Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
दिवाली-छठ पर घर जाना है? कंफर्म ट्रेन टिकट चाहिए तो अभी कर लें बुकिंग, बढ़ी भीड़ तो मुश्किल होगा रिजर्वेशननिवेश के लिए मध्यप्रदेश बना देश का नया ग्रोथ हब | AI-डेटा से डिफेंस और फूड प्रोसेसिंग तक हर सेक्टर में अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 से ज्यादा नई नीतियां लागू 1.10 करोड़ से अधिक लोगों को MSME सेक्टर में रोजगारलापरवाही करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल | अवैध शराब प्रभावितों की स्वास्थ्य सुविधाओं एवं कारवाई की समीक्षा कीDelhi Building Collapse Photos : ताश के पत्तों की तरह ढह गया PG; मलबे में दबे छात्रों के रेस्क्यू की 8 तस्वीरेंगंगा का जलस्तर घटने के बाद भी 3 से 4 हफ्ते तक Post-Flood का रिस्क: बीमारी, टूटी सड़कें और डूबे खेत बनते हैं आफतVideo : मुझे बचा लो...मलबे में फंसे छात्र ने दिखाया अंदर का मंजर, दिल्ली हादसे की सबसे खौफनाक तस्वीर!दिल्ली हादसा: बारिश के बीच बेसमेंट में मरम्मत, फिर भरभराकर ढही 5 मंजिला बिल्डिंग, 3 की मौत और पांच की हालत गंभीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को निवेश और वैश्विक संवाद कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | एआईएम कांग्रेस 2026 में मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं की प्रस्तुति, वैश्विक नेताओं और यूएई के वरिष्ठ नेतृत्व से होगा संवाद मध्यप्रदेश पवेलियन दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत | मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य निवेशकों के लिए दीर्घकालिक विकास साझेदारी का एक विश्वसनीय मंच तैयार करना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दिन प्रवासी भारतीय समुदाय, राजनयिक नेतृत्व और वैश्विक निवेश Delhi Building Collapse : मलबे के नीचे से आई छात्रों की आवाज, ‘हेल्प... हम फंसे हैं’मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे मध्यप्रदेश की विकास और निवेश संभावनाएं | एआईएम कांग्रेस 2026 में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित करने के साप्रधानमंत्री श्री मोदी भारत को बना रहे हैं आर्थिक शक्ति | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चाDelhi Building Collapse: भूकंप जैसी गड़गड़ाहट और ढह गई 4 मंजिला इमारत, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी, देखें PHOTOSमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर हुए 3 अधिकारी निलंबित, 1 को किया मुख्यालय अटैच | सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में सख्त कदम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रभावित परिजन से मिला अधिकारी दलVideo : दिल्ली में भरभराकर गिरी इमारत, कई छात्रों के दबे होने की आशंका

दिवाली-छठ पर घर जाना है? कंफर्म ट्रेन टिकट चाहिए तो अभी कर लें बुकिंग, बढ़ी भीड़ तो मुश्किल होगा रिजर्वेशन

Author
Prabhat Khabar 07 सितंबर 2026, 01:11 pm
दिवाली-छठ पर घर जाना है? कंफर्म ट्रेन टिकट चाहिए तो अभी कर लें बुकिंग, बढ़ी भीड़ तो मुश्किल होगा रिजर्वेशन

दिवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ट्रेन टिकट को लेकर आखिरी समय का इंतजार भारी पड़ सकता है. भारतीय रेलवे में सामान्य ट्रेनों के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 60 दिन का होता है. टिकट बुकिंग यात्रा की तारीख को छोड़कर 60 दिन पहले खुलती है और शुरुआती दिन बुकिंग सुबह 8 बजे के बाद की जा सकती है.

2026 में कब है दिवाली और छठ? इस साल दिवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को है, जबकि छठ पूजा 15 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. इन दोनों त्योहारों के आसपास बड़ी संख्या में लोग अपने शहर और गांव लौटते हैं. खासकर दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और दूसरे राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में त्योहार के आसपास मांग बढ़ सकती है.

इसलिए अगर यात्रा की तारीख तय है, तो अभी से टिकट की उपलब्धता चेक करना बेहतर रहेगा. ये भी पढ़ें: घर बैठे 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड दे रही सरकार, लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम 60 दिन पहले खुलती है बुकिंग, लेकिन एक बात ध्यान रखें रेलवे के मौजूदा नियम के मुताबिक सामान्य एडवांस रिजर्वेशन 60 दिन पहले खुलता है.

