Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएंनंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुटVIDEO: मां से बिछड़े 5 नन्हे वनमानुष, खिलौनों में ढूंढा साथी; नंदनकानन जू में खेलते-पोज देते आए नजरमेट्रो, बैंक, स्कूल और ऑफिस...ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद? 11 से 13 सितंबर तक रखें इन बातों का ध्यान11 सितंबर की टॉप 20 खबरें: BRICS Summit के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा, भारत आएंगे जिनपिंग-पुतिन, एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडियाहनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्मदुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाईउत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे : शुभेंदु अधिकारीBRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने दिखाई झलक, ब्रिक्स नेताओं के स्वागत को तैयार दिल्ली, Videoमुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजरनितिन नवीन बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवा सामर्थ्य को मिल रही नई दिशा और नए अवसर

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने जीता फ्लोर टेस्ट, 144 वोट पक्ष में पड़े

Author
Prabhat Khabar 13 मई 2026, 02:57 pm
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने जीता फ्लोर टेस्ट, 144 वोट पक्ष में पड़े

Tamil Nadu floor test updates: तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेत्त्री कजगम) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में तो उभरी, लेकिन बहुमत से 10 अंक पीछे रह गई. विजय ने कई छोटी पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाई और बुधवार को फ्लोर टेस्ट का सामना किया. उनके पक्ष में 144 वोट पड़े, एआईएडीएमके में फूट की वजह से उन्हें इतने सांसदों का समर्थन मिला है.

सभी पार्टियों के कई विधायकों ने विश्वास मत में हिस्सा लिया. विजय ने रविवार, 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. सीएम विजय ने हॉर्स-ट्रेडिंग के आरोपों को खारिज किया सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर सभी दलों के विधायकों ने चर्चा में भाग लिया.

विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने मतों के विभाजन के बाद परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 144 विधायकों ने मतदान किया, जबकि 22 विधायकों ने इसका विरोध किया. पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित पांच विधायक तटस्थ रहे.

मुख्य विपक्षी दल द्रविड मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने मतदान से पहले ही सदन से बहिर्गमन किया.अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) से निष्कासित विधायक एस कामराज ने भी सरकार के पक्ष में मतदान किया.विश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विजय ने विपक्ष द्वारा लगाए गए विधायकों की खरीद-फरोख्त (हॉर्स-ट्रेडिंग) के आरोपों को खारिज कर दिया.

कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ने समर्थन की घोषणा की विश्वास मत में भाग लेते हुए माकपा ने टीवीके सरकार को समर्थन देने की घोषणा की है. कांग्रेस ने भी टीवीके की सरकार को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है. वहीं पीएमके (पट्टाली मक्कल काची) नेता सौम्या अंबुमणि ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु विधानसभा में विश्वास मत पर मतदान से परहेज करेगी.

AIADMK के एक गुट ने किया समर्थन ना देने का फैसला हालांकि, विजय का फ्लोर टेस्ट AIADMK के अंदरूनी उठापटक को बढ़ाने का स्टेज भी बना, क्योंकि पार्टी के एक गुट ने विजय को सपोर्ट करने का फैसला किया और उनके पक्ष में मतदान किया. वहीं विधानसभा में AIADMK के विधायक एडप्पादी के पलानीस्वामी ने कहा कि हम टीवीके सरकार के खिलाफ वोट करेंगे.

ये भी पढ़ें : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती.

Ad

ताज़ा खबरें