Heavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 5 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 5 से 10 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में भी कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान दोनों राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. 5 से 6 सितंबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश, 5 से 8 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश जबकि 8 से 10 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना छत्तीसगढ़ में 5 सितंबर को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है. ये भी पढ़ें: Kal ka Mausam : छत्तीसगढ़ में होगी बारिश, गिरेगी बिजली, 8 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी बिहार में भारी बारिश का अलर्ट बिहार के उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में 5 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
यहां मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है. वहीं, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जैसे मध्य-उत्तरी इलाकों में येलो अलर्ट रहेगा. यहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
बिहार का मौसम झारखंड में बादल छाए रहने की संभावना झारखंड में 5 सितंबर से 7 सितंबर तक आमतौर पर बादल छाए रहने और राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघगर्जन होने की संभावना है. इस अवधि में अगले 5 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.
इसके बाद, 8 सितंबर को भी बादल छाए रहेंगे और राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या गर्जन की संभावना जताई गई है. ये भी पढ़ें: Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नैनीताल-चंपावत और देहरादून समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट झारखंड का मौसम मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का अलर्ट पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. 5 से 8 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. असम और मेघालय में 5 से 8 सितंबर और 10 सितंबर को बारिश हो सकती है. वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 से 10 सितंबर तक कई जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है..