Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएंनंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुटVIDEO: मां से बिछड़े 5 नन्हे वनमानुष, खिलौनों में ढूंढा साथी; नंदनकानन जू में खेलते-पोज देते आए नजरमेट्रो, बैंक, स्कूल और ऑफिस...ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद? 11 से 13 सितंबर तक रखें इन बातों का ध्यान11 सितंबर की टॉप 20 खबरें: BRICS Summit के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा, भारत आएंगे जिनपिंग-पुतिन, एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडियाहनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्मदुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाईउत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे : शुभेंदु अधिकारीBRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने दिखाई झलक, ब्रिक्स नेताओं के स्वागत को तैयार दिल्ली, Videoमुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजरनितिन नवीन बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवा सामर्थ्य को मिल रही नई दिशा और नए अवसर

सफाई कामगारों के युवाओं को स्‍वरोजगार से जोडने के  विशेष प्रयास करें-श्री करोसिया

Author
Admin Malwa First 13 मई 2026, 05:56 pm
सफाई कामगारों के युवाओं को स्‍वरोजगार से जोडने के  विशेष प्रयास करें-श्री करोसिया
श्री करोसिया ने नीमच में जिला अधिकारियों की बैठक में की समीक्षा सफाई कामगार परिवार के युवाओं को स्‍वरोजगार से जोडने के लिए उनके कौशल उन्‍नयन के लिए स्‍वरोजगार प्रशिक्षण दिलाने तथा स्‍वरोजगार उपलब्‍ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाए। यह निर्देश म.प्र.राज्‍य सफाई कामगार आयोग के अध्‍यक्ष श्री प्रताप करोसिया ने नीमच में जिला अधिकारियों और सफाई कामगार, संगठनों के प्रतिनिधियों, सभी सीएमओ की बैठक में दिए। बैठक में एडीएम श्री बी.एस.कलेश, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री एन.एस.सिसोदिया, जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी श्री पराग जैन, नीमच सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनियासहित सभी सीएमओ व जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में आयोग के अध्‍यक्ष श्री प्रताप करोसिया ने विभिन्‍न कार्यालयों व नगरीय निकायों में सफाई कामगारों के स्‍वीकृत पद रिक्‍त पदों की जानकारी की विस्‍तार से विभागवार समीक्षा की। उन्‍होने कहा, कि विभिन्‍न निकायों और कार्यालयों व्‍दारा विनियमितीकरण किए गए कर्मचारियों को पात्रतानुसार स्‍थाई करने की कार्यवाही करें। उन्‍होने निर्देश दिए कि सफाई कामगारों को नियमानुसार अवकाश तथा परिवार को मृत्‍यु के प्रकरणों में उपादान का समय सीमा में भुगतान सुनिश्चित किया जाए। आयोग के अध्‍यक्ष ने सफाई कामगार परिवारों के लिए नगरीय निकाय क्षेत्र में मांगलिक भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने पर जोर दिया। बैठक में आयोग के अध्‍यक्ष श्री करोसिया ने सफाई कामगारों के वेतन भत्‍ते, एन.पी.एस., अनुकम्‍पानियुक्ति, रिक्‍त पदों की पूर्ति, पेंशन, पी.एफ., ईएसआई प्रकरणों के त्‍वरित निराकरण, बस्‍ती विकास, सामुदायिक भवन, प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्‍मान योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाओं की नगरीय निकायवार प्रगति की समीक्षा की और इन सभी योजनाओं में सफाई कामगार सदस्‍यों की आनुपातिक भागीदारी की भी समीक्षा की। उन्‍होने न.पा.सीएमओ को नीमच में सफाई कामगारों के लिए आवासीय कालोनी विकसित करने और व्‍यवसाईक दुकाने निर्मित कर आवंटित कब्‍जे की कार्यवाही करने को भी कहा। उन्‍होने सभी सफाई कामगारों का प्रतिमाह 10 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
Ad

ताज़ा खबरें