Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
सुरक्षित सफर और ग्रीन मोबिलिटी हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | इन्दौर में 11-12 सितम्बर को होगी ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मध्यप्रदेश निभाएगा अग्रणी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादवVideo: राहुल गांधी का सरकार पर वार: शिक्षा और रोजगार मांगने पर बिहार के बच्चों को मिली AK-47 की गोलीघटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, जांच कराकर दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही : मुख्यमंत्री डॉ. यादवहावड़ा से पुरी तक का सफर अब सिर्फ तीन घंटे में, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगी ये खास सुविधाVIDEO: रस्सी से बांधकर पुलिस ने 5 मिनट तक बरसाई लाठियां... दर्द से कराहता रहा युवक, वीडियो वायरलन्यू फरक्का रूट पर ट्रेन सेवा बहाल, फिर भी 14 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, देखें पूरी लिस्टपीएम मोदी ने SRCC में याद किया 2013 का दौर, बोले- LoC पर भारतीय जवान मारे जा रहे थेगरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देशराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा- शिक्षकों की उपलब्धि से प्रदेश हुआ गौरवान्वितमुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई प्रवास पर वैश्विक आयोजन एआईएम कांग्रेस 2026 में सहभागिता के साथ इन्वेस्ट एमपी 2026 में करेंगे निवेश संवादकंगना का हाई पारा वाला वीडियो वायरल, बोलीं- फूहड़ किस्म के लोग हैं, जो चेयर पर बैठे हैंकिसानों की सेवा का त्यौहार है बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | फील्ड से लेकर फैक्ट्री तक सरकार किसानों के साथ है मुख्यमंत्री ने भिंड जिले में हुए बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिता जिले के किसानों से की इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेनमानसून सक्रिय रहने तक रहें बेहद सावधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी न रहें बाढ़ प्रभावितों को तत्काल दें खाना, कपड़ा और जरूरत का सूखा सामान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट कमांड सेन्टर पहुंचकर वर्षाजनित परिस्थितियों की ली जानकारीकर्ज वापस नहीं करने पर महिला के कपड़े उतरवा कर बनाया वीडियो, बेटे को भी 4 दिनों तक रखा बंधक, जानें पूरा मामला

सुरक्षित सफर और ग्रीन मोबिलिटी हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | इन्दौर में 11-12 सितम्बर को होगी ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’

MPINFO
MP Info 06 सितंबर 2026, 01:40 pm
सुरक्षित सफर और ग्रीन मोबिलिटी हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | इन्दौर में 11-12 सितम्बर को होगी ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के साथ सुरक्षित सफर और ग्रीन मोबिलिटी को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि मध्यप्रदेश में सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण अनुकूल यात्री परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से आगामी 11 एवं 12 सितम्बर को इंदौर में ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का संकल्प है कि हर यात्री को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक परिवहन मिले। सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और प्रभावी बनाने में सार्वजनिक-निजी भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यात्री परिवहन विजन समिट इसी दिशा में भविष्य की ठोस रूपरेखा तैयार करेगा।

उल्लेखनीय है कि समिट में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण तथा इसमें सार्वजनिक-निजी भागीदारी की भूमिका पर विशेषज्ञों, निवेशकों और नीति-निर्माताओं द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। समिट का फोकस सुरक्षित परिवहन के साथ हरित परिवहन और बेहतर मोबिलिटी की दिशा में नए अवसर तलाशने पर केंद्रित रहेगा।

यह समिट प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, टिकाऊ और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए संभावित निवेश और साझेदारी के नए द्वार खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें