Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पुतिन जहां जाते हैं, वहां पहले पहुंच जाता है उनक एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम, विदेश दौरे पर क्या-क्या लेकर चलते हैं रूस के राष्ट्रपति7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बातमुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ | इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी समिट परिवहन मंत्री श्री सिंह भी होंगे समिट में शामिल MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का होगा विमोचन इंडस्ट्री एक्सपो तथामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमनRajasthan Weather Today: आज रहेगा मौसम शुष्क, जानें जयपुर-कोटा में कैसा रहेगा मौसमJal Jeevan Mission 2.0 : सिर्फ पाइपलाइन बिछाना काफी नहीं, बारिश के बीच पानी की नियमित सर्विस पर फोकस10 सितंबर की टॉप 20 खबरें: Apple ने लॉन्च किया iPhone Duo, 2022 से रची जा रही थी लाल किला ब्लास्ट की साजिशVideo : चलती गाड़ी में शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, ना ट्रेन रुकी, ना कोई उतरा...फिर भी पहुंच गया पार्सलट्रेन की बुकिंग खुलते ही ‘REGRET’ दिख रहा? दिवाली पर कंफर्म टिकट पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीकेआमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सागर के अवैध शराब मामले की होगी न्यायिक जांच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | लापरवाही और अनियमितता पर ज़ीरो टालरेंस, सबकी जवाबदेही तय की जाएगी सागर के अवैध शराब मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा और कड़ा एक्शन श्री इरपेसा मोबिलाइज़र्स के प्रति हमारी सद्भावना, समाधान जरूर निकालेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पेसा मोबिलाइज़र्स बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखीDr., Prof. तो सुना होगा, अब Tr. भी देखेंगे नाम के आगे, जानिए Er., CA, Adv. जैसे Prefix आखिर किसे और क्यों मिलते हैं?जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर व्यक्त किया शोक कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई पुलिस, प्रशासनिक अधिकारिउज्जैन में मंदिर टूट गया, लेकिन 8 फीट की हनुमान प्रतिमा टस से मस नहीं हुई, अब IIT इंदौर से ली जा रही मददमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं रेलमंत्री श्री वैष्णव का म.प्र. को सौगात देने के लिये माना आभार | आर्थिक मामलों की केन्द्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने दी स्वीकृति मध्यप्रदेश सहित 5 राज्यों के लिए 3 मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजनाएं मंजूर

पुतिन जहां जाते हैं, वहां पहले पहुंच जाता है उनक एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम, विदेश दौरे पर क्या-क्या लेकर चलते हैं रूस के राष्ट्रपति

Author
Prabhat Khabar 10 सितंबर 2026, 03:27 pm
पुतिन जहां जाते हैं, वहां पहले पहुंच जाता है उनक एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम, विदेश दौरे पर क्या-क्या लेकर चलते हैं रूस के राष्ट्रपति

भारत की राजधानी नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं. दुनिया के कई बड़े नेता इस सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंच रहे हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आने वाले हैं.

लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही रूस की तैयारियां भारत में शुरू हो चुकी हैं. बीते दिनों नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रूस के तीन सैन्य परिवहन विमान उतरे. रिपोर्टों के मुताबिक, इन विमानों में रूसी एडवांस टीम और सैन्य अधिकारी भारत पहुंचे हैं. इन विमानों की तस्वीरें और लैंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

इसके बाद पुतिन की सुरक्षा को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. ऐसे में अहम सवाल ये है कि विदेश दौरे पर पुतिन की सुरक्षा कैसी होती है? उनके आने से पहले रूस की टीम क्या-क्या तैयारियां करती है? और इन बड़े विमानों के जरिए आखिर क्या-क्या चीजें लाई जा सकती हैं? आइए समझते हैं.

पुतिन से पहले पहुंचती है उनकी एडवांस टीम किसी बड़े नेता की विदेश यात्रा में एडवांस टीम का काम मेजबान देश की तैयारियों के साथ सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स का तालमेल बैठाना होता है. पुतिन के मामले में यह व्यवस्था बेहद सख्त मानी जाती है. उनकी टीम होटल, कार्यक्रम की जगह, आने-जाने के रास्ते और सुरक्षा से जुड़ी दूसरी व्यवस्थाओं का जायजा लेती है.

नोएडा एयरपोर्ट पर रूस के तीन सैन्य विमान पहुंचना भी इसी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है. रिपोर्टों के मुताबिक, इनमें रूस की शुरुआती टीम और सैन्य अधिकारी मौजूद थे. तीनों विमानों में आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान भी शामिल था. नोएडा एयरपोर्ट पर किसी विदेशी विमान की यह पहली लैंडिंग बताई गई है.

हालांकि, इन विमानों के अंदर कौन-कौन सा सामान था, इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है. इसलिए सुरक्षा वाहनों या किसी खास उपकरण के मौजूद होने की बात को अभी पक्के तथ्य के तौर पर नहीं कहा जा सकता. सुरक्षा में खाने का रखा जाता है खास ध्यान पुतिन की विदेश यात्राओं से जुड़ी सबसे ज्यादा चर्चा उनके खाने को लेकर होती है.

