Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Video : दिल्ली में भरभराकर गिरी इमारत, कई छात्रों के दबे होने की आशंकासुरक्षित सफर और ग्रीन मोबिलिटी हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | इन्दौर में 11-12 सितम्बर को होगी ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मध्यप्रदेश निभाएगा अग्रणी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादवVideo: राहुल गांधी का सरकार पर वार: शिक्षा और रोजगार मांगने पर बिहार के बच्चों को मिली AK-47 की गोलीघटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, जांच कराकर दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही : मुख्यमंत्री डॉ. यादवहावड़ा से पुरी तक का सफर अब सिर्फ तीन घंटे में, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगी ये खास सुविधाVIDEO: रस्सी से बांधकर पुलिस ने 5 मिनट तक बरसाई लाठियां... दर्द से कराहता रहा युवक, वीडियो वायरलन्यू फरक्का रूट पर ट्रेन सेवा बहाल, फिर भी 14 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, देखें पूरी लिस्टपीएम मोदी ने SRCC में याद किया 2013 का दौर, बोले- LoC पर भारतीय जवान मारे जा रहे थेगरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देशराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा- शिक्षकों की उपलब्धि से प्रदेश हुआ गौरवान्वितमुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई प्रवास पर वैश्विक आयोजन एआईएम कांग्रेस 2026 में सहभागिता के साथ इन्वेस्ट एमपी 2026 में करेंगे निवेश संवादकंगना का हाई पारा वाला वीडियो वायरल, बोलीं- फूहड़ किस्म के लोग हैं, जो चेयर पर बैठे हैंकिसानों की सेवा का त्यौहार है बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | फील्ड से लेकर फैक्ट्री तक सरकार किसानों के साथ है मुख्यमंत्री ने भिंड जिले में हुए बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिता जिले के किसानों से की इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेनमानसून सक्रिय रहने तक रहें बेहद सावधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी न रहें बाढ़ प्रभावितों को तत्काल दें खाना, कपड़ा और जरूरत का सूखा सामान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट कमांड सेन्टर पहुंचकर वर्षाजनित परिस्थितियों की ली जानकारी

Video : दिल्ली में भरभराकर गिरी इमारत, कई छात्रों के दबे होने की आशंका

Author
Prabhat Khabar 06 सितंबर 2026, 03:08 pm
Video : दिल्ली में भरभराकर गिरी इमारत, कई छात्रों के दबे होने की आशंका

Video : रविवार (6 सितंबर) को एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के बाद कई छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया. मौके पर दमकल की कम से कम 12 गाड़ियां तैनात हैं.

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, हादसे की पहली सूचना दोपहर 1:33 बजे मिली थी. सत्य निकेतन में कई कॉलेज छात्र रहते हैं. हादसे का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, फिलहाल यह साफ नहीं है कि मलबे में कितने लोग फंसे हैं या कितने घायल हुए हैं.

अब तक दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं. एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास गिरी इमारत को ‘Hostel Daze’ कहा जाता है. यह लड़कों के लिए बना पीजी था और पांच मंजिला था.

इसके ठीक बगल की एक और इमारत भी गिर गई. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों इमारतों में जो छात्र अपने कमरों के अंदर थे, उनके मलबे में दबे होने की आशंका है. कितने छात्र फंसे हैं, इसकी सही जानकारी रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की जांच के बाद ही मिल पाएगी. हादसे के करीब 15-20 मिनट बाद से दमकल और बचाव दल लगातार मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं.

उन्होंने बताया कि कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बचावकर्मियों को मलबे से घायलों को निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. सीएम रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन, आरके पुरम में इमारत गिरने की घटना पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, कैट्स और सिविल डिफेंस की टीमें युद्धस्तर पर राहत-बचाव में जुटी हैं.

एहतियात के तौर पर पास की दूसरी इमारत को खाली करा लिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद देने की हर संभव कोशिश की जा रही है..

Ad

ताज़ा खबरें