Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा का जलस्तर घटने के बाद भी 3 से 4 हफ्ते तक Post-Flood का रिस्क: बीमारी, टूटी सड़कें और डूबे खेत बनते हैं आफतVideo : मुझे बचा लो...मलबे में फंसे छात्र ने दिखाया अंदर का मंजर, दिल्ली हादसे की सबसे खौफनाक तस्वीर!दिल्ली हादसा: बारिश के बीच बेसमेंट में मरम्मत, फिर भरभराकर ढही 5 मंजिला बिल्डिंग, 3 की मौत और पांच की हालत गंभीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को निवेश और वैश्विक संवाद कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | एआईएम कांग्रेस 2026 में मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं की प्रस्तुति, वैश्विक नेताओं और यूएई के वरिष्ठ नेतृत्व से होगा संवाद मध्यप्रदेश पवेलियन दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत | मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य निवेशकों के लिए दीर्घकालिक विकास साझेदारी का एक विश्वसनीय मंच तैयार करना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दिन प्रवासी भारतीय समुदाय, राजनयिक नेतृत्व और वैश्विक निवेश Delhi Building Collapse : मलबे के नीचे से आई छात्रों की आवाज, ‘हेल्प... हम फंसे हैं’मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे मध्यप्रदेश की विकास और निवेश संभावनाएं | एआईएम कांग्रेस 2026 में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित करने के साप्रधानमंत्री श्री मोदी भारत को बना रहे हैं आर्थिक शक्ति | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चाDelhi Building Collapse: भूकंप जैसी गड़गड़ाहट और ढह गई 4 मंजिला इमारत, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी, देखें PHOTOSमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर हुए 3 अधिकारी निलंबित, 1 को किया मुख्यालय अटैच | सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में सख्त कदम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रभावित परिजन से मिला अधिकारी दलVideo : दिल्ली में भरभराकर गिरी इमारत, कई छात्रों के दबे होने की आशंकासुरक्षित सफर और ग्रीन मोबिलिटी हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | इन्दौर में 11-12 सितम्बर को होगी ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मध्यप्रदेश निभाएगा अग्रणी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादवVideo: राहुल गांधी का सरकार पर वार: शिक्षा और रोजगार मांगने पर बिहार के बच्चों को मिली AK-47 की गोलीघटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, जांच कराकर दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गंगा का जलस्तर घटने के बाद भी 3 से 4 हफ्ते तक Post-Flood का रिस्क: बीमारी, टूटी सड़कें और डूबे खेत बनते हैं आफत

Author
Prabhat Khabar 07 सितंबर 2026, 09:13 am
गंगा का जलस्तर घटने के बाद भी 3 से 4 हफ्ते तक Post-Flood का रिस्क: बीमारी, टूटी सड़कें और डूबे खेत बनते हैं आफत

Post-Flood Risk : केंद्रीय जल आयोग (CWC) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के हाइड्रोलॉजिकल प्रोटोकॉल के अनुसार, नदी का जलस्तर घटने के बाद भी असली खतरा अगले 10 से 15 दिनों तक सबसे ज्यादा बना रहता है. तकनीकी रिपोर्ट बताती है कि जब नदी का पानी तेजी से नीचे उतरता है, तो तटबंधों (Embankments) की भीतरी मिट्टी में फंसा पानी बाहर की ओर दबाव बनाता है.

इस दबाव के चलते अचानक मिट्टी धंसने और तटबंधों में दरारें आने की आशंका बढ़ जाती है. इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग (PWD) के फील्ड आंकड़ों के मुताबिक, लंबे समय तक पानी में डूबे रहने की वजह से ग्रामीण संपर्क सड़कें और छोटी पुलिया अंदर से खोखली हो जाती हैं, जिन्हें पूरी तरह सुरक्षित और बहाल होने में कम से कम 3 से 4 हफ्ते का वक्त लग जाता है बाढ़ के बाद पीने के पानी और बिजली की सबसे बड़ी चुनौती निचले इलाकों से सैलाब हटने के बाद सबसे बड़ा संकट सुरक्षित पेयजल का खड़ा होता है.

बाढ़ का गंदा पानी चापाकलों (हैंडपंप) के जलस्तर में समा जाने से 'सोर्स कंटामिनेशन' हो जाता है. स्थानीय प्रशासन की ओर से ब्लीचिंग पाउडर और हैलोजन टैबलेट्स बांटी जाती हैं, लेकिन जब तक जलस्रोतों का क्लोरीनेशन पूरा नहीं होता, तब तक डायरिया और जलजनित बीमारियों का खतरा बना रहता है.

