Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया बंगाल का ‘सोना’, 15 साल में 136 मौत पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से मुलाकात और चर्चा की50 साल, 3 दुश्मन और 0 पर सिमटा ‘हाथ’, पढ़ें बंगाल में कांग्रेस के वनवास की पूरी कहानीलापरवाही पर गिरी गाज: पंचायत सचिव गुरुदत्त बैरागी निलंबितबंगाल में ओवैसी की दहाड़- ममता दीदी को लगेगा करारा झटका, मुसलमानों को वोट बैंक समझा, इंसान नहींममता बनर्जी ने TMC उम्मीदवारों को किया अलर्ट, कहा- नामांकन रद्द करने की रची जा रही साजिशकंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | इंदौर-उज्जैन तथा उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग निर्माण को मिला अनुमोदन पश्चिम भोपाल बायपास का परिवर्तित एलाइनमेंट अनुमोदित मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश सड़क विकास‍निगम कसमग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आर्थिक समृद्धि का रोड मैप है इस वर्ष का बजट म.प्र. बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकसपीएम मोदी ने असम में लहराया गमछा, कहा- कांग्रेस का शहजादा हार का शतक लगाने के लिए तैयारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओडिशा के स्थापना दिवस पर दीं मंगलकामनाएंनीमच पुलिस की प्रभावी कार्यवाही रात्रि में कॉम्बिंग गश्त के दौरान 165 गैर जमानती वारंट तामील, मायनर एक्ट के अंतर्गत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 18 प्रकरणों में कार्यवाही चुनाव प्रचार से पहले चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं के साथ तोड़ीं पत्तियां; तस्वीरें वायरलबेसला संकुल विधालय मे मनाया प्रवेश उत्सव: विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागतआज इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, देखें अगले 5 दिन का मौसमआतंक पर प्रहार: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया बंगाल का ‘सोना’, 15 साल में 136 मौत पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा

Author
Prabhat Khabar 1/4/2026
किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया बंगाल का ‘सोना’, 15 साल में 136 मौत पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार के खिलाफ एक नया और बेहद संवेदनशील मोर्चा खोल दिया है. बुधवार को सॉल्टलेक स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता देवजीत सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बंगाल के ग्रामीण संकट की डरावनी तस्वीर पेश की.

उनका दावा है कि बंगाल का ‘सोना’ कहा जाने वाला आलू आज किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया है. 136 आलू किसानों की खुदकुशी का भाजपा ने मांगा हिसाब देवजीत सरकार ने दावा किया कि पिछले डेढ़ दशक में बंगाल में 136 आलू किसानों ने आत्महत्या की है. अकेले पश्चिम मेदिनीपुर जिले में हाल के हफ्तों में कई किसानों ने अपनी जान दी है.

भाजपा का आरोप है कि लागत से कम दाम और अंतरराज्यीय निर्यात (Inter-State Export) पर रोक ने किसानों की कमर तोड़ दी है. बाजार पर बिचौलिये और सिंडिकेट का कब्जा : भाजपा भाजपा प्रवक्ता ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार की नीतियों के कारण बाजार पर बिचौलियों (Middlemen) और सिंडिकेट का कब्जा हो गया है.

किसानों को आलू स्टोर करने में बाधा आ रही है, क्योंकि पर्याप्त संख्या में कोल्ड स्टोरेज नहीं हैं. इसकी वजह से फसल सड़ रही है. भाजपा ने राज्य में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और प्रभावी कृषि बीमा योजना लागू करने की मांग की है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें फॉर्म-6 पर छिड़े सियासी संग्राम पर टीएमसी पर बरसे कृषि संकट के साथ-साथ भाजपा ने ‘वोटर लिस्ट’ विवाद पर भी देवजीत सरकार टीएमसी पर खूब बरसे.

उन्होंने कहा कि नये मतदाताओं के लिए ‘फॉर्म-6’ जमा करना संवैधानिक प्रक्रिया है, लेकिन इसको मुद्दा बनाकर जान-बूझकर अशांति फैलायी जा रही है. उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि वह सुनिश्चित करे कि हर वैध नागरिक का नाम सूची में शामिल हो और प्रक्रिया में कोई बाधा न आये.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में SIR: हर दिन 1.75 से 2 लाख लोगों के दस्तावेज जांच रहे 700 जज, 47 लाख आपत्तियों का हुआ निपटारा परिवर्तन के लिए तैयार है बंगाल : सरकार भाजपा प्रवक्ता देवजीत सरकार ने आरोप लगाया कि न केवल खेती, बल्कि मत्स्य पालन और पशुपालन क्षेत्र भी सरकारी उदासीनता का शिकार हैं.

केंद्रीय योजनाओं का लाभ बंगाल के गरीब किसानों तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा है. प्रवक्ता ने अंत में दावा किया कि राज्य की कानून-व्यवस्था और कृषि बदहाली से तंग आकर बंगाल की जनता अब ‘बदलाव’ का मन बना चुकी है. इसे भी पढ़ें शुभेंदु अधिकारी बंगाल में भाजपा के CM फेस! अमित शाह की यात्रा दे रही बड़ा संकेत 50 साल, 3 दुश्मन और 0 पर सिमटा ‘हाथ’, पढ़ें बंगाल में कांग्रेस के वनवास की पूरी कहानी ममता बनर्जी के लिए ‘वाटरलू’ साबित होगा बंगाल चुनाव 2026, भाजपा का दावा बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की ऐतिहासिक ‘परिवर्तन यात्रा’ का आगाज, अमित शाह और नड्डा भरेंगे हुंकार.

Ad

ताज़ा खबरें