Diwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूल
दिवाली और छठ में घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने गुड न्यूज है. पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद और इंदौर के बीच चल रही छह स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं नवंबर 2026 तक बढ़ा दी हैं. यानी गणेश पूजा (Ganesh Chaturthi) और दुर्गा पूजा (Durga Puja) पर घर जाने के साथ-साथ दिवाली और छठ के बाद लौटने वालों को भी स्पेशल ट्रेन का मिलेगा.
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाता है. इस बार मुंबई से अहमदाबाद और इंदौर रूट पर चल रही तीन जोड़ी ट्रेनों की सेवा आगे बढ़ाई गई है. इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग दिनों में होगा और सभी ट्रेनें स्पेशल किराये पर चलेंगी। कब तक चलेगी मुंबई-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन ? ट्रेन नंबर 09087 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद स्पेशल (Diwali Special Trains) हर बुधवार चलेगी.
इसकी सेवा 25 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है. वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 09088 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल स्पेशल हर गुरुवार चलेगी और 26 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी. इंदौर के लिए चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें मुंबई और इंदौर के बीच चार स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं भी जारी रहेंगी.
इनमें ट्रेन नंबर 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल रविवार और मंगलवार को चलेगी. इसकी सेवा 29 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है. इसके अलावा ट्रेन नंबर 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल सोमवार और बुधवार को चलेगी. यह ट्रेन 30 नवंबर 2026 तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी.
वहीं ट्रेन नंबर 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल ( Chhath Special Trains) सोमवार और शुक्रवार को चलेगी और इसकी सेवा 27 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल मंगलवार और शनिवार को चलेगी. इसकी सेवा 28 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है.
ये भी पढ़ें: दिवाली-छठ पर घर जाना है? कंफर्म ट्रेन टिकट चाहिए तो अभी कर लें बुकिंग, बढ़ी भीड़ तो मुश्किल होगा रिजर्वेशन इसके अलावा बिहार और यूपी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी इन स्टेशनों के यात्रियों को भी होगा फायदा मुंबई-इंदौर रूट की स्पेशल ट्रेनों (festival special trains) का ठहराव मुंबई सेंट्रल, बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, उज्जैन जंक्शन और इंदौर जंक्शन पर रहेगा.
इससे महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा के लिए एक और विकल्प मिलेगा. इन छह विस्तारित स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है. यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या पीआरएस टिकट काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं. ये भी पढ़ें: 25 साल तक नो टेंशन! सरकार की इस स्कीम से फ्री हो जाएगा बिजली बिल, मिलेगा एक्स्ट्रा बेनिफिट.