35 नेताओं में सिर्फ PM Modi क्यों हैं ट्रंप की पहली पसंद? अमेरिकी राजदूत गोर ने बताया
सर्जियो गोर ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिन नेताओं से मिलना चाहेंगे, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ऊपर हो सकते हैं. गोर ने दोनों नेताओं के बीच अच्छे व्यक्तिगत संबंधों और भारत-अमेरिका के बीच लगातार मजबूत होते रिश्तों को इसकी बड़ी वजह बताया.
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दिसंबर में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी की फ्लोरिडा यात्रा सिर्फ सम्मेलन तक सीमित नहीं रहेगी. हालांकि, अभी तक मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अलग से द्विपक्षीय बैठक की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, “अगर राष्ट्रपति से पूछा जाए कि जी20 में आने वाले 35 नेताओं में से वह किससे मिलना चाहेंगे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी सूची में सबसे ऊपर होंगे.” इंडिया टुडे टीवी के साथ बातचीत में गोर ने यह भी संकेत दिया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल भारत आ सकते हैं.
उन्होंने बताया कि ट्रंप साल 2020 की अपनी भारत यात्रा को अब भी याद करते हैं और उस दौरे को लेकर उनकी अच्छी यादें हैं. ये भी पढ़ें: हमारे संबंध अच्छे… लेकिन मोदी मुझसे खुश नहीं, ट्रंप की जुबां पर फिर भारत, अब क्या बताई वजह? अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, “क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त मानते हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि उनकी यह यात्रा सिर्फ जी20 की बैठक तक सीमित नहीं रहेगी.
दोनों नेताओं के बीच इससे कहीं ज्यादा बातचीत और मुलाकात होने की संभावना है.” भारत की अपनी शानदार यात्रा को याद करते हैं ट्रंप : गोर गोर ने कहा, “जब भी मेरी राष्ट्रपति ट्रंप से बात होती है, वह भारत की अपनी शानदार यात्रा को याद करते हैं. उन्हें यहां के लोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात भी याद रहती है.
उन्होंने आगे कहा कि अगले साल ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर इंतजार करें, क्योंकि अगले साल आने में अब ज्यादा समय नहीं है.”.