Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं श्री हनुमान प्राकट्योत्सव की मंगलकामनाएंCAPF बिल पर राहुल गांधी का हमला: कहा- जवानों के मनोबल से खिलवाड़ बर्दाश्त नहींदुर्गम पहाड़ों पर भी दुश्मनों पर रहेगी पैनी नजर, वायुसेना को मिलेगा हाईटेक माउंटेन रडारलाडकी बहिन योजना: 68 लाख महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, जानें क्यों बंद हो गए खातेRain Alert: अगले 7 दिनों तक 15 राज्यों में बारिश, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, 60 kmph की रफ्तार से चलेगी तेज हवाचुनावी शोर के बीच ‘काले खजाने’ का खेल! बंगाल में 274 करोड़ का माल जब्त, शराब, ड्रग्स और फ्री गिफ्ट्स की बाढ़किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया बंगाल का ‘सोना’, 15 साल में 136 मौत पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से मुलाकात और चर्चा की50 साल, 3 दुश्मन और 0 पर सिमटा ‘हाथ’, पढ़ें बंगाल में कांग्रेस के वनवास की पूरी कहानीलापरवाही पर गिरी गाज: पंचायत सचिव गुरुदत्त बैरागी निलंबितबंगाल में ओवैसी की दहाड़- ममता दीदी को लगेगा करारा झटका, मुसलमानों को वोट बैंक समझा, इंसान नहींममता बनर्जी ने TMC उम्मीदवारों को किया अलर्ट, कहा- नामांकन रद्द करने की रची जा रही साजिशकंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | इंदौर-उज्जैन तथा उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग निर्माण को मिला अनुमोदन पश्चिम भोपाल बायपास का परिवर्तित एलाइनमेंट अनुमोदित मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश सड़क विकास‍निगम कसमग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आर्थिक समृद्धि का रोड मैप है इस वर्ष का बजट म.प्र. बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकसपीएम मोदी ने असम में लहराया गमछा, कहा- कांग्रेस का शहजादा हार का शतक लगाने के लिए तैयार

CAPF बिल पर राहुल गांधी का हमला: कहा- जवानों के मनोबल से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Author
Prabhat Khabar 2/4/2026
CAPF बिल पर राहुल गांधी का हमला: कहा- जवानों के मनोबल से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Rahul Gandhi On CAPF Bill: राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि CAPF (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 को उस दिन लोकसभा में चर्चा और पारित कराने के लिए लाया गया है, जिस दिन वह असम के चुनावी दौरे पर हैं. राहुल का कहना है कि उन्होंने सरकार से आग्रह किया था कि वह इस विधेयक पर सदन में बोलना चाहते हैं, ऐसे में इसे पारित करवाने की तिथि थोड़ा आगे-पीछे कर दी जाए, लेकिन सरकार नहीं चाहती कि वह इस विषय पर बोलें.

राज्यसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ CAPF बिल राज्यसभा ने बुधवार को CAPF बिल को ध्वनिमत से पारित कर दिया. सरकार का कहना है कि यह कानून बनने के बाद इन बलों का बेहतर प्रबंधन होगा और कार्यकुशलता बढ़ेगी. #WATCH | On CAPF Bill, LoP, Lok Sabha & Congress MP Rahul Gandhi says,"…You will be surprised to know that no paramilitary force in India has been led by an officer who has risen through the ranks of their own paramilitary forces.

There is not one paramilitary force whose… pic.twitter.com/pLeSpBXmAs — ANI (@ANI) April 2, 2026 राहुल गांधी ने सीआरपीएफ के घायल जवान से मुलाकात की और बातचीत का किया जिक्र राहुल गांधी ने पिछले दिनों सीआरपीएफ के एक घायल जवान से मुलाकात का उल्लेख करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक जी ने नक्सली मुठभेड़ के दौरान आईईडी विस्फोट में अपना एक पैर खो दिया, देश की रक्षा में सब कुछ दांव पर लगा दिया.

और इस बलिदान के बदले मिला क्या? उन्होंने कहा, 15 साल से अधिक की निष्ठापूर्ण सेवा के बावजूद, पदोन्नति नहीं, अपनी ही बल का नेतृत्व करने का अधिकार नहीं, क्योंकि सभी शीर्ष पद आईपीएस अफसरों के लिए आरक्षित हैं. यह सिर्फ एक अफसर की पीड़ा नहीं, यह लाखों सीएपीएफ जवानों के साथ हो रहा संस्थागत अन्याय है.

पैरामिलिट्री फोर्स पर शीर्ष नेतृत्व थोपा जाता है : राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा- आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत में किसी भी पैरामिलिट्री फोर्स का नेतृत्व ऐसे किसी अधिकारी ने नहीं किया है, जो उसी फोर्स में नीचे से ऊपर तक तरक्की करके उस पद पर पहुंचा हो.

एक भी ऐसी पैरामिलिट्री फोर्स नहीं है, जिसका नेतृत्व उसी फोर्स के भीतर से उभरा हो. पैरामिलिट्री फोर्स पर शीर्ष नेतृत्व थोपा जाता है. यह पूरी तरह से गलत है. हमने इसका विरोध किया है, और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसका विरोध किया है. लेकिन सरकार एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट की बात को नजरअंदाज कर रही है.

कांग्रेस की सरकार बनी तो खत्म करेंगे कानून राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस सभी पैरामिलिट्री फोर्स के साथ खड़ी है, और जब हम सत्ता में आएंगे, तो हम उन्हें न्याय दिलाएंगे. कांग्रेस की सरकार बनी जो प्रस्तावित कानून को खत्म करेंगे. CAPF बिल का उद्देश्य गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले बलों का संचालन करना सीएपीएफ (सामान्य प्रशासन) विधेयक का उद्देश्य गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का संचालन करना है.

इन बलों में कुल करीब 10 लाख जवान कार्यरत हैं और इन्हें कानून-व्यवस्था संबंधी विभिन्न कर्तव्यों, सीमा सुरक्षा जैसे आंतरिक सुरक्षा कार्यों, आतंकवाद और उग्रवाद का मुकाबला करने तथा चुनाव कराने के लिए तैनात किया जाता है..

Ad

ताज़ा खबरें