Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजरनितिन नवीन बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवा सामर्थ्य को मिल रही नई दिशा और नए अवसरसंत रविदास ने दिया धर्म के साथ कर्म को महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रायसेन में हुई संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति स्थापित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूर्ति स्थापना समारोह में वर्चुअली शामिल हुएकिसानों की समृद्धि से ही राष्ट्र की समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ के बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितपुतिन जहां जाते हैं, वहां पहले पहुंच जाता है उनक एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम, विदेश दौरे पर क्या-क्या लेकर चलते हैं रूस के राष्ट्रपति7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बातमुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ | इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी समिट परिवहन मंत्री श्री सिंह भी होंगे समिट में शामिल MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का होगा विमोचन इंडस्ट्री एक्सपो तथामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमनRajasthan Weather Today: आज रहेगा मौसम शुष्क, जानें जयपुर-कोटा में कैसा रहेगा मौसमJal Jeevan Mission 2.0 : सिर्फ पाइपलाइन बिछाना काफी नहीं, बारिश के बीच पानी की नियमित सर्विस पर फोकस10 सितंबर की टॉप 20 खबरें: Apple ने लॉन्च किया iPhone Duo, 2022 से रची जा रही थी लाल किला ब्लास्ट की साजिशVideo : चलती गाड़ी में शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, ना ट्रेन रुकी, ना कोई उतरा...फिर भी पहुंच गया पार्सलट्रेन की बुकिंग खुलते ही ‘REGRET’ दिख रहा? दिवाली पर कंफर्म टिकट पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीकेआमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सागर के अवैध शराब मामले की होगी न्यायिक जांच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | लापरवाही और अनियमितता पर ज़ीरो टालरेंस, सबकी जवाबदेही तय की जाएगी सागर के अवैध शराब मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा और कड़ा एक्शन श्री इरपेसा मोबिलाइज़र्स के प्रति हमारी सद्भावना, समाधान जरूर निकालेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पेसा मोबिलाइज़र्स बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

नितिन नवीन बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवा सामर्थ्य को मिल रही नई दिशा और नए अवसर

Author
Prabhat Khabar 10 सितंबर 2026, 04:57 pm
नितिन नवीन बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवा सामर्थ्य को मिल रही नई दिशा और नए अवसर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सहभागिता कर युवाओं से संवाद किया. इस दौरान करियर, रोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास, तकनीक, खेल और उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.

संवाद के दौरान युवाओं ने प्रदेश एवं देश के विकास से जुड़े विषयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से सवाल पूछे. युवाओं ने सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए तथा रोजगार, स्वरोजगार और प्रदेश में बेहतर अवसरों की उपलब्धता को लेकर सुझाव भी रखे.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की युवा शक्ति के सामर्थ्य को नई दिशा देने के साथ ही युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं. डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और खेलो इंडिया जैसी पहलों ने युवाओं को अपनी प्रतिभा, क्षमता और कौशल के अनुरूप आगे बढ़ने का मंच दिया है.

आज का युवा केवल रोजगार प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि रोजगार और नए अवसरों का सृजन करने वाला भी बन रहा है. उन्होंने कहा कि बदलती अर्थव्यवस्था और तकनीक के दौर में युवाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप, नवाचार, डिजिटल तकनीक और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं के नए द्वार खुले हैं.

उत्तराखंड के युवा प्रतिभा और क्षमता से भरपूर हैं. उनकी ऊर्जा और सामर्थ्य को प्रदेश के विकास से जोड़कर उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है. नितिन नवीन ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में स्थानीय स्तर पर रोजगार, स्वरोजगार, पर्यटन, कौशल विकास और उद्यमिता के अवसरों को बढ़ाना महत्वपूर्ण है.

युवाओं के विचार, सुझाव और आकांक्षाएं प्रदेश के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं. उन्होंने युवाओं से भविष्य की चुनौतियों को अवसरों में बदलने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज एक सशक्त माध्यम है और युवाओं को इसका सकारात्मक उपयोग देश एवं समाज के विकास के लिए करना चाहिए.

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए 140 करोड़ देशवासियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा. उन्होंने युवाओं से राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन में आगे आकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का भी आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जीवन में समय प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है और सफलता के लिए समय का सदुपयोग आवश्यक है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है. भारत की विशाल युवा आबादी आज देश को नई ऊर्जा, नई सोच और नया सामर्थ्य प्रदान कर रही है. तकनीक और नवाचार के बढ़ते उपयोग से युवाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुले हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद हमारी सरकार ने इस संकल्प के साथ काम किया कि “पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी, दोनों उत्तराखंड के काम आएं.” इसी दिशा में सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया गया और अब तक करीब 34 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है.

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए नकल माफियाओं को जेल भेजा गया और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त शिकंजा कसा गया. पुष्कर धामी ने कहा कि युवाओं को केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित न रखते हुए स्वरोजगार, स्टार्टअप और उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध कराने पर भी सरकार का विशेष ध्यान है.

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, कौशल विकास, होम स्टे और मुख्यमंत्री उद्यमान खिलाड़ी योजना सहित विभिन्न पहलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी उत्तराखंड तेजी से नई पहचान बना रहा है.

राज्य में खेल अवस्थापना सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है. हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में महिलाओं के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज की दिशा में कार्य आगे बढ़ाया गया है. राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों द्वारा 100 से अधिक पदक जीतना राज्य की बढ़ती खेल प्रतिभा और बदलते खेल वातावरण का प्रमाण है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन, स्थानीय उत्पादों, विज्ञान, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और नई तकनीकों से जुड़े क्षेत्रों में युवाओं के लिए अवसर तैयार किए जा रहे हैं. निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया तथा पर्वतीय क्षेत्रों में भी औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में कार्य किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें, इसके लिए सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और सामर्थ्य ही विकसित उत्तराखंड के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है.

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे..

Ad

ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

संत रविदास ने दिया धर्म के साथ कर्म को महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रायसेन में हुई संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति स्थापित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूर्ति स्थापना समारोह में वर्चुअली शामिल हुए
मध्यप्रदेश

संत रविदास ने दिया धर्म के साथ कर्म को महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रायसेन में हुई संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति स्थापित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूर्ति स्थापना समारोह में वर्चुअली शामिल हुए

किसानों की समृद्धि से ही राष्ट्र की समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ के बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधित
मध्यप्रदेश

किसानों की समृद्धि से ही राष्ट्र की समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ के बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधित

पुतिन जहां जाते हैं, वहां पहले पहुंच जाता है उनक एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम, विदेश दौरे पर क्या-क्या लेकर चलते हैं रूस के राष्ट्रपति
राष्ट्रीय

पुतिन जहां जाते हैं, वहां पहले पहुंच जाता है उनक एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम, विदेश दौरे पर क्या-क्या लेकर चलते हैं रूस के राष्ट्रपति

7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बात
राष्ट्रीय

7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बात