बंगाल में ओवैसी की दहाड़- ममता दीदी को लगेगा करारा झटका, मुसलमानों को वोट बैंक समझा, इंसान नहीं
Asaduddin Owaisi in Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण से पहले सूबे की सियासत में ‘वोट बैंक’ की जंग तेज हो गयी है. बुधवार को मुर्शिदाबाद के नोदा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला.
ओवैसी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी और अन्य दलों ने दशकों से मुसलमानों का इस्तेमाल केवल सत्ता की सीढ़ी चढ़ने के लिए किया. बदले में मुसलमानों को सिवाय पिछड़ेपन के कुछ नहीं मिला. 50 साल का हिसाब मांगेगा मुसलमान : ओवैसी हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के उम्मीदवारों के समर्थन में रैली करने पहुंचे AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस और वाम मोर्चा को भी नहीं बख्शा.
उन्होंने कहा कि पिछले 50 सालों से बंगाल के मुसलमानों ने कभी कांग्रेस, कभी वामपंथ और अब टीएमसी को एकतरफा वोट दिया. लेकिन, आज भी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति जस की तस है. इन दलों ने आपको केवल वोट बैंक समझा, इंसान नहीं. टीएमसी के लिए चौंकाने वाले होंगे चुनावी नतीजे : ओवैसी असदुद्दीन ओवैसी ने रैली में ऐलान किया कि इस बार चुनावी नतीजे टीएमसी के लिए चौंकाने वाले होंगे.
हमने हुमायूं कबीर के साथ हाथ मिलाया है, ताकि मुस्लिम समुदाय को राजनीति में असली प्रतिनिधित्व मिल सके. हम सब मिलकर ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को ऐसा झटका देंगे कि वे संभल नहीं पायेंगे. उन्होंने जनता से अपील की कि वे अब ‘डराने वाली राजनीति’ से बाहर निकलें.
अपने बीच से अपना नेता चुनें. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Asaduddin Owaisi in Bengal: मुर्शिदाबाद बना सत्ता की चाबी मुर्शिदाबाद जिला मुस्लिम बहुल इलाका है. यहां असदुद्दीन ओवैसी की सक्रियता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए खतरे की घंटी मानी जा रही है.
टीएमसी अल्पसंख्यक वोटों के बिखराव को रोकने की कोशिश में है, तो ओवैसी का ‘पॉलिटिकल लीडरशिप’ का नारा सीधे तौर पर युवा मुस्लिम मतदाताओं को अपनी ओर खींच रहा है. 2 चरणों में वोटिंग, 4 मई को आयेगा फैसला पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा.
बंगाल चुनाव में ओवैसी की एंट्री ने मुर्शिदाबाद और मालदा जैसे मुस्लिम बहुल जिलों में चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. देखना यह है कि ‘वोट बैंक’ की यह नयी केमिस्ट्री 4 मई को किसके पक्ष में नतीजे लाती है. इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव 2026: ओवैसी-हुमायूं गठबंधन से सियासी भूचाल, क्या बिगड़ेगा ममता बनर्जी का समीकरण? दरक रहा ममता बनर्जी का अल्पसंख्यक दुर्ग? ओवैसी, हुमायूं और नौशाद ने बढ़ायी तृणमूल की टेंशन बंगाल में नमाज की आजादी, पूजा के लिए कोर्ट के चक्कर, दक्षिणेश्वर से नितिन नबीन का ममता बनर्जी सरकार पर वार कोलकाता से पहले सिलीगुड़ी में PM मोदी का मेगा रोड शो, उत्तर बंगाल फतह का ये है BJP प्लान.