Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएंनंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुटVIDEO: मां से बिछड़े 5 नन्हे वनमानुष, खिलौनों में ढूंढा साथी; नंदनकानन जू में खेलते-पोज देते आए नजरमेट्रो, बैंक, स्कूल और ऑफिस...ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद? 11 से 13 सितंबर तक रखें इन बातों का ध्यान11 सितंबर की टॉप 20 खबरें: BRICS Summit के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा, भारत आएंगे जिनपिंग-पुतिन, एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडियाहनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्मदुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाईउत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे : शुभेंदु अधिकारीBRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने दिखाई झलक, ब्रिक्स नेताओं के स्वागत को तैयार दिल्ली, Videoमुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजरनितिन नवीन बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवा सामर्थ्य को मिल रही नई दिशा और नए अवसर

बंगाल पुलिस ने किया रवि मुर्मू को गिरफ्तार, लंबे समय से फरार चल रहे थे तृणमूल नेता

Author
Prabhat Khabar 02 अगस्त 2026, 08:28 am
बंगाल पुलिस ने किया रवि मुर्मू को गिरफ्तार, लंबे समय से फरार चल रहे थे तृणमूल नेता

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट बीरभूम जिले के इलामबाजार क्षेत्र की राजनीति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घटना में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता रवि मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, रवि के खिलाफ वर्ष 2019 के बाद दर्ज एक पुराने हिंसा से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई.

शिकायत दर्ज होने के बाद से वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे थे. मामले की जांच अभी जारी है तथा जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी. गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सूचना मिलने के बाद इलामबाजार थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और शनिवार रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें कोर्ट में आज पेश करेगी पुलिस रविवार को आरोपी को बोलपुर न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी की गई, जहां पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी.

अदालत के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. रबी मुर्मू की गिरफ्तारी के बाद इलाके में इस घटना को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. स्थानीय लोगों के बीच भी मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. हालांकि, किसी भी राजनीतिक दल की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम.

Ad

ताज़ा खबरें