आज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदा
8 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारा (Western Dedicated Freight Corridor - WDFC) के तीन महत्वपूर्ण सेक्शन राष्ट्र को समर्पित करेंगे. न्यू साणंद (उत्तर)-न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-न्यू जेएनपीटी (जवाहरलाल नेहरू पोर्ट टर्मिनल).
कुल 326 रूट किलोमीटर के इन हिस्सों पर 20,700 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुआ है. इसके पूरा होने से JNPT तक सीधी DFC (समर्पित माल ढुलाई गलियारा) कनेक्टिविटी मिलेगी और पूरा DFC नेटवर्क चालू हो जाएगा. 1506 किलोमीटर का पश्चिमी गलियारा WDFC करीब 1506 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है, जो दादरी को जवाहरलाल नेहरू पोर्ट टर्मिनल (JNPT) से जोड़ता है.
इसके साथ वेस्टर्न DFC (पूर्वी समर्पित माल ढुलाई गलियारा) भी चालू है. रेलवे के मुताबिक दोनों DFC पर औसतन 443 से ज्यादा मालगाड़ियां रोज चल रही हैं. तेज रफ्तार, बेहतर लदान-उतरान का समय, ज्यादा क्षमता और डबल-स्टैक कंटेनर ट्रेनें माल ढुलाई को पारंपरिक रेल नेटवर्क से अलग क्षमता दे रही हैं.
बिहार को फायदा वेस्टर्न से नहीं, पूरब- पश्चिम से कनेक्शन बिहार में WDFC सीधे नहीं गुजरता. इसलिए यहां फायदा समझने के लिए दादरी पर WDFC और Eastern DFC के इंटरकनेक्शन को देखना होगा. पूर्वी DFC लुधियाना से सोननगर तक बिहार से होकर गुजरता है. बिहार में न्यू सोननगर, न्यू करमवंडिया, न्यू सासाराम, न्यू कुदरा, न्यू मुथानी और न्यू दुर्गावती जैसे DFC स्टेशन/टर्मिनल विकास के लिए चिन्हित हैं.
बिहार के उद्योग और मंडियों के लिए असली मौका बिहार से निकलने वाले कृषि उत्पाद, खाद्य सामग्री, सीमेंट, स्टील और दूसरे थोक माल (bulk cargo) को बड़े बाजारों और बंदरगाहों तक पहुंचाने में DFC उपयोगी हो सकता है. रेलवे के अनुसार EDFC पर कोयला, तैयार स्टील, खाद्यान्न, सीमेंट, उर्वरक और चूना-पत्थर जैसे माल की आवाजाही महत्वपूर्ण है.
ऐसे में सोननगर-सासाराम-कैमूर बेल्ट के टर्मिनल स्थानीय उत्पादन को लंबी दूरी की माल ढुलाई से जोड़ने की क्षमता रखते हैं. माल ढुलाई का मूल्यांकन: ट्रक या मालगाड़ी, कौन है बेहतर? व्यापारियों के लिए केवल कॉरिडोर बनना काफी नहीं है. एक टन माल को बिहार से पश्चिमी बाजार या बंदरगाह तक पहुंचाने में पहले कितना समय और पैसा लगता था और DFC के इस्तेमाल के बाद कितना लगेगा.
रेलवे ने DFC से तेज ट्रांजिट और लॉजिस्टिक्स लागत घटने की बात कही है, लेकिन किसी खास बिहार उद्योग या व्यापारी के लिए बचत का आंकड़ा बिना असल बिल, ट्रांसपोर्ट रसीद और डिलीवरी रिकॉर्ड के बताना सही नहीं होगा. MSME को फायदा तभी, जब टर्मिनल पास हो DFC का सबसे बड़ा सवाल अंतिम मील कनेक्टिविटी (Last Mile ) है.
बड़ी कंपनियां अपने माल को कंटेनर टर्मिनल या बड़े फ्रेट स्टेशन तक पहुंचा सकती हैं, लेकिन छोटे कारोबारी के लिए फैक्टरी/गोदाम से DFC टर्मिनल तक सड़क परिवहन की लागत फैसले वाली होगी. DFCCIL ने बिहार में कई स्टेशनों पर गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित करने की संभावना लिस्टेड की है.
यानी बुनियादी ढांचा तैयार हो रहा है, लेकिन उसकी असल उपयोगिता स्थानीय सड़क, वेयरहाउस और लोडिंग सुविधाओं पर निर्भर करेगी. बंगाल तक पहुंच में भी 'आखिरी कड़ी' अहम पूर्वी भारत मेंदानकुनी एक बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन सकता है, लेकिनहावड़ा-दानकुनी इलाके में पहले से यात्री और माल यातायात का दबाव है.
रेलवे ने डंकुनी यार्ड का रीमॉडलिंग, हावड़ा यार्ड का रीमॉडलिंग और दानकुनी -बाल्टिकुरी तीसरी-चौथी लाइन जैसे काम शुरू किए हैं. इससे साफ है कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर( DFC )के बाद भी टर्मिनल और आस-पास के नेटवर्क की क्षमता बढ़ाना जरूरी है. माल की कीमत और डिलीवरी टाइम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का असर आंकने का सबसे आसान तरीका जमीन पर है.
कल्पना कीजिए सासाराम के एक छोटे व्यापारी की, जो हर साल अपने अनाज या स्थानीय उत्पाद को बड़े बाजार तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करता है. डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के बाद, क्या वह सीधे बड़े शहरों में अपना माल कम लागत और समय में भेज पाएगा? बिहार के सासाराम, कुदरा, औरंगाबाद या दुर्गावती से एक ही तरह के माल की सड़क और रेल ढुलाई का असल ख़र्च, बुकिंग से डिलीवरी तक का समय और टर्मिनल तक पहुंचने की लागत दर्ज करनी होगी.
यही तुलना बताएगी कि DFC का फायदा केवल रेलवे के आंकड़ों में है या कारोबारी की जेब तक भी पहुंच रहा है. अगला बड़ा दांव: दानकुनी से सूरत सरकार ने 2026 के बजट में दानकुनी से सूरत के बीच नए समर्पित माल ढुलाई गलियारा ( Dedicated Freight Corridor) का ऐलान किया है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट( DPR ) तैयार/अपडेट करने का काम शुरू हो चुका है.
यह प्रस्ताव पूर्वी और पश्चिमी औद्योगिक इलाकों को और सीधे जोड़ने की दिशा में बड़ा क़दम है. अगर यह कॉरिडोर जमीन पर आता है तो बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए पश्चिमी बाजारों तक पहुंच का नया रास्ता बन सकता है. कॉरिडोर बन गया, अब असली परीक्षा आखरी मील की वेस्टर्न DFC के पूरा होने से देश की मुख्य माल ढुलाई धुरी मजबूत हुई है.
लेकिन बिहार और पूर्वी भारत के लिए इसकी सफलता का पैमाना सिर्फ ट्रेन की स्पीड नहीं होगा. असली सवाल होगा, क्या किसान, MSME, मंडी कारोबारी और छोटे निर्माता अपने माल को नजदीकी टर्मिनल तक आसानी से भेज पा रहे हैं? अगर टर्मिनल, वेयरहाउस और सड़क कनेक्टिविटी मजबूत हुई, तभी DFC का फायदा बड़े उद्योगों से निकलकर स्थानीय बाजार और छोटे कारोबार तक पहुंचेगा.
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: 8 सितंबर को घर से निकलने से पहले देखें मौसम, UP-MP से बिहार-झारखंड तक भारी बारिश का अलर्ट.