हावड़ा से पुरी तक का सफर अब सिर्फ तीन घंटे में, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगी ये खास सुविधा
Vande Bharat Sleeper Train: कोलकाता. वंदे भारत एक्सप्रेस देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन के रूप में सुपर हिट रही है. अब तक वंदे भारत में केवल चेयरकार ही थीं, लेकिन हाल ही में स्लीपर कोच भी शुरू किए गए हैं. इससे यात्री रात में आराम से लेटकर सफर कर सकेंगे.
भारतीय रेलवे ने अब इस सेमी-हाई-स्पीड नेटवर्क को और विस्तार देने की पहल की है. वंदे भारत स्लीपर के लिए बड़ी योजनाएं हैं. यात्रियों को क्या-क्या मिलेगी सुविधा गद्देदार बर्थ पढ़ने का प्रकाश चार्जिंग पॉइंट एकीकृत घोषणा प्रणाली दोनों डिब्बों के बीच का जंक्शन रहेगा सील ट्रेन में स्वचालित इंटरकनेक्टिंग दरवाजे होंगे.
एसी फर्स्ट क्लास की प्रीमियम सुविधाएं शॉवर एरिया गर्म पानी बायो-वैक्यूम शौचालय खास सुरक्षा प्रणाली 260 वंदे भारत स्लीपर होंगे लॉन्च इस साल की शुरुआत में हावड़ा-गुवाहाटी मार्ग पर पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की गई थी. दूसरी ट्रेन बेंगलुरु-मुंबई मार्ग पर चलने की संभावना है.
इसी बीच, रेलवे की एक बड़ी योजना है. रेलवे 260 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करने की योजना बना रहा है. इस ट्रेन का शुभारंभ एक ही चरण में नहीं, बल्कि कई चरणों में किया जाएगा. ट्रेन के निर्माण की जिम्मेदारी भी कई कंपनियों को सौंपी गयी है. पहले प्रोटोटाइप के 2027 तक तैयार होने की उम्मीद है.
भारत-रूस मिलकर बनायेगा रेल डिब्बे जानकारी के अनुसार, पहली 10 स्लीपर ट्रेनों का निर्माण भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) द्वारा किया जाएगा. प्रत्येक ट्रेन में 16 डिब्बे होंगे. वहीं, चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री 50 ट्रेनों का निर्माण करेगी. इन ट्रेनों में 24 डिब्बे होंगे और साथ ही एक पैंट्री भी होगी.
सबसे बड़ा ऑर्डर किनेट रेलवे सॉल्यूशंस को मिला है. भारत-रूस का यह संयुक्त उद्यम 120 ट्रेन सेट बनाएगा. इन ट्रेन सेटों का निर्माण महाराष्ट्र के लातूर स्थित मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री में किया जाएगा. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें कितनी रफ्तार से चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा है.
हालांकि, इसकी परिचालन गति 160 किमी प्रति घंटा होगी. इस हिसाब से, हावड़ा से पुरी की दूरी लगभग 500 किमी प्रति घंटा है, इसलिए यदि ट्रेन 160 किमी प्रति घंटा की गति से चलती है, तो हावड़ा से पुरी तक की यात्रा में लगभग 3 घंटे लग सकते हैं. Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में.