Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
रथ यात्रा के दौरान कैसा रहेगा मौसम? IMD ने ओडिशा और पुरी के लिए जारी किया अलर्ट; स्कूल बंदमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व युवा कौशल दिवस की दीं शुभकामनाएंक्या टूटने वाली है शरद पवार की एनसीपी? बोले संजय राउत- फैलाई जा रही हैं अफवाहेंपोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बातबारिश के पानी से रिचार्ज होगा भूजल, कोलकाता नगर निगम की अनूठी पहलभारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए अमेरिकी नागरिक के पास मिला चीनी पासपोर्ट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्टWeather Forecast : झारखंड में होगी भारी बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का वेदर अपडेटवैष्णो देवी में 500 करोड़ की चांदी चोरी का मामला: अदालत ने मांगा पूरा रिकॉर्ड, FIR पर उठे गंभीर सवालसंविधान की आत्मा से अदालत की मर्यादा तक... CJI सूर्यकांत और पूर्व CJI बीआर गवई ने न्याय व्यवस्था पर दिया संदेशपाकिस्तानी गैंगस्टर का सोशल मीडिया जाल: पुणे में ATS का एक्शन, 66 लोगों से की गई पूछताछ17 दिनों से अनशन पर सोनम वांगचुक, 8.5 KG घटा वजन; जानिए अब आगे क्या है CJP का प्लान?प्रदेश के बुनियादी ढांचे और जन-कल्याण के लिए 10 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति | कुण्डलिया वृहद सिंचाई परियोजना 2031 तक निरंतर रखने के लिए 245 करोड़ 45 लाख रूपये की स्वीकृति मूंग उपार्जन के लिए 1,587 करोड़ रूपये की निःशुल्क शासकीय प्रत्याभूति उपलब्ध करापहलगाम हमला: NIA कोर्ट ने हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया; कहा- जांच के लिए गिरफ्तारी जरूरीबंगाल के बर्धमान में आयकर की रेड, किशोलॉय चिल्ड्रेन हॉस्पिटल और राइस मिल के खंगाले गये दस्तावेजमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रज्जू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

सायोनी घोष ने भी ममता बनर्जी को छोड़ा, पढ़ें भूपेंद्र यादव के घर 1 घंटे चली गुप्त बैठक की इनसाइड स्टोरी

Author
Prabhat Khabar 11 जून 2026, 06:25 pm
सायोनी घोष ने भी ममता बनर्जी को छोड़ा, पढ़ें भूपेंद्र यादव के घर 1 घंटे चली गुप्त बैठक की इनसाइड स्टोरी

खास बातें शुभेंदु अधिकारी के साथ सायोनी घोष की गुप्त बैठक भूपेंद्र यादव के आवास पर हुई बैठक की इनसाइड स्टोरी बागियों की लिस्ट में ग्लैमर जगत से जमीनी नेता तक शामिल NDA को समर्थन का क्या है सीक्रेट प्लान? Saayoni Ghosh Joins TMC Rebels: NDA सरकार को बाहर से देंगे समर्थन कोलकाता से दिल्ली तक खत्म हुई ममता की सल्तनत Saayoni Ghosh Joins TMC Rebels: तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत का दौर जारी है.

ममता बनर्जी के बेहद करीबी रहे नेता एक-एक कर उनका साथ छोड़ने लगे हैं. विधायकों के बाद टीएमसी के सांसदों में भी अभूतपूर्व भगदड़ की स्थिति है. जादवपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित युवा सांसद और तृणमूल कांग्रेस के यूथ विंग की निवर्तमान अध्यक्ष सायोनी घोष (Saayoni Ghosh) ने भी ममता और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व को चुनौती देते हुए बागी खेमे में शामिल हो गयीं हैं.

शुभेंदु अधिकारी के साथ सायोनी घोष की गुप्त बैठक दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर राष्ट्रीय नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सरकारी आवास पर बागी सांसदों की गुप्त और उच्चस्तरीय बैठक हुई है. करीब एक घंटे तक चली बैठक में सायोनी घोष मौजूद थीं.

बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी ने साफ कर दिया है कि ममता बनर्जी की सल्तनत का संसदीय ढांचा अब पूरी तरह ढहने की कगार पर पहुंच गया है. भूपेंद्र यादव के आवास पर हुई बैठक की इनसाइड स्टोरी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दिल्ली स्थित आवास पर हुई इस अति-गोपनीय बैठक में सायोनी घोष के अलावा टीएमसी की वरिष्ठ महिला सांसद माला रॉय, प्रतिमा मंडल और मिताली बाग भी शामिल थीं.

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के कुल 28 सांसद हैं. दलबदल कानून (Anti-Defection Law) से बचने और अपनी सदस्यता बरकरार रखने के लिए बागी गुट को दो-तिहाई यानी कम से कम 19 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता थी. खबर है कि बागी खेमे ने कुल 20 सांसदों के समर्थन की सूची लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दी है.

इसे भी पढ़ें : टीएमसी में बगावत पर वर्ल्ड मीडिया ने लिखा- अदम्य योद्धा का दुखद राजनीतिक अंत बागियों की लिस्ट में ग्लैमर जगत से जमीनी नेता तक शामिल बागी सांसदों की सूची में बीरभूम की सांसद शताब्दी रॉय, टॉलीवुड के सुपरस्टार और घाटाल से सांसद दीपक अधिकारी (देव), हुगली की रचना बनर्जी और मेदिनीपुर की जून मालिया जैसे लोकप्रिय और ग्लैमरस चेहरे शामिल हैं.

जंगीपुर के खलीलुर रहमान, मुर्शिदाबाद के अबू ताहिर खान, बैरकपुर के पार्थ भौमिक, मथुरापुर के बापी हलदार, कूचबिहार के जगदीश चंद्र बासुनिया, झारग्राम के कालीपद सोरेन, बांकुड़ा के अरूप चक्रवर्ती, वर्धमान पूर्व की शर्मिला सरकार और बोलपुर के असित कुमार माल ने भी ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है.

सांसद प्रसून बनर्जी भी विद्रोही गुट के साथ आ गये हैं. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें NDA को समर्थन का क्या है सीक्रेट प्लान? टीएमसी के बागी सांसद अभी टीएमसी से औपचारिक इस्तीफा नहीं दे रहे हैं. न ही वे तुरंत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता लेंगे.

कानूनी अयोग्यता से बचने के लिए 20 सांसदों ने खुद को ‘असली तृणमूल कांग्रेस’ बताते हुए संसद के भीतर स्वतंत्र संसदीय ब्लॉक (Separate Parliamentary Bloc) के रूप में मान्यता देने की मांग की है. Saayoni Ghosh Joins TMC Rebels: NDA सरकार को बाहर से देंगे समर्थन सूत्रों का दावा है कि भूपेंद्र यादव और शुभेंदु अधिकारी के साथ हुई इस बैठक में सहमति बनी है कि काकोली घोष दस्तीदार का यह नया 20 सांसदों का मजबूत गुट लोकसभा में केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार को नीतिगत मुद्दों पर बाहर से समर्थन जारी रखेगा.

इसे भी पढ़ें : बागी विधायकों की संख्या 64 हुई, रीतब्रत बोले- तृणमूल के कांग्रेस में विलय की कोई संभावना नहीं कोलकाता से दिल्ली तक खत्म हुई ममता की सल्तनत पश्चिम बंगाल में अपनी जमीन खोने के बाद ममता बनर्जी को इस बात का गुमान था कि तृणमूल कांग्रेस संसद में कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है.

लेकिन, काकोली घोष दस्तीदार की अगुवाई में 20 सांसदों ने टीएमसी सुप्रीमो के पैरों तले से जमीन खिसका दी. धीरे-धीरे यह कुनबा बड़ा होता जा रहा है. उधर, कोलकाता में रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी के 80 में से 64 विधायक बागी हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें सायोनी घोष ने टीएमसी में मचा दी खलबली, सोशल मीडिया अकाउंट से हटायी ममता-अभिषेक की तस्वीरें तृणमूल का कांग्रेस में होगा विलय! सोनिया गांधी से मिलीं ममता बनर्जी, अभिषेक से राहुल की हुई मुलाकात काकोली घोष से शताब्दी रॉय तक, ममता बनर्जी की सल्तनत खत्म करने वालों की पूरी लिस्ट आयी सामने सोनिया गांधी के गले लगकर क्यों रो पड़ीं तृणमूल चीफ ममता बनर्जी? जानें जादू की झप्पी की इनसाइड स्टोरी.

Ad

ताज़ा खबरें