Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएंनंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुटVIDEO: मां से बिछड़े 5 नन्हे वनमानुष, खिलौनों में ढूंढा साथी; नंदनकानन जू में खेलते-पोज देते आए नजरमेट्रो, बैंक, स्कूल और ऑफिस...ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद? 11 से 13 सितंबर तक रखें इन बातों का ध्यान11 सितंबर की टॉप 20 खबरें: BRICS Summit के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा, भारत आएंगे जिनपिंग-पुतिन, एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडियाहनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्मदुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाईउत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे : शुभेंदु अधिकारीBRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने दिखाई झलक, ब्रिक्स नेताओं के स्वागत को तैयार दिल्ली, Videoमुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजरनितिन नवीन बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवा सामर्थ्य को मिल रही नई दिशा और नए अवसर

नंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुट

Author
Prabhat Khabar 11 सितंबर 2026, 12:37 pm
नंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुट

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का एलान हो चुका है. टीएमसी के बागी गुट ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने का खुला ऑफर दिया है. रीतब्रत बनर्जी की अगुवाई वाले तृणमूल खेमे के नेता मदन मित्रा ने कहा कि अगर ममता नंदीग्राम से मैदान में उतरती हैं, तो उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा जाएगा.

इसके साथ ही नंदीग्राम के एक अन्य नेता अबू ताहेर ने भी यही बात कही है. 2021 में यहां से हार चुकी हैं ममता बनर्जी नंदीग्राम विधानसभा सीट से ममता बनर्जी 2021 में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली थी और वे भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से मात खा गई थीं.

इसके बाद 2026 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में भी हरा दिया. शुभेंदु अधिकारी इस बार नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों ही विधानसभा सीटों से चुनाव जीतने में सफल रहे, जिसके बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी. ममता बनर्जी को रीतब्रत खेमे का ऑफर अब नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं.

बंगाल की सत्ता परिवर्तन के बाद ये उपचुनाव हो रहे हैं, जिसके चलते ममता बनर्जी को टीएमसी के बागी गुट ने खुला ऑफर दिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं. इस मसले पर मदन मित्रा ने कहा कि इस फैसले का मकसद बीजेपी विरोधी वोटों के बंटवारे को रोकना और ममता बनर्जी को नंदीग्राम में आसानी से जीत दिलाना है.

भाजपा विरोधी वोट को एकजुट रखने का प्रयास मदन मित्रा ने कहा कि इससे यह साबित होगा कि हम बीजेपी को विपक्ष के वोट बांटने का मौका नहीं देना चाहते. उन्होंने यह बात उस आरोप के संदर्भ में कही जिसमें बागी गुट को बीजेपी की 'बी-टीम' बताया जा रहा है. टीएमसी के बागी गुट का यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है, जब टीएमसी के दो प्रतिद्वंद्वी गुट नंदीग्राम और रेजीनगर में होने वाले उपचुनाव के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं, जबकि निर्वाचन आयोग ने अब तक यह तय नहीं किया है कि पार्टी के मान्यता प्राप्त नाम और चुनाव चिह्न पर किस गुट का हक है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पार्टी पर कब्जे की लड़ाई जारी पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर होते ही तृणमूल कांग्रेस तीन धड़ों में बंट गई है. रीतब्रत खेमे ने टीएमसी विधायकों को अपने साथ मिलाकर पार्टी पर कब्जा जमा रखा है, जिसे लेकर ममता का मामला अदालत में चल रहा है.

टीएमसी के चुनाव चिह्न का समाधान अब तक नहीं हुआ है. यह मामला निर्वाचन आयोग के पास लंबित है. पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर अंतिम निर्णय 12 सितंबर को हो सकता है. चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को उस दिन तलब किया है. यह बैठक दिल्ली स्थित निर्वाचन आयोग के मुख्यालय में होगी.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र.

Ad

ताज़ा खबरें