लाडकी बहिन योजना: 68 लाख महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, जानें क्यों बंद हो गए खाते
Ladki Bahin Yojana: खाते इस वजह से बंद कर दिए गए, क्योंकि लाभार्थियों ने समय सीमा से पहले ई-केवाईसी नहीं कराया. अधिकारियों ने बताया, कुल 2.43 करोड़ खातों में से लगभग 68 लाख खाते निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न करने के कारण बंद कर दिए गए हैं.
ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाई गई ई-केवाईसी (ऑनलाइन ग्राहक सत्यापन) पूरा करने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है. पहले इसके लिए 31 मार्च की समय सीमा तय की गई थी. लाडकी बहिन योजना है क्या? लाडकी बहिन योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार जरूरतमंद महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1500 रुपये हर महीने जमा करती है.
कैसे करें e-KYC सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाना है. फिर अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से Login करें. डैशबोर्ड पर Update KYC’ या Applied Applications के विकल्प पर क्लिक करें. अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें.
Send OTP पर क्लिक करें. आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. ओटीपी दर्ज करें और Submit बटन दबाएं. मैसेज आने पर आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी..