मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में वर्ल्ड पैरा आर्चर सीरीज-2026 में महिला कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बेटी सुश्री शीतल को हार्दिक बधाई देकर उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि आत्मविश्वास से भरी यह रोमांचक जीत देश की सभी बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शानदार प्रदर्शन करने वाली शीतल बेटी पर हम सभी देशवासियों को गर्व है।
Source:MP Info