Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | इंदौर-उज्जैन तथा उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग निर्माण को मिला अनुमोदन पश्चिम भोपाल बायपास का परिवर्तित एलाइनमेंट अनुमोदित मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश सड़क विकास‍निगम कसमग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आर्थिक समृद्धि का रोड मैप है इस वर्ष का बजट म.प्र. बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकसपीएम मोदी ने असम में लहराया गमछा, कहा- कांग्रेस का शहजादा हार का शतक लगाने के लिए तैयारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओडिशा के स्थापना दिवस पर दीं मंगलकामनाएंनीमच पुलिस की प्रभावी कार्यवाही रात्रि में कॉम्बिंग गश्त के दौरान 165 गैर जमानती वारंट तामील, मायनर एक्ट के अंतर्गत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 18 प्रकरणों में कार्यवाही चुनाव प्रचार से पहले चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं के साथ तोड़ीं पत्तियां; तस्वीरें वायरलबेसला संकुल विधालय मे मनाया प्रवेश उत्सव: विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागतआज इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, देखें अगले 5 दिन का मौसमआतंक पर प्रहार: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी1 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: ईरान के निशाने पर Apple-गूगल सहित 18 US कंपनियां, नालंदा भगदड़ में पुलिस ने मानी लापरवाहीवीर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, आज होगा सामूहिक सुंदरकांड पाठबंगाल चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा प्रत्याशी पर हमलाप्रदेश के कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है- श्री जगदीश देवड़ाDelhi Weather: गजब रहा दिल्ली में मार्च महीना, प्रदूषण, गर्मी और बारिश-तीनों ने बनाया रिकॉर्डपश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम, उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी, कई राज्यों में पड़े ओले

पीएम मोदी ने असम में लहराया गमछा, कहा- कांग्रेस का शहजादा हार का शतक लगाने के लिए तैयार

Author
Prabhat Khabar 1/4/2026
पीएम मोदी ने असम में लहराया गमछा, कहा- कांग्रेस का शहजादा हार का शतक लगाने के लिए तैयार

PM Modi Assam Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस का स्व-घोषित शहजादा हार का शतक लगाने के लिए तैयार है. पीएम ने कहा- इस बार BJP-NDA सरकार जीत की हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है. और कांग्रेस भी हार की हैट्रिक का सामना करने के लिए तैयार है.

रैली के दौरान पीएम मोदी ने मंच से गमछा भी लहराया. बिहार चुनाव के दौरान भी पीएम मोदी ने गमछा लहराया था. जिसे काफी फेमस हुआ था. पीएम के बिहारी अंदाज को लोगों ने पसंद किया था. 2014 से पहले कांग्रेस सरकार ने सांप्रदायिक हिंसा कानून लाने का प्रयास किया था : पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- असम कांग्रेस के नेता एक खतरनाक कानून बनाने की बात कर रहे हैं.

आज, मैं असम की जनता के सामने कांग्रेस की एक चाल का पर्दाफाश करना चाहता हूं. 2014 के चुनावों से पहले, कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने ‘सांप्रदायिक हिंसा कानून’ (Communal Violence Law) लाने का प्रयास किया था. इसका उद्देश्य अपने तय वोट बैंक को खुश करना था.

इस विधेयक में, दंगों के लिए बहुसंख्यक समुदाय को जिम्मेदार ठहराया गया था, और धार्मिक अल्पसंख्यकों को पीड़ित मान लिया गया था. यह विधेयक अपने आप में ही सांप्रदायिक था, इसलिए BJP-NDA ने इस कानून को संसद में पारित नहीं होने दिया. अब, 12 साल बाद, कांग्रेस यहां असम में भी, इसी तरह का एक कानून बनाने की घोषणा कर रही है.

कांग्रेस के नेता खुद खुलेआम ये घोषणाएं कर रहे हैं. यह बिल्कुल स्पष्ट है कि सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है. #WATCH | Dhemaji, Assam: Prime Minister Narendra Modi says, "…Assam Congress leaders are talking about forming a dangerous law.

Today, I want to expose one of Congress's tricks in front of the people of Assam. Before the 2014 elections, the Congress-led central government had… pic.twitter.com/GMBAiOvSDe — ANI (@ANI) April 1, 2026 पीएम मोदी का दावा- कांग्रेस असम में विदेशियों को बसाना चाहती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस असम में विदेशियों को बसाना चाहती है और इस धरती के मूल निवासियों, बेटे-बेटियों को अल्पसंख्यक बनाना चाहती है.

BJP-NDA सरकार हमारे किसानों, आदिवासियों की जमीन और हमारे जंगलों पर घुसपैठियों का कब्जा नहीं होने देगी. अवैध कब्जे के खिलाफ BJP-NDA सरकार की कार्रवाई जारी रहेगी. असम का गौरव और पहचान बनी रहेगी. यह मोदी की गारंटी है. असम ने पिछले 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का एक नया दौर देखा : पीएम मोदी पीएम मोदी ने सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्वा सरमा की तारिफ करते हुए कहा- पहले सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में और फिर हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में, असम ने पिछले 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का एक नया दौर देखा है.