इसमें यात्रा का दिन नहीं गिना जाता. हालांकि कुछ इंटरसिटी डे एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए यह अवधि कम होती है. इसलिए हर ट्रेन के लिए एक ही नियम मानने के बजाय बुकिंग करते समय संबंधित ट्रेन की उपलब्धता देखना जरूरी है. टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की ऑनलाइन सेवा का इस्तेमाल किया जा सकता है.

बुकिंग के दौरान यात्रा की तारीख, चढ़ने वाला स्टेशन, गंतव्य और ट्रेन नंबर ध्यान से जांचें. जल्दी-जल्दी में गलत स्टेशन या कोई दूसरी जानकारी चुनने की गलती त्योहार के समय आपकी परेशानी बढ़ा सकती है. कंफर्म टिकट न मिले तो क्या करें? त्योहारों के दौरान पहली पसंद वाली ट्रेन में सीट न मिले तो उसी दिन की दूसरी ट्रेन, अलग बोर्डिंग स्टेशन या आसपास के स्टेशन से उपलब्ध विकल्प भी जांचें.

जरूरत पड़ने पर तत्काल कोटा भी विकल्प हो सकता है. आईआरसीटीसी के अनुसार तत्काल बुकिंग ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से प्रस्थान की तारीख से एक दिन पहले खुलती है. एसी श्रेणी के लिए सुबह 10 बजे और गैर-एसी श्रेणी के लिए बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है. यानी दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन टिकट की बुकिंग में देरी करना परेशानी बढ़ा सकता है.

त्योहारों के दौरान कई रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है इससे ट्रेनों में सीटें जल्दी भर सकती हैं. इसलिए यात्रा की तारीख पहले से तय कर लें और बुकिंग खुलते ही टिकट की उपलब्धता (Availability) देख लें और पहली पसंद की ट्रेन में सीट न मिले तो दूसरी ट्रेन, नजदीकी स्टेशन या तत्काल बुकिंग जैसे विकल्प भी देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 60,80 या 100 कितने साल जिएंगे आप? जापानी रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला जवाब.

Ad

ताज़ा खबरें

निवेश के लिए मध्यप्रदेश बना देश का नया ग्रोथ हब | AI-डेटा से डिफेंस और फूड प्रोसेसिंग तक हर सेक्टर में अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 से ज्यादा नई नीतियां लागू 1.10 करोड़ से अधिक लोगों को MSME सेक्टर में रोजगार
मध्यप्रदेश

निवेश के लिए मध्यप्रदेश बना देश का नया ग्रोथ हब | AI-डेटा से डिफेंस और फूड प्रोसेसिंग तक हर सेक्टर में अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 से ज्यादा नई नीतियां लागू 1.10 करोड़ से अधिक लोगों को MSME सेक्टर में रोजगार

लापरवाही करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल | अवैध शराब प्रभावितों की स्वास्थ्य सुविधाओं एवं कारवाई की समीक्षा की
मध्यप्रदेश

लापरवाही करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल | अवैध शराब प्रभावितों की स्वास्थ्य सुविधाओं एवं कारवाई की समीक्षा की

Delhi Building Collapse Photos : ताश के पत्तों की तरह ढह गया PG; मलबे में दबे छात्रों के रेस्क्यू की 8 तस्वीरें
राष्ट्रीय

Delhi Building Collapse Photos : ताश के पत्तों की तरह ढह गया PG; मलबे में दबे छात्रों के रेस्क्यू की 8 तस्वीरें

गंगा का जलस्तर घटने के बाद भी 3 से 4 हफ्ते तक Post-Flood का रिस्क: बीमारी, टूटी सड़कें और डूबे खेत बनते हैं आफत
राष्ट्रीय

गंगा का जलस्तर घटने के बाद भी 3 से 4 हफ्ते तक Post-Flood का रिस्क: बीमारी, टूटी सड़कें और डूबे खेत बनते हैं आफत

Video : मुझे बचा लो...मलबे में फंसे छात्र ने दिखाया अंदर का मंजर, दिल्ली हादसे की सबसे खौफनाक तस्वीर!
राष्ट्रीय

Video : मुझे बचा लो...मलबे में फंसे छात्र ने दिखाया अंदर का मंजर, दिल्ली हादसे की सबसे खौफनाक तस्वीर!