Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादलकेरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातममनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिएमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों मVideo: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्कप्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनीप्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेप्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137 वें संस्करण का प्रसारण | प्रधानमंत्री ने युवाओं से की नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान से जुड़ने की अपील देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान : मुख्यमइंडियाज गॉट लेटेंट में समय राणा और शेरोन वर्मा के बीच क्या हुआ, जिससे बिहारी-कश्मीरी पर छिड़ा विवाद?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएं

डॉ शशि पांजा : बंगाल की ‘नारी’ का आंध्र से नाता, आरजी कर से पढ़ाई और 3 पीढ़ियों का सियासी रसूख

Author
Prabhat Khabar 02 मई 2026, 08:35 am
डॉ शशि पांजा : बंगाल की ‘नारी’ का आंध्र से नाता, आरजी कर से पढ़ाई और 3 पीढ़ियों का सियासी रसूख

खास बातें 2010 में पहली बार बनीं थीं पार्षद आंध्र की बेटी, बंगाल की बहू पांजा परिवार की तीसरी पीढ़ी : पार्षद से मंत्री तक का सफर शशि पांजा पर ममता बनर्जी का अटूट भरोसा अनोखी बात : शादी के नाम पर भड़क जाती हैं पार्षद बेटी Shashi Panja Telugu Connection: उत्तर कोलकाता के श्यामपुकुर इलाके में जब डॉ शशि पांजा का नाम गूंजता है, तो सम्मान और सत्ता का मिला-जुला अहसास होता है.

ममता बनर्जी सरकार में महिला एवं बाल विकास के साथ-साथ उद्योग और वाणिज्य जैसे भारी-भरकम विभागों की जिम्मेदारी संभालने वाली डॉ शशि पांजा की कहानी किसी फिल्म की तरह दिलचस्प है. 2010 में पहली बार बनीं थीं पार्षद वह पेशे से डॉक्टर हैं. ससुराल से बंगाली हैं.

उनका जन्म तेलुगु परिवार में हुआ था. बंगाल की महिलाओं के हक की बात करने वाली शशि पांजा का नाता सीधे आंध्रप्रदेश से जुड़ा है. 63 वर्ष की उम्र में भी वह उतनी ही सक्रिय हैं, जितनी 2010 में पहली बार पार्षद बनते समय थीं. आंध्र की बेटी, बंगाल की बहू शशि पांजा का जीवन दो संस्कृतियों का खूबसूरत संगम है.

शशि का जन्म एक तेलुगु परिवार में हुआ था. उनके पिता हिंदमोटर कंपनी में बड़े अधिकारी थे. नौकरी के लिए बंगाल आये और फिर यहीं हुगली में बस गये. शशि की मातृभाषा तेलुगु है, लेकिन वह उतनी ही धाराप्रवाह बांग्ला भी बोलती हैं. वह तृणमूल कांग्रेस में दक्षिण भारतीय प्रभाव रखने वाली एकमात्र प्रमुख नेता हैं.

संयोग देखिए, शशि पांजा आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा रही हैं. उनके पति डॉ प्रसून पांजा भी डॉक्टर हैं. वह भी आरजी कर के ही छात्र थे. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पांजा परिवार की तीसरी पीढ़ी : पार्षद से मंत्री तक का सफर डॉ शशि पांजा का परिवार बंगाल की राजनीति के उन विरल परिवारों में से है, जिसकी 3 पीढ़ियां सियासत में सक्रिय हैं.

अजीत पांजा : पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अजीत पांजा ने इस परिवार की राजनीतिक नींव रखी थी. शशि पांजा : अजीत पांजा की बहू शशि ने 2011 से लगातार 3 बार श्यामपुकुर से विधायक बनकर अपनी काबिलियत साबित की है. पूजा पांजा : अब शशि की बेटी पूजा पांजा कोलकाता नगर निगम में पार्षद के तौर पर परिवार की तीसरी पीढ़ी का नेतृत्व कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें : श्मशान में आये एक फोन ने बदल दी किस्मत, हाथ पर ‘चे ग्वेरा’ और दिल में ‘राम’, जानें बीजेपी विधायक शंकर घोष की अनसुनी कहानी Shashi Panja Telugu Connection: शशि पांजा पर ममता बनर्जी का अटूट भरोसा ममता बनर्जी का शशि पांजा पर अटूट भरोसा है.

यही वजह है कि जब भी मुख्यमंत्री निवेश लाने के लिए विदेश दौरे पर जाती हैं, तो शशि पांजा को कोलकाता में रहकर उद्योग और वाणिज्य विभाग की देख-रेख करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती है. वह उद्योग और सामाजिक कल्याण, दोनों मोर्चों पर खुद को साबित कर चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें : सोनारपुर या रूपा-पुर? दक्षिण सोनारपुर फतह करने निकलीं ‘द्रौपदी’, जानें क्यों छप्पन भोग छोड़ मांगती हैं सिर्फ ‘अंडे की झोल’ अनोखी बात : शादी के नाम पर भड़क जाती हैं पार्षद बेटी सियासत के मैदान में हर मुश्किल को सुलझाने वाली मंत्री शशि पांजा घर के एक मामले में थोड़ी परेशान नजर आती हैं.

पांजा परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि शशि पांजा अपनी बेटी पूजा पांजा के लिए अच्छा दू्ल्हा ढूंढ़ रही हैं. लेकिन जैसे ही मंत्री मां शादी का जिक्र करती हैं, पार्षद बेटी बुरी तरह भड़क जाती हैं. शादी की चर्चा उन्हें कतई पसंद नहीं है. 2026 के विधानसभा चुनाव में शशि पांजा एक बार फिर श्यामपुकुर के मैदान में हैं.

देखना होगा कि बंगाल की यह ‘तेलुगु बहू’ जीत का चौका लगा पाती है या नहीं. इसे भी पढ़ें मौसम की तरह बदली सियासत, विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा जाने वाली इकलौती नेता, कांग्रेस में वापसी का क्या है खेल? बीजेपी के ‘राहुल गांधी’ : लाल से हरा और अब भगवा, रुद्रनील घोष के ‘शिवपुर’ लौटने की इनसाइड स्टोरी ममता बनर्जी को लड़ाई, लड़ाई, लड़ाई चाई : नंदीग्राम की हार के बाद भवानीपुर में ‘फाटाफाटी खेला’, 60 हजार का टार्गेट शुभेंदु अधिकारी का ‘हिंदुत्व’ अवतार : श्रीखोल बजाकर संकीर्तन और 500 किमी का सफर, 35 साल तक नहीं देखी फिल्म.

Ad

ताज़ा खबरें