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जाता रहा है कि उनके लिए भोजन तैयार करने और उसकी सुरक्षा जांच की अलग व्यवस्था रहती है. कुछ रिपोर्टों में रूसी टीम के साथ शेफ, फूड टेस्टर और तकनीकी विशेषज्ञों वाली मोबाइल फूड टेस्टिंग व्यवस्था का भी जिक्र मिलता है. हालांकि, इस व्यवस्था की पूरी तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं है.

इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि हर विदेशी दौरे पर बिल्कुल एक जैसी मोबाइल लैब या टीम जरूर जाती है. इतना जरूर है कि पुतिन के भोजन को लेकर सुरक्षा प्रोटोकॉल सामान्य वीआईपी यात्राओं से कहीं ज्यादा सख्त बताए जाते हैं. रूस से लाया जाता है पानी और मेडिकल जैसी सुविधा पुतिन की यात्राओं को लेकर प्रकाशित रिपोर्टों में रूस से पानी और दूसरी जरूरी वस्तुएं ले जाने की बात भी सामने आती रही है.

इसी तरह, राष्ट्रपति के विमान और यात्रा व्यवस्था में मेडिकल सुविधाओं की मौजूदगी का भी जिक्र मिलता है. इसका मकसद यही समझा जाता है कि किसी आपात स्थिति में राष्ट्रपति को पूरी तरह स्थानीय व्यवस्थाओं पर निर्भर न रहना पड़े. हालांकि, इन व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं की जाती.

पुतिन से पहले क्यों पहुंचते हैं रूसी विमान ? पुतिन के आधिकारिक विमान के अलावा दूसरे परिवहन विमान भी यात्रा की तैयारियों में अहम भूमिका निभाते हैं. इनमें एडवांस टीम, सुरक्षा से जुड़ा सामान और दूसरी लॉजिस्टिक जरूरतों से संबंधित संसाधन हो सकते हैं. लेकिन किस खास विमान में क्या-क्या सामान है, इसकी आधिकारिक पूरी सूची सार्वजनिक नहीं होती.

यानी नोएडा एयरपोर्ट पर तीन रूसी सैन्य विमानों का पहुंचना सिर्फ विमान उतरने की खबर नहीं है. यह इस बात का संकेत है कि पुतिन की संभावित यात्रा के लिए रूस की तैयारियां पहले से जमीन पर सक्रिय हो चुकी हैं. सिर्फ पुतिन के साथ नहीं रहता उनका सुरक्षा धेरा पुतिन की सुरक्षा का सबसे अहम हिस्सा यह है कि खतरे को सिर्फ राष्ट्रपति के आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों तक सीमित नहीं रखा जाता.

यात्रा, वाहन, होटल, भोजन, मेडिकल सहायता और कार्यक्रम स्थल, इन सभी को सुरक्षा योजना का हिस्सा बनाया जाता है. कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि पुतिन की टीम उनकी सेहत और शरीर से जुड़ी निजी जानकारी को दूसरे देशों तक पहुंचने से रोकने के लिए खास सावधानी बरतती है.

यहां तक कहा गया है कि पुतिन के इस्तेमाल के बाद बचा कचरा भी रूस वापस ले जाया जाता है। हालांकि, रूस ने सार्वजनिक तौर पर इस दावे की पुष्टि नहीं की है. कुल मिलाकर, पुतिन की विदेश यात्रा का मॉडल एक साधारण वीआईपी दौरे से काफी अलग है. राष्ट्रपति बाद में पहुंचते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स की मशीनरी कई बार उससे काफी पहले काम शुरू कर चुकी होती है.

ये भी पढ़ें: BRIC से कैसे हुआ BRICS समूह? समझिए भारत के लिए क्यों खास है 2026 का शिखर सम्मेलन.

Ad

ताज़ा खबरें

7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बात
राष्ट्रीय

7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ | इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी समिट परिवहन मंत्री श्री सिंह भी होंगे समिट में शामिल MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का होगा विमोचन इंडस्ट्री एक्सपो तथा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ | इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी समिट परिवहन मंत्री श्री सिंह भी होंगे समिट में शामिल MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का होगा विमोचन इंडस्ट्री एक्सपो तथा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमन

Rajasthan Weather Today: आज रहेगा मौसम शुष्क, जानें जयपुर-कोटा में कैसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय

Rajasthan Weather Today: आज रहेगा मौसम शुष्क, जानें जयपुर-कोटा में कैसा रहेगा मौसम

Jal Jeevan Mission 2.0 : सिर्फ पाइपलाइन बिछाना काफी नहीं, बारिश के बीच पानी की नियमित सर्विस पर फोकस
राष्ट्रीय

Jal Jeevan Mission 2.0 : सिर्फ पाइपलाइन बिछाना काफी नहीं, बारिश के बीच पानी की नियमित सर्विस पर फोकस