Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून सक्रिय रहने तक रहें बेहद सावधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी न रहें बाढ़ प्रभावितों को तत्काल दें खाना, कपड़ा और जरूरत का सूखा सामान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट कमांड सेन्टर पहुंचकर वर्षाजनित परिस्थितियों की ली जानकारीकर्ज वापस नहीं करने पर महिला के कपड़े उतरवा कर बनाया वीडियो, बेटे को भी 4 दिनों तक रखा बंधक, जानें पूरा मामलागोल्ड मेडलिस्डट महिला रेसलर ने 2 बच्चों संग की आत्महत्या ! ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोपमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रख्यात व्यंग्यकार स्व. शरद जोशी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वासतमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारHeavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतराभगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअलीभगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिलEl Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असरबंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्रAir India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमानभगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र महाकाल महालोक की तर्ज पर जानापाव में भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्री कृष्ण लमध्यप्रदेश ने जीता है निवेशकों का दिल और विश्वास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नामी कंपनियों में बढ़ी मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रदेश की नई पहचान पैशन, पोर्टेनिशयल, पॉलिसी, परफार्मेंस और प्रोडक्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 90Teachers Day Rain Alert: दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, खुले आसमान के नीचे स्कूल कार्यक्रम में हो सकती है परेशानी

कर्ज वापस नहीं करने पर महिला के कपड़े उतरवा कर बनाया वीडियो, बेटे को भी 4 दिनों तक रखा बंधक, जानें पूरा मामला

Author
Prabhat Khabar 05 सितंबर 2026, 03:00 pm
कर्ज वापस नहीं करने पर महिला के कपड़े उतरवा कर बनाया वीडियो, बेटे को भी 4 दिनों तक रखा बंधक, जानें पूरा मामला

बेंगलुरु में कर्ज और ब्याज को लेकर एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट, अपहरण और बंधक बनाने का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि उससे 11 लाख रुपये की मांग की गई और पैसे नहीं देने पर उसे निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया गया. पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.

50 हजार के कर्ज से शुरू हुआ मामला न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार मामला बेंगलुरु के चंद्रा लेआउट थाना क्षेत्र का है. शिकायतकर्ता महिला घरेलू काम करती है. दर्ज FIR के मुताबिक उसने नजथ बेगम से 50 हजार रुपये उधार लिए थे. जिसे वो हर हफ्ते 5 हजार रुपये की किस्त में चुकाने वाली थी.

आर्थिक परेशानी के कारण वह कुछ हफ्तों से किस्त नहीं दे पा रही थी. पीड़ित महिला ने एक और महिला (रेशमा बानू) से करीब दो साल पहले 1 लाख रुपये उधार लिए थे. इस रकम पर वह हर महीने ब्याज दे रही थी. लेकिन करीब छह महीने से इसका ब्याज भी नहीं दे रही थी. ब्याज नहीं चुका पाने के के कारण कथित तौर पर उस पर लगातार भुगतान का दबाव बनाया जा रहा था.पीड़ित महिला का कहना है कि उसने रेशमा के फोन नंबर ब्लॉक कर दिए और डर के कारण कुछ समय तक अपने घर से दूर रही.

नौकरी का झांसा देकर महिला को बुलाया शिकायत के मुताबिक 27 अगस्त को नजथ ने महिला को फोन कर काम दिलाने और पैसे देने की बात कही. महिला अपने छोटे बेटे के साथ शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके घर पहुंची. आरोप है कि इसी दौरान रेशमा, उसका पति सुहैल और कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और दरवाजा बंद कर दिया.

महिला का आरोप है कि सुहैल ने उससे 11 लाख रुपये की मांग की. उसने दावा किया कि कर्ज और ब्याज मिलाकर रकम इतनी हो चुकी थी. विरोध करने पर उसके हाथ पर चाकू से वार किया गया और मोबाइल फोन भी छीन लिया गया. इसके बाद महिला और उसके बेटे को कथित तौर पर एक ऑटो में बैठाकर कुंबलगोडु इलाके के एक घर में ले जाया गया.

ये भी पढ़ें: घर बैठे 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड दे रही सरकार, लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप महिला ने पुलिस को बताया कि कुंबलगोडु के घर में उसके साथ मारपीट की गई और उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया. शिकायत में यह भी आरोप है कि उसे वेश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर करने की धमकी दी गई.

सबसे गंभीर आरोप 29 अगस्त की घटना को लेकर है. महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और मोबाइल फोन से उसका वीडियो रिकॉर्ड किया. इसके बाद धमकी दी गई कि अगर कर्ज की रकम नहीं चुकाई तो वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा. पुलिस के मुताबिक महिला को बाद में एक वकील के पास भी ले जाया गया, जहां उससे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप है.

शिकायत के बाद मामले की जांच कर रही पुलिस महिला ने बताया कि उसे जब शौचालय जाने के लिए कमरे से बाहर निकलने का मौका मिला, तब उसने किसी तरह अपने परिवार तक घटना की जानकारी पहुंचाई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को वहां से बाहर निकाला। चंद्रा लेआउट पुलिस ने शिकायत के आधार पर नज़थ बेगम, रेशमा बानू और सुहैल को गिरफ्तार किया है.

एक अन्य आरोपी सैफ के फरार होने की बात सामने आई है. पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं और उनमें मौजूद डाटा की जांच के लिए उन्हें फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: हर दिन 6,766 लीटर इंसानी पेशाब से पिघल रहा ग्लेशियर! नेपाल में बाढ़ से क्या है इसका कनेक्शन?.

Ad

ताज़ा खबरें

मानसून सक्रिय रहने तक रहें बेहद सावधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी न रहें बाढ़ प्रभावितों को तत्काल दें खाना, कपड़ा और जरूरत का सूखा सामान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट कमांड सेन्टर पहुंचकर वर्षाजनित परिस्थितियों की ली जानकारी
मध्यप्रदेश

मानसून सक्रिय रहने तक रहें बेहद सावधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी न रहें बाढ़ प्रभावितों को तत्काल दें खाना, कपड़ा और जरूरत का सूखा सामान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट कमांड सेन्टर पहुंचकर वर्षाजनित परिस्थितियों की ली जानकारी

गोल्ड मेडलिस्डट महिला रेसलर ने 2 बच्चों संग की आत्महत्या ! ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
राष्ट्रीय

गोल्ड मेडलिस्डट महिला रेसलर ने 2 बच्चों संग की आत्महत्या ! ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रख्यात व्यंग्यकार स्व. शरद जोशी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रख्यात व्यंग्यकार स्व. शरद जोशी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास
राष्ट्रीय

'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी  होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार
राष्ट्रीय

तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार