दिवस की दीं शुभकामनाएंक्या टूटने वाली है शरद पवार की एनसीपी? बोले संजय राउत- फैलाई जा रही हैं अफवाहेंपोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बातबारिश के पानी से रिचार्ज होगा भूजल, कोलकाता नगर निगम की अनूठी पहलभारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए अमेरिकी नागरिक के पास मिला चीनी पासपोर्ट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्टWeather Forecast : झारखंड में होगी भारी बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का वेदर अपडेटवैष्णो देवी में 500 करोड़ की चांदी चोरी का मामला: अदालत ने मांगा पूरा रिकॉर्ड, FIR पर उठे गंभीर सवालसंविधान की आत्मा से अदालत की मर्यादा तक... CJI सूर्यकांत और पूर्व CJI बीआर गवई ने न्याय व्यवस्था पर दिया संदेशपाकिस्तानी गैंगस्टर का सोशल मीडिया जाल: पुणे में ATS का एक्शन, 66 लोगों से की गई पूछताछ17 दिनों से अनशन पर सोनम वांगचुक, 8.5 KG घटा वजन; जानिए अब आगे क्या है CJP का प्लान?प्रदेश के बुनियादी ढांचे और जन-कल्याण के लिए 10 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति | कुण्डलिया वृहद सिंचाई परियोजना 2031 तक निरंतर रखने के लिए 245 करोड़ 45 लाख रूपये की स्वीकृति मूंग उपार्जन के लिए 1,587 करोड़ रूपये की निःशुल्क शासकीय प्रत्याभूति उपलब्ध करापहलगाम हमला: NIA कोर्ट ने हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया; कहा- जांच के लिए गिरफ्तारी जरूरीबंगाल के बर्धमान में आयकर की रेड, किशोलॉय चिल्ड्रेन हॉस्पिटल और राइस मिल के खंगाले गये दस्तावेजमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रज्जू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

*भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण को मिला जन समर्थन,,भूमिदान से लेकर लाखो रुपए का भक्तों द्वारा सहयोग*

Author
Niranjan Sharma 12 जून 2026, 12:31 am
*भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण  को मिला जन समर्थन,,भूमिदान से लेकर लाखो रुपए का  भक्तों द्वारा सहयोग*
सिंगोली। निरंजन शर्मा नगर के प्राचीन एवं आस्था के केंद्र भूतेश्वर महादेव मंदिर के विकास एवं निर्माण कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में सर्वसमाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर निर्माण हेतु मुख्य कार्यकारिणी एवं विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा श्रद्धालुओं द्वारा उदारतापूर्वक दान की घोषणाएं भी की गईं। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष महेश तिवारी , उपाध्यक्ष सुनील सोनी , सचिव राजेश नागौरी , सह सचिव मदन धाकड़ (फोरू) ,कोषाध्यक्ष कमल शर्मा , सह कोषाध्यक्ष हंसराज खटीक, को नियुक्त किया गया। बैठक में राजेश पिता कैलाश लोहार द्वारा मंदिर से सटी लगभग 15×120 फीट भूमि दान करने की घोषणा रही। इसके साथ ही मंदिर निर्माण के लिए महेश तिवारी, कमल शर्मा, गोविंद शर्मा, मोतीलाल धाकड़, शंकर लक्ष्यकार, दिनेश ठेकेदार एवं देवीलाल गुर्जर ने एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं कन्हैयालाल जंगम ने 151 सीमेंट कट्टे देने का संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त 21 हजार रुपये की कई रसीदें भी प्राप्त हुई हैं। बैठक में मंदिर निर्माण कार्यों के संचालन हेतु अलग से मंदिर निर्माण समिति एवं चंदा समिति का गठन किया गया। दोनों समितियों में नगर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों को शामिल कर व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 22 जून, सोमवार को शाम 7:15 बजे विवेकानंद बाजार स्थित गौतमालय भवन में आयोजित की जाएगी, जिसमें शेष सदस्यों के नामों की घोषणा एवं आगामी निर्माण कार्यों की रूपरेखा तय की जाएगी।बैठक का समापन मंदिर निर्माण में सर्वसमाज के सहयोग एवं सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।
Ad

ताज़ा खबरें