Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
लाडकी बहिन योजना: 68 लाख महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, जानें क्यों बंद हो गए खातेRain Alert: अगले 7 दिनों तक 15 राज्यों में बारिश, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, 60 kmph की रफ्तार से चलेगी तेज हवाचुनावी शोर के बीच ‘काले खजाने’ का खेल! बंगाल में 274 करोड़ का माल जब्त, शराब, ड्रग्स और फ्री गिफ्ट्स की बाढ़किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया बंगाल का ‘सोना’, 15 साल में 136 मौत पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से मुलाकात और चर्चा की50 साल, 3 दुश्मन और 0 पर सिमटा ‘हाथ’, पढ़ें बंगाल में कांग्रेस के वनवास की पूरी कहानीलापरवाही पर गिरी गाज: पंचायत सचिव गुरुदत्त बैरागी निलंबितबंगाल में ओवैसी की दहाड़- ममता दीदी को लगेगा करारा झटका, मुसलमानों को वोट बैंक समझा, इंसान नहींममता बनर्जी ने TMC उम्मीदवारों को किया अलर्ट, कहा- नामांकन रद्द करने की रची जा रही साजिशकंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | इंदौर-उज्जैन तथा उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग निर्माण को मिला अनुमोदन पश्चिम भोपाल बायपास का परिवर्तित एलाइनमेंट अनुमोदित मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश सड़क विकास‍निगम कसमग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आर्थिक समृद्धि का रोड मैप है इस वर्ष का बजट म.प्र. बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकसपीएम मोदी ने असम में लहराया गमछा, कहा- कांग्रेस का शहजादा हार का शतक लगाने के लिए तैयारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओडिशा के स्थापना दिवस पर दीं मंगलकामनाएंनीमच पुलिस की प्रभावी कार्यवाही रात्रि में कॉम्बिंग गश्त के दौरान 165 गैर जमानती वारंट तामील, मायनर एक्ट के अंतर्गत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 18 प्रकरणों में कार्यवाही चुनाव प्रचार से पहले चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं के साथ तोड़ीं पत्तियां; तस्वीरें वायरल

Rain Alert: अगले 7 दिनों तक 15 राज्यों में बारिश, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, 60 kmph की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

Author
Prabhat Khabar 2/4/2026
Rain Alert: अगले 7 दिनों तक 15 राज्यों में बारिश, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, 60 kmph की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

Rain Alert: देश के कई हिस्सों में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं. इसके कारण इस सप्ताह कई राज्यों में बारिश, बिजली और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 2 से 5 अप्रैल के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

2,3, 4 और 7 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं मध्य प्रदेश और विदर्भ समेत मध्य भारत के कई इलाकों में 6 अप्रैल तक गरज, बिजली के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है. एक नजर डालते हैं देश भर में इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक बारिश और बर्फबारी मौसम विभाग का अनुमान है कि 2, 3, 4 और 7 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू हो सकता है. वहीं 3 से 5 अप्रैल के दौरान उत्तराखंड में भी बारिश होगी, कहीं-कहीं बर्फबारी भी हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक 3 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, 3 और 4 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और 4 अप्रैल को उत्तराखंड में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. दिल्ली-यूपी-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवा भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 3 और 4 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

इसके साथ ही कई इलाकों में तेज हवा चल सकती है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. वहीं 3 से 5 अप्रैल के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 4 और 5 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवा का दौर दिख सकता है.

3, 4, 6 और 7 अप्रैल को राजस्थान के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चल सकती है. कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है. असम मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत में बिगड़ा रहेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक 2 अप्रैल को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इसके बाद 4 और 5 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. कई इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है. बंगाल बिहार झारखंड समेत कई राज्यों में मौसम की करवट आईएमडी के मुताबिक 5 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल के इलाकों में बारिश हो सकती है.

5 और 6 अप्रैल को बिहार, 4 और 5 अप्रैल को झारखंड और 2 से 5 अप्रैल के दौरान ओडिशा में गरज, बिजली कड़कने और तेज हवा चल सकती है. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है. इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मध्य प्रदेश और विदर्भ में तेज हवा के साथ बारिश अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत में गरज, बिजली कड़कने और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है. 2 और 3 अप्रैल को मध्य प्रदेश, 2 अप्रैल को विदर्भ में कुछ जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 5 दिन मौसम बदलेगा अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान आंधी, बिजली कड़कने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

झोंकों के दौरान हवा की गति 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 5 अप्रैल के दौरान केरल और माहे, 4 और 5 अप्रैल को रायलसीमा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 3 से 5 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हो सकती है..

Ad

ताज़ा खबरें