Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादलकेरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातममनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिएमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों मVideo: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्कप्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनीप्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेप्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137 वें संस्करण का प्रसारण | प्रधानमंत्री ने युवाओं से की नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान से जुड़ने की अपील देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान : मुख्यमइंडियाज गॉट लेटेंट में समय राणा और शेरोन वर्मा के बीच क्या हुआ, जिससे बिहारी-कश्मीरी पर छिड़ा विवाद?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएंNEET-PG 2026: जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामासंकट की घड़ी में पूरी सरकार है बाढ़ पीड़ितों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण, किया नुकसान का मुआयना अधिकारियों को 3 दिन तक चित्रकूट में ही रहकर राहत पहुंचाने के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री नमन की बात: 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहें हैं पीएम मोदीVideo: 18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाएं, खतरनाक ढलान, हेलीकॉप्टर उतारने के जगह नहीं, भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादल

Author
Prabhat Khabar 31 अगस्त 2026, 05:49 am
Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 31 अगस्त से 1 सितंबर तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान 31 अगस्त को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. विभाग के अनुसार, 3 से 5 सितंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

31 अगस्त से 5 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. वहीं, 31 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.

वहीं, 2 से 5 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अगस्त को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ बहुत भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जबकि 1 सितंबर को भी एक-दो स्थानों पर गरज-चमक तथा वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी झारखंड का मौसम कैसा रहेगा? झारखंड में 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जहां दोनों ही दिन राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

बारिश की बात करें तो 31 अगस्त को राज्य के दक्षिण-पूर्वी (पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां) तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. वहीं 1 सितंबर को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी (सिमडेगा एवं पश्चिमी सिंहभूम), उत्तर-पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला) में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

झारखंड का मौसम बिहार का मौसम कैसा रहेगा? बिहार में 31 अगस्त को पश्चिमी क्षेत्रों जैसे पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर और पूर्णिया सहित राज्य के शेष मध्य, उत्तरी और पूर्वी जिलों में गरज-चमक, वज्रपात तथा तेज हवाओं की आशंका के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिहार का मौसम दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में 31 अगस्त और 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 से 37°C और न्यूनतम तापमान 25 से 27°C के बीच रहने का अनुमान है.

पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अगस्त को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं 1 सितंबर को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि दोपहर से शाम के दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान के अधिकांश भागों और विशेषकर पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर के अलावा बीकानेर संभाग में आगामी 4-5 दिनों तक कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है. हालांकि, राज्य के उत्तर-पूर्वी व पूर्वी भागों में 3 सितंबर से बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है.

4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा, बीकानेर संभाग में भी 5 से 8 सितंबर के दौरान केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया गया है..

Ad

ताज़ा खबरें

केरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम
राष्ट्रीय

केरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम

मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए
राष्ट्रीय

मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों म
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों म

Video: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्क
राष्ट्रीय

Video: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्क

प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव