मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक, डॉ. मोहन भागवत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि के संकल्प के साथ मां भारती के लिए समर्पित डॉ. भागवत के जीवन का प्रत्येक क्षण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
भारतीय संस्कृति, सनातन जीवन-मूल्यों और राष्ट्र की एकात्म चेतना के प्रति उनका चिंतन समाज को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने वाला है। डॉ. मोहन भागवत का मार्गदर्शन, राष्ट्र के प्रति समर्पण, समाज के प्रति संवेदनशीलता और कर्तव्य के प्रति निष्ठा का सतत् प्रकाश है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से डॉ. भागवत को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान कर राष्ट्रसेवा के उनके संकल्प को निरंतर नई शक्ति देने की प्रार्थना की है।
Source:MP Info