Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मध्यप्रदेश निवेशकों का भरोसेमंद साथी | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में दुनिया के उद्योग जगत को दिया न्योता मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता से रूबरू हुआ वैश्विक उद्योग जगत लगभग 53 हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव प्राप्तMPSC Paper Leak: प्यार, ब्रेकअप और बदले ने खोला पेपर लीक का राज, प्रेमी ने किया प्रेमिका का भंडाफोड़‘दिमागी नक्सल’ वाले पोस्ट पर बवाल, गौरव भाटिया ने CJP नेताओं पर ठोका ₹2 करोड़ के मानहानि का केसमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्वेत क्रांति के जनक कुरियन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीजिस बेटे के लौटने का मां कर रही थी इंतजार, मिली उसकी लाश...Rajasthan Weather Today : आज नहीं बरसेंगे बादल, 34 से 36 डिग्री तक चढ़ेगा पाराSuccess Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षा

MPSC Paper Leak: प्यार, ब्रेकअप और बदले ने खोला पेपर लीक का राज, प्रेमी ने किया प्रेमिका का भंडाफोड़

Author
Prabhat Khabar 09 सितंबर 2026, 03:21 pm
MPSC Paper Leak: प्यार, ब्रेकअप और बदले ने खोला पेपर लीक का राज, प्रेमी ने किया प्रेमिका का भंडाफोड़

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की अन्न एवं औषधि प्रशासन (FDA) ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का पेपर लीक हो गया है. इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में आयोग के तीन अधिकारी, एक कोचिंग संचालक, एक अभ्यर्थी के पिता, उनका प्रेमी और चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं.

मामला उजागर होने के बाद आयोग ने इस भर्ती परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है. टूटे रिश्ते से खुला घोटाले का राज़ पुलिस के अनुसार, यह मामला गौरव पाटिल नाम के एक युवक के टूटे रिश्ते से सामने आया. गौरव ने अपनी तत्कालीन प्रेमिका ऋतुजा पाटिल को परीक्षा से पहले लीक हुआ प्रश्नपत्र दिलवाया था.

ऋतुजा ने इस प्रश्नपत्र की मदद से राज्यभर में सातवीं रैंक हासिल की. बाद में, गौरव को डर था कि अधिकारी बनने के बाद ऋतुजा उससे रिश्ता तोड़ लेगी. इसी आशंका में उसने आयोग को पेपर लीक की जानकारी देते हुए एक गोपनीय ईमेल भेजा. पुलिस का कहना है कि 22 मार्च 2026 को हुई इस परीक्षा में मालेगांव की एक फार्मा कंपनी में काम करने वाले गौरव पाटील ने अपनी तत्कालीन प्रेमिका ऋतुजा पाटील को परीक्षा से पहले ही लीक हुआ प्रश्नपत्र दिलवाया था, जिसके दम पर ऋतुजा ने राज्यभर में 7वीं रैंक हासिल कर मेरिट सूची में जगह बनाई.

बाद में, गिरफ्तारी के डर से उसने 26 जुलाई को एक और ईमेल भेजकर अपने पहले के दावे को महज मजाक बताने की कोशिश की, लेकिन तब तक आयोग जांच शुरू कर चुका था. जांच में खुद गौरव की भूमिका भी सामने आने के बाद उसे भी आरोपी बनाया गया. View on Instagram पार्किंग से कोचिंग सेंटर तक, कैसे पहुंचा पेपर? क्राइम ब्रांच की जांच के मुताबिक, आयोग के सहायक कक्ष अधिकारी विश्वेश्वर नकाते ने गोपनीय प्रश्न-बैंक से 294 प्रश्नों का एक अलग सेट तैयार कर उसका प्रिंटआउट लिया और आयोग कार्यालय की पार्किंग में उसे अवर सचिव अभिजीत लेंडवे को सौंप दिया.

लेंडवे ने यह सेट एक अन्य अधिकारी गोपाल मराठे को दिया, जिनका संपर्क नंदुरबार में कौटिल्य अकादमी नामक कोचिंग सेंटर चलाने वाले प्रवीण पाटील से था. जांच में सामने आया है कि प्रवीण पाटील ने यह प्रश्नपत्र करीब 5 लाख रुपये में ऋतुजा के पिता अमृत पाटील को बेचा, जिन्होंने इसे अपनी बेटी तक पहुंचाया, और ऋतुजा ने वॉट्सऐप के जरिए यह पेपर अपने प्रेमी गौरव के साथ भी साझा किया.

ये भी पढ़ें: जिस बेटे के लौटने का मां कर रही थी इंतजार, मिली उसकी लाश... सात गिरफ्तार, जांच अब भी जारी अब तक गिरफ्तार लोगों में आयोग के तीनों अधिकारी (नकाते, लेंडवे, मराठे), कोचिंग संचालक प्रवीण पाटील, ऋतुजा के पिता अमृत पाटील, गौरव पाटील और खुद ऋतुजा पाटील शामिल हैं.

ऋतुजा को हाल ही में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां वे भावुक हो गईं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि लीक हुआ यह प्रश्नपत्र केवल ऋतुजा तक ही सीमित था या इसे अन्य अभ्यर्थियों तक भी पहुंचाया गया था. मामले में भारतीय दंड संहिता के साथ-साथ महाराष्ट्र प्रतिस्पर्धी परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है.

गौरतलब है कि ये पुलिस के आरोप हैं, जिनकी पुष्टि अदालत में अभी होनी बाकी है..

Ad

ताज़ा खबरें