Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएंनंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुटVIDEO: मां से बिछड़े 5 नन्हे वनमानुष, खिलौनों में ढूंढा साथी; नंदनकानन जू में खेलते-पोज देते आए नजरमेट्रो, बैंक, स्कूल और ऑफिस...ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद? 11 से 13 सितंबर तक रखें इन बातों का ध्यान11 सितंबर की टॉप 20 खबरें: BRICS Summit के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा, भारत आएंगे जिनपिंग-पुतिन, एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडियाहनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्मदुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाईउत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे : शुभेंदु अधिकारीBRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने दिखाई झलक, ब्रिक्स नेताओं के स्वागत को तैयार दिल्ली, Videoमुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजरनितिन नवीन बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवा सामर्थ्य को मिल रही नई दिशा और नए अवसर

किसानों को मोदी सरकार का तोहफा: धान का MSP बढ़कर 2441 रुपया हुआ, कैबिनेट में कई फैसलों पर मुहर

Author
Prabhat Khabar 13 मई 2026, 05:03 pm
किसानों को मोदी सरकार का तोहफा: धान का MSP बढ़कर 2441 रुपया हुआ, कैबिनेट में कई फैसलों पर मुहर

Union Cabinet: सरकार ने बुधवार को खरीफ सत्र 2026-27 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 72 रुपये बढ़ाकर 2,441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया. बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- धान सामान्य का एमएसपी 2,441 रुपये और ए-ग्रेड धान के लिए एमएसपी 2,461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है.

#WATCH | Delhi: Union Minister Ashwini Vaishnaw says – Union Cabinet approves increase in Minimum Support Prices (MSP) for 14 Kharif Crops for Marketing Season 2026-27. Highest absolute increase in MSP recommended for Sunflower Seed (Rs 622 per quintal), followed by Cotton (Rs… pic.twitter.com/UsnSH20nQU — ANI (@ANI) May 13, 2026 13 अन्य फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा – केंद्रीय कैबिनेट ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है.

MSP में सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी सूरजमुखी के बीज (622 रुपये प्रति क्विंटल) के लिए सुझाई गई है, जिसके बाद कपास (557 रुपये प्रति क्विंटल), नाइजरसीड (515 रुपये प्रति क्विंटल) और तिल (500 रुपये प्रति क्विंटल) का नंबर आता है. किसानों को उत्पादन लागत पर होने वाला अनुमानित मुनाफा मूंग (61%) के लिए सबसे ज्यादा रहने का अनुमान है, जिसके बाद बाजरा (56%), मक्का (56%) और अरहर/तूर (54%) का नंबर आता है.

अहमदाबाद (सरखेज) -धोलेरा सेमी हाई-स्पीड डबल लाइन परियोजना को मंजूरी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल मंत्रालय की अहमदाबाद (सरखेज) -धोलेरा सेमी हाई-स्पीड डबल लाइन परियोजना को लगभग 20,667 करोड़ रुपये की कुल लागत पर मंजूरी दे दी है.

नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण को मंजूरी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के तहत निजी भागीदार को शामिल करते हुए नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण को मंजूरी दे दी है..

Ad

ताज़ा खबरें