वहीं, सब-स्टेशनों और ट्रांसफार्मरों में पानी भरने की वजह से सुरक्षा कारणों से काटी गई बिजली को दोबारा बहाल करने में 7 से 10 दिन लग जाते हैं, क्योंकि शॉर्ट-सर्किट का जोखिम बना रहता है. ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam : कहीं भारी बारिश तो कहीं राहत, देखें बिहार-UP से MP तक पूरे देश का हाल स्कूल और अस्पताल कितने तैयार हैं? बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और उप-केंद्र सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं.

पानी निकलने के बाद प्राथमिक चुनौती एंटी-वेनम (सांप के जहर की दवा), ORS और एंटीबायोटिक्स की उपलब्धता बनाए रखने की होती है. दूसरी ओर, दर्जनों सरकारी स्कूलों को राहत शिविरों (Relief Shelters) में तब्दील कर दिया जाता है. पानी उतरने के बाद भी गाद (Silt) की सफाई और सैनिटाइजेशन न होने से 2 से 3 सप्ताह तक कक्षाएं शुरू नहीं हो पाती हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई का लंबा नुकसान होता है.

खेतों में पानी ठहरने का अगली फसल पर क्या असर? कृषि विभाग के आकलन के अनुसार, खरीफ की धान फसल अगर 7 से 10 दिन तक पूरी तरह डूबी रह जाए, तो बालियां गल जाती हैं. पानी घटने के बाद खेतों में मोटी बालू या गाद की परत छूट जाती है. अगर सितंबर के आखिर तक खेतों से पानी नहीं निकला, तो मिट्टी में अत्यधिक नमी के कारण रबी सीजन की तैयारी, खासकर दलहन और तिलहन की समय पर बुआई पिछड़ जाती है.

कागजों पर बना 'फ्लड मैप' जमीन पर क्यों फेल हो जाता है? आपदा प्रबंधन विभाग के पास एक नक्शा होता है, जिसमें दर्ज होता है कि नदी का पानी बढ़ने पर कौन-कौन से इलाके डूबेंगे. लेकिन जमीन पर हकीकत बदल चुकी है. नए बने हाईवे, ऊंची सड़कें, रेलवे लाइनें और अवैध निर्माण पुराने प्राकृतिक नालों का रास्ता रोक देते हैं.

इसका नतीजा यह होता है कि नक्शे के हिसाब से जिन गांवों या मोहल्लों को सुरक्षित माना गया था, वहां पानी हफ्तों तक जमा रह जाता है क्योंकि पानी निकलने का रास्ता ही बंद हो चुका होता है. यानी प्रशासन की तैयारी पुराने मैप पर होती है, जबकि सैलाब नए रास्तों से आकर तबाही मचा देता है.

ये भी पढ़ें: Delhi Building Collapse : दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से अब तक 6 लोगों की मौत, 40 से 50 छात्रों के दबे होने की आशंका.

Ad

ताज़ा खबरें

Video : मुझे बचा लो...मलबे में फंसे छात्र ने दिखाया अंदर का मंजर, दिल्ली हादसे की सबसे खौफनाक तस्वीर!
राष्ट्रीय

Video : मुझे बचा लो...मलबे में फंसे छात्र ने दिखाया अंदर का मंजर, दिल्ली हादसे की सबसे खौफनाक तस्वीर!

दिल्ली हादसा: बारिश के बीच बेसमेंट में मरम्मत, फिर भरभराकर ढही 5 मंजिला बिल्डिंग, 3 की मौत और पांच की हालत गंभीर
राष्ट्रीय

दिल्ली हादसा: बारिश के बीच बेसमेंट में मरम्मत, फिर भरभराकर ढही 5 मंजिला बिल्डिंग, 3 की मौत और पांच की हालत गंभीर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को निवेश और वैश्विक संवाद कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | एआईएम कांग्रेस 2026 में मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं की प्रस्तुति, वैश्विक नेताओं और यूएई के वरिष्ठ नेतृत्व से होगा संवाद मध्यप्रदेश पवेलियन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को निवेश और वैश्विक संवाद कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | एआईएम कांग्रेस 2026 में मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं की प्रस्तुति, वैश्विक नेताओं और यूएई के वरिष्ठ नेतृत्व से होगा संवाद मध्यप्रदेश पवेलियन

दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत | मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य निवेशकों के लिए दीर्घकालिक विकास साझेदारी का एक विश्वसनीय मंच तैयार करना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दिन प्रवासी भारतीय समुदाय, राजनयिक नेतृत्व और वैश्विक निवेश
मध्यप्रदेश

दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत | मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य निवेशकों के लिए दीर्घकालिक विकास साझेदारी का एक विश्वसनीय मंच तैयार करना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दिन प्रवासी भारतीय समुदाय, राजनयिक नेतृत्व और वैश्विक निवेश

Delhi Building Collapse : मलबे के नीचे से आई छात्रों की आवाज, ‘हेल्प... हम फंसे हैं’
राष्ट्रीय

Delhi Building Collapse : मलबे के नीचे से आई छात्रों की आवाज, ‘हेल्प... हम फंसे हैं’