Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्मदुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाईउत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे : शुभेंदु अधिकारीBRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने दिखाई झलक, ब्रिक्स नेताओं के स्वागत को तैयार दिल्ली, Videoमुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजरनितिन नवीन बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवा सामर्थ्य को मिल रही नई दिशा और नए अवसरसंत रविदास ने दिया धर्म के साथ कर्म को महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रायसेन में हुई संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति स्थापित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूर्ति स्थापना समारोह में वर्चुअली शामिल हुएकिसानों की समृद्धि से ही राष्ट्र की समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ के बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितपुतिन जहां जाते हैं, वहां पहले पहुंच जाता है उनक एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम, विदेश दौरे पर क्या-क्या लेकर चलते हैं रूस के राष्ट्रपति7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बातमुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ | इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी समिट परिवहन मंत्री श्री सिंह भी होंगे समिट में शामिल MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का होगा विमोचन इंडस्ट्री एक्सपो तथामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमन

दुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

Author
Prabhat Khabar 10 सितंबर 2026, 11:27 pm
दुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

हावड़ा से कुंदन झा की रिपोर्ट B‍ageshwar Baba Dhirendra Krishna Shastri Durga Puja Controversy: बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन को लेकर की गयी उनकी टिप्पणी पर विवाद गहराता जा रहा है.

कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी बागेश्वर बाबा के खिलाफ हावड़ा थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज करायी है. समाजवादी पार्टी के हावड़ा जिला महासचिव तारकेश्वर प्रसाद ने गुरुवार को शिकायत दर्ज करायी. सपा का आरोप : समाज में अशांति फैलाने वाला बयान समाजवादी पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत कुमार घोष ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 5 सितंबर को लिलुआ वर्कशॉप मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ‘हनुमान कथा’ के दौरान अपमानजनक टिप्पणियां की थीं.

उन्होंने प्रशासन से बागेश्वर बाबा के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया. सपा नेता ने कहा कि ऐसे बयानों से समाज में शांति और सद्भाव प्रभावित हो सकता है. क्या था धीरेंद्र शास्त्री का कथित विवादित बयान? लिलुआ में आयोजित अपने कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर बाबा ने बंगाल के लोगों से दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान मांसाहारी भोजन का त्याग करने की अपील की थी.

उन्होंने कहा था कि धार्मिक और पवित्र अवसरों पर मांस का सेवन करने वाले लोग ‘पाखंडी’ हैं. उनके इसी बयान के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध शुरू हो गया. ये भी पढ़ें: बाबा बागेश्वर की दुर्गा पूजा में मांसाहार पर प्रतिबंध की अपील से कांग्रेस नाराज, 2 थानों में शिकायत, कार्रवाई की मांग तृणमूल कांग्रेस ने भी की बयान की निंदा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ मानव जायसवाल ने भी इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

उन्होंने कहा- निश्चित तौर पर बागेश्वर बाबा एक बहुत अच्छे कथावाचक हैं. उन्हें कथा सुनाने तक ही सीमित रहना चाहिए. उन्हें किसी राज्य के लोगों के खान-पान और संस्कृति पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. उनके इस बयान से असमंजस की स्थिति बन गयी है कि वे एक कथावाचक हैं या किसी राजनीतिक दल के प्रचारक.

ये भी पढ़ें: Video: बाबा बागेश्वर के बयान पर बोले शमिक भट्टाचार्य- बाहरी लोग तय न करें बंगाली क्या खायेंगे, अष्टमी पर लुची और नवमी पर मटन हमारी परंपरा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ग्लासगो से दी सफाई इससे पहले बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक कथा के दौरान सफाई दी कि उन्होंने किसी को मांस खाने से रोकने की कोशिश नहीं की.

उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल के नीचे या उसके आसपास मांसाहार का सेवन न करें. बागेश्वर बाबा ने कहा कि उन्होंने धार्मिक नेता की हैसियत से लोगों को सलाह दी थी. अगर किसी को मांस का भक्षण करना है, तो वो करें, उन्हें (बाबा को) कोई आपत्ति नहीं है.

लेकिन, पूजा स्थल के आसपास ऐसी चीजों की बिक्री नहीं हो, तो अच्छा रहेगा..

Ad

ताज़ा खबरें

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म
मध्यप्रदेश

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाई

उत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा
मध्यप्रदेश

उत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा

भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे : शुभेंदु अधिकारी
राष्ट्रीय

भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे : शुभेंदु अधिकारी