Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए निदुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में निवेश और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योतामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रस-अल-खैमा के शासक शेख सौद बिन सकर अल कासिमी से की मुलाकात | मध्यप्रदेश और रास अल खैमाह के बीच निवेश एवं औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चादिवाली-छठ पर घर जाना है? कंफर्म ट्रेन टिकट चाहिए तो अभी कर लें बुकिंग, बढ़ी भीड़ तो मुश्किल होगा रिजर्वेशननिवेश के लिए मध्यप्रदेश बना देश का नया ग्रोथ हब | AI-डेटा से डिफेंस और फूड प्रोसेसिंग तक हर सेक्टर में अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 से ज्यादा नई नीतियां लागू 1.10 करोड़ से अधिक लोगों को MSME सेक्टर में रोजगारलापरवाही करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल | अवैध शराब प्रभावितों की स्वास्थ्य सुविधाओं एवं कारवाई की समीक्षा कीDelhi Building Collapse Photos : ताश के पत्तों की तरह ढह गया PG; मलबे में दबे छात्रों के रेस्क्यू की 8 तस्वीरेंगंगा का जलस्तर घटने के बाद भी 3 से 4 हफ्ते तक Post-Flood का रिस्क: बीमारी, टूटी सड़कें और डूबे खेत बनते हैं आफतVideo : मुझे बचा लो...मलबे में फंसे छात्र ने दिखाया अंदर का मंजर, दिल्ली हादसे की सबसे खौफनाक तस्वीर!दिल्ली हादसा: बारिश के बीच बेसमेंट में मरम्मत, फिर भरभराकर ढही 5 मंजिला बिल्डिंग, 3 की मौत और पांच की हालत गंभीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को निवेश और वैश्विक संवाद कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | एआईएम कांग्रेस 2026 में मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं की प्रस्तुति, वैश्विक नेताओं और यूएई के वरिष्ठ नेतृत्व से होगा संवाद मध्यप्रदेश पवेलियन दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत | मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य निवेशकों के लिए दीर्घकालिक विकास साझेदारी का एक विश्वसनीय मंच तैयार करना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दिन प्रवासी भारतीय समुदाय, राजनयिक नेतृत्व और वैश्विक निवेश

Kal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Author
Prabhat Khabar 07 सितंबर 2026, 02:59 pm
Kal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट,  यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Kal Ka Mausam: 8 सितंबर को देश के एक बड़े हिस्से में मानसून अपनी पूरी ताकत दिखाएगा, जिसमें 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश असर देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक,यूपी-MP-बिहार समेत 20 राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं. यूपी में भारी बारिश का अलर्ट उत्तर प्रदेश में 8 सितंबर को कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश के गंगा के मैदानी इलाकों में तेज बारिश हो सकती है, जिसमें इटावा, कानपुर जैसे शहर शामिल हैं. पश्चिमी यूपी में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा.

देहरादून, नैनीताल, ऋषिकेश, चमोली और केदारनाथ समेत कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. यात्रियों और स्थानीय निवासियों को भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसे खतरों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.

बिहार में फिर मजबूत होगा मानसून बिहार में 24 घंटे के बाद मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज होने का अनुमान है. उत्तरी बिहार के चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. बारिश के साथ कई इलाकों में गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है.

राजस्थान के इन जिलों में बरसेंगे बादल राजस्थान में पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना ज़्यादा है. अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, कोटा और बारां समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है. हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर जैसे इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है.

दिल्ली-NCR में कमजोर पड़ेगा मानसून दिल्ली-NCR और हरियाणा में 8 सितंबर से मानसून की गतिविधियां कुछ कमजोर पड़ सकती हैं. राजधानी दिल्ली में धूप और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बावजूद मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है.

पंजाब और हिमाचल में सीमित बारिश पंजाब और हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, हिमाचल और पंजाब के उत्तरी इलाकों, खासकर पठानकोट और अमृतसर के आसपास हल्की बौछारें देखने को मिल सकती हैं. MP में भी सक्रिय रहेगा मानसून मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है.

राज्य के मध्य और पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, जबलपुर, उज्जैन और इंदौर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है. छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बढ़ेगी बारिश छत्तीसगढ़ में 8 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है.

राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ओडिशा के तटीय इलाकों में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश झारखंड में बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है.

रांची, जमशेदपुर, दुमका और हजारीबाग समेत कई इलाकों में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. बंगाल और सिक्किम में भी बारिश तेज होने के आसार पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मानसून सक्रिय रहने वाला है. गंगीय पश्चिम बंगाल में 8 और 9 सितंबर को भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है.

वहीं उत्तरी बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में भी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बरसेंगे बादल पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मानसूनी हवाओं का असर बना रहेगा. इन राज्यों के कई हिस्सों में बारिश ज़्यादा हो सकती है.

दक्षिण भारत में उमस करेगी परेशान दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश के बजाय गर्म और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है. तटीय आंध्र प्रदेश और केरल के कुछ इलाकों में गर्मी और उमस बनी रहने की संभावना है. वहीं तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: राजस्थान के जयपुर- उदयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में बदलेगा मौैसम.

Ad

ताज़ा खबरें

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औ
मध्यप्रदेश

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शन

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि
मध्यप्रदेश

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में निवेश और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता
मध्यप्रदेश

दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में निवेश और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रस-अल-खैमा के शासक शेख सौद बिन सकर अल कासिमी से की मुलाकात | मध्यप्रदेश और रास अल खैमाह के बीच निवेश एवं औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रस-अल-खैमा के शासक शेख सौद बिन सकर अल कासिमी से की मुलाकात | मध्यप्रदेश और रास अल खैमाह के बीच निवेश एवं औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चा