Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Delhi Building Collapse: भूकंप जैसी गड़गड़ाहट और ढह गई 4 मंजिला इमारत, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी, देखें PHOTOSमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर हुए 3 अधिकारी निलंबित, 1 को किया मुख्यालय अटैच | सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में सख्त कदम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रभावित परिजन से मिला अधिकारी दलVideo : दिल्ली में भरभराकर गिरी इमारत, कई छात्रों के दबे होने की आशंकासुरक्षित सफर और ग्रीन मोबिलिटी हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | इन्दौर में 11-12 सितम्बर को होगी ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मध्यप्रदेश निभाएगा अग्रणी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादवVideo: राहुल गांधी का सरकार पर वार: शिक्षा और रोजगार मांगने पर बिहार के बच्चों को मिली AK-47 की गोलीघटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, जांच कराकर दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही : मुख्यमंत्री डॉ. यादवहावड़ा से पुरी तक का सफर अब सिर्फ तीन घंटे में, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगी ये खास सुविधाVIDEO: रस्सी से बांधकर पुलिस ने 5 मिनट तक बरसाई लाठियां... दर्द से कराहता रहा युवक, वीडियो वायरलन्यू फरक्का रूट पर ट्रेन सेवा बहाल, फिर भी 14 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, देखें पूरी लिस्टपीएम मोदी ने SRCC में याद किया 2013 का दौर, बोले- LoC पर भारतीय जवान मारे जा रहे थेगरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देशराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा- शिक्षकों की उपलब्धि से प्रदेश हुआ गौरवान्वितमुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई प्रवास पर वैश्विक आयोजन एआईएम कांग्रेस 2026 में सहभागिता के साथ इन्वेस्ट एमपी 2026 में करेंगे निवेश संवादकंगना का हाई पारा वाला वीडियो वायरल, बोलीं- फूहड़ किस्म के लोग हैं, जो चेयर पर बैठे हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर हुए 3 अधिकारी निलंबित, 1 को किया मुख्यालय अटैच | सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में सख्त कदम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रभावित परिजन से मिला अधिकारी दल

MPINFO
MP Info 06 सितंबर 2026, 05:00 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर हुए 3 अधिकारी निलंबित, 1 को किया मुख्यालय अटैच | सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में सख्त कदम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रभावित परिजन से मिला अधिकारी दल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले की बंडा तहसील के तीन गांवों में नकली शराब पीने से कुछ लोगों की मौतों के मामलों मे सख्त एक्शन लिया है। उनके निर्देश पर तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि एक अधिकारी को मुख्यालय अटैच किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 6 सितंबर की सुबह ही कह दिया था कि इस घटना के लिए दोषी किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

यह घटना सागर जिले के बंडा तहसील के ग्राम गोगरा खुर्द, नौरोज, और पाटन में हुई। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रथम दृष्टया जिम्मेदार मानते हुए सागर की सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा वृत्त के आबकारी उप-निरीक्षक प्रोशनी उरेती को निलंबित कर दिया गया है।

इस मामले में समान रूप से जिम्मेदार मानते हुए उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को जिले से हटाकर ग्वालियर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई सख्ती मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह संवेदनशील मामला है नई दिल्ली प्रवास के दौरान यह मामला संज्ञान में आते ही मैंने सागर जिले के प्रभारी मंत्री एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में तत्काल जांच, राहत और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके फलस्वरूप सागर संभाग के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

अधिकारी दल ने प्रभावित परिजन से भी मुलाकात की थी। अधिकारी दल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार और चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें