Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Rajasthan Weather Today : आज नहीं बरसेंगे बादल, 34 से 36 डिग्री तक चढ़ेगा पाराSuccess Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूलमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशान

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम, उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी, कई राज्यों में पड़े ओले

Author
Prabhat Khabar 31 मार्च 2026, 10:11 pm
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम, उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी, कई राज्यों में पड़े ओले

Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई, जबकि हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी जारी रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, हरियाणा के हिसार में 7.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.

इसके अलावा रोहतक, चरखी दादरी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, पलवल और सोनीपत में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई. चरखी दादरी, रेवाड़ी, हिसार और पंजाब के फिरोजपुर के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई. वहीं, पंजाब के फिरोजपुर और फाजिल्का में भी बारिश हुई, जबकि अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

जम्मू कश्मीर में बारिश के कारण बढ़ा जलस्तर जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया. इससे एक स्कूल के छात्रावास में 30 छात्रों और 4 शिक्षकों समेत 34 लोग फंस गए, जिन्हें सेना के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला. इस बीच, बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के तुलैल इलाके में हिमस्खलन की घटना भी सामने आई, हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ.

पिछले 48 घंटों में कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई. बारामूला में 70 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि नौगाम, काजीगुंड, कुलगाम और श्रीनगर में भी अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार तक कश्मीर में बादल छाए रहेंगे और सप्ताहांत में फिर बारिश हो सकती है.

दिल्ली में छाये रहे बादल, कई जगहों पर बारिश राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. सफदरजंग, पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर समेत कई केंद्रों पर 2 से 4 मिमी तक बारिश हुई. जनकपुरी में सबसे अधिक 4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

हालांकि बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए आंशिक बादल, न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तापमान का पूर्वानुमान जताया है. हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी जारी रही.

मंगलवार सुबह तक गोंडला में 4 सेंटीमीटर और केलांग में 2 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई. मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही. शिमला जिले के कुमारसेन में सबसे अधिक 39 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सराहन, धर्मशाला, कांगड़ा, मनाली और अन्य इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई.

शिमला मौसम कार्यालय ने शुक्रवार और शनिवार के लिए 10 जिलों में गरज, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, 2 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य में 6 अप्रैल तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.

(इनपुट भाषा) Also Read: खत्म होगा बारिश का दौर, इन राज्यों में पड़ने वाली है भीषण गर्मी, IMD का अलर्ट.

Ad

ताज़ा खबरें

Rajasthan Weather Today : आज नहीं बरसेंगे बादल, 34 से 36 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
राष्ट्रीय

Rajasthan Weather Today : आज नहीं बरसेंगे बादल, 34 से 36 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज
राष्ट्रीय

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान
मध्यप्रदेश

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल
मध्यप्रदेश

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा
राष्ट्रीय

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा