उज्जैन में मंदिर टूट गया, लेकिन 8 फीट की हनुमान प्रतिमा टस से मस नहीं हुई, अब IIT इंदौर से ली जा रही मदद
मध्य प्रदेश के उज्जैन में करीब 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है. लेकिन इसमें प्रशासन की कोशिशें लगातार नाकाम हो रही हैं. सड़क चौड़ीकरण के लिए मंदिर को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन भारी मशीनों और कई कोशिशों के बावजूद करीब 8 फीट ऊंची प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हिली.
अब उज्जैन नगर निगम ने इस मामले में IIT इंदौर के विशेषज्ञों की मदद लेने का फैसला किया है. क्रेन और भारी मशीनें भी नहीं हिला पाईं मूर्ति उज्जैन के बड़े सराफा इलाके में स्थित खड़े हनुमान मंदिर को सड़क चौड़ीकरण परियोजना के कारण दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी.
यह काम सिंहस्थ 2028 की तैयारियों से जुड़े सड़क विकास कार्यों का हिस्सा बताया जा रहा है. प्रशासन और नगर निगम की टीम ने प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से दूसरी जगह ले जाने के लिए भारी मशीनों का इस्तेमाल किया. रिपोर्टों के मुताबिक कई प्रयास किए गए, लेकिन प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हिली.
इसके बाद भारी मशीनों से प्रतिमा को हटाने की कोशिश फिलहाल रोक दी गई. ये भी पढ़ें: J&K Snowfall Video: गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी, खूबसूरत हुआ नजारा मंदिर की आसपास की संरचना हटाए जाने के बाद भी प्रतिमा के जस की तस खड़े रहने से मामला चर्चा में आ गया है.
बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी वहां पहुंच रहे हैं और इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं. अब IT इंदौर से ली जा रही मदद प्रतिमा को हटाने की कोशिशों के बाद अब तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है. IIT इंदौर की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा और उसके आसपास की स्थिति का निरीक्षण किया है.
विशेषज्ञ यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि प्रतिमा किस तरह जमीन में स्थापित है और उसे बिना नुकसान पहुंचाए कैसे स्थानांतरित किया जा सकता है. ये भी पढ़ें: Video: लोटपोट होकर दूध पीते नन्हे वनमानुष, दिल जीत लेगा ये वीडियो रिपोर्टों के मुताबिक प्रतिमा के पुरातात्विक महत्व को लेकर भी सवाल हैं.
इसलिए प्रशासन के सामने सिर्फ सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा करने की चुनौती नहीं है, बल्कि प्रतिमा को सुरक्षित रखने का भी सवाल है. फिलहाल प्रशासन ने प्रतिमा को हटाने की कोशिशों पर रोक लगाई है और आगे का फैसला विशेषज्ञों तथा वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह के बाद लिया जाएगा.
इस बीच खड़े हनुमान की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण और आस्था का बड़ा केंद्र बनी हुई है..