ये असम चुनाव एक विकसित भारत के लिए एक विकसित असम बनाने के चुनाव हैं. पीएम मोदी ने बीजेपी घोषणा पत्र को बताया मंगल पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के घोषणा पत्र को मंगल पत्र बताया. उन्होंने कहा- असम BJP ने कल एक शानदार घोषणापत्र जारी किया. कल मंगलवार था, और मंगलवार को जारी किया गया यह घोषणापत्र असम में और अधिक मंगल (शुभता) लाने वाला है.

यह वह मंगल पत्र है जो मंगलवार को आया है. BJP जो कहती है, वह करती है : पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- बीजेपी जो कहती है, वह करती है. उन्होंने घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा- यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारी बेटियों के साथ कोई छल न हो, हमारी बेटियों के जीवन की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं.

असम में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करना और हमारे आदिवासी समाज, छठी अनुसूची क्षेत्रों की परंपराओं की रक्षा करना, या असम की पहचान को बचाना बहुत बड़ी घोषणाएं हैं. BJP जो कहती है, वह करती है. असम से खबरें केवल बम, बंदूक, दंगों और कर्फ्यू के बारे में होती थीं : पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा, असम से खबरें केवल बम, बंदूक, दंगों और कर्फ्यू के बारे में होती थीं.

पिछले एक दशक में, असम ने विकास की एक लंबी यात्रा तय की है. ये 20-25 साल के युवा केवल BJP-NDA के सुशासन के ही गवाह रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस शासन का वह अंधकारमय दौर नहीं देखा है. असम के हजारों बेटों और बेटियों ने बंदूकें छोड़ नए भविष्य से जुड़ गए : पीएम मोदी प्रधाानमंत्री मोदी ने कहा- डबल-इंजन सरकार ने असम को स्थायी शांति का एक नया रास्ता दिखाया है.

असम के हजारों बेटों और बेटियों ने, पिछले एक दशक में, बंदूकें छोड़ दी हैं और एक नए भविष्य से जुड़ गए हैं. असम को दुनिया चाय के साथ चिप के लिए भी पहचानेगी : पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- एक समय था जब दुनिया में असम की चर्चा उसकी चाय के लिए होती थी.

अब, असम को दुनिया न केवल चाय के लिए, बल्कि चिप के लिए भी पहचानेगी. वह दिन दूर नहीं जब असम के सेमीकंडक्टर प्लांट से चिप का उत्पादन शुरू हो जाएगा. इससे असम आधुनिक तकनीक के एक बड़े केंद्र (हब) के रूप में विकसित होगा. आने वाले समय में, चाहे फोन हों, कारें हों, टीवी हों या फ्रिज—ये सभी उत्पाद असम में बनी चिप्स पर चलेंगे.

एक विकसित असम के लिए यही हमारा रोडमैप है. ये भी पढ़ें: चुनाव प्रचार से पहले चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं के साथ तोड़ीं पत्तियां; तस्वीरें वायरल.

Ad

ताज़ा खबरें

कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | इंदौर-उज्जैन तथा उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग निर्माण को मिला अनुमोदन पश्चिम भोपाल बायपास का परिवर्तित एलाइनमेंट अनुमोदित मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश सड़क विकास‍निगम क
मध्यप्रदेश

कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | इंदौर-उज्जैन तथा उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग निर्माण को मिला अनुमोदन पश्चिम भोपाल बायपास का परिवर्तित एलाइनमेंट अनुमोदित मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश सड़क विकास‍निगम क

समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आर्थिक समृद्धि का रोड मैप है इस वर्ष का बजट म.प्र. बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस
मध्यप्रदेश

समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आर्थिक समृद्धि का रोड मैप है इस वर्ष का बजट म.प्र. बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओडिशा के स्थापना दिवस पर दीं मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओडिशा के स्थापना दिवस पर दीं मंगलकामनाएं

नीमच पुलिस की प्रभावी कार्यवाही रात्रि में कॉम्बिंग गश्त के दौरान 165 गैर जमानती वारंट तामील, मायनर एक्ट के अंतर्गत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 18 प्रकरणों में कार्यवाही
नीमच

नीमच पुलिस की प्रभावी कार्यवाही रात्रि में कॉम्बिंग गश्त के दौरान 165 गैर जमानती वारंट तामील, मायनर एक्ट के अंतर्गत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 18 प्रकरणों में कार्यवाही

चुनाव प्रचार से पहले चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं के साथ तोड़ीं पत्तियां; तस्वीरें वायरल
राष्ट्रीय

चुनाव प्रचार से पहले चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं के साथ तोड़ीं पत्तियां; तस्वीरें वायरल