Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Rain Alert: अगले 7 दिनों तक 15 राज्यों में बारिश, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, 60 kmph की रफ्तार से चलेगी तेज हवाचुनावी शोर के बीच ‘काले खजाने’ का खेल! बंगाल में 274 करोड़ का माल जब्त, शराब, ड्रग्स और फ्री गिफ्ट्स की बाढ़किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया बंगाल का ‘सोना’, 15 साल में 136 मौत पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से मुलाकात और चर्चा की50 साल, 3 दुश्मन और 0 पर सिमटा ‘हाथ’, पढ़ें बंगाल में कांग्रेस के वनवास की पूरी कहानीलापरवाही पर गिरी गाज: पंचायत सचिव गुरुदत्त बैरागी निलंबितबंगाल में ओवैसी की दहाड़- ममता दीदी को लगेगा करारा झटका, मुसलमानों को वोट बैंक समझा, इंसान नहींममता बनर्जी ने TMC उम्मीदवारों को किया अलर्ट, कहा- नामांकन रद्द करने की रची जा रही साजिशकंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | इंदौर-उज्जैन तथा उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग निर्माण को मिला अनुमोदन पश्चिम भोपाल बायपास का परिवर्तित एलाइनमेंट अनुमोदित मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश सड़क विकास‍निगम कसमग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आर्थिक समृद्धि का रोड मैप है इस वर्ष का बजट म.प्र. बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकसपीएम मोदी ने असम में लहराया गमछा, कहा- कांग्रेस का शहजादा हार का शतक लगाने के लिए तैयारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओडिशा के स्थापना दिवस पर दीं मंगलकामनाएंनीमच पुलिस की प्रभावी कार्यवाही रात्रि में कॉम्बिंग गश्त के दौरान 165 गैर जमानती वारंट तामील, मायनर एक्ट के अंतर्गत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 18 प्रकरणों में कार्यवाही चुनाव प्रचार से पहले चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं के साथ तोड़ीं पत्तियां; तस्वीरें वायरलबेसला संकुल विधालय मे मनाया प्रवेश उत्सव: विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत

चुनावी शोर के बीच ‘काले खजाने’ का खेल! बंगाल में 274 करोड़ का माल जब्त, शराब, ड्रग्स और फ्री गिफ्ट्स की बाढ़

Author
Prabhat Khabar 2/4/2026
चुनावी शोर के बीच ‘काले खजाने’ का खेल! बंगाल में 274 करोड़ का माल जब्त, शराब, ड्रग्स और फ्री गिफ्ट्स की बाढ़

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से पहले राज्य में ‘धनबल’ और ‘प्रलोभन’ का एक काला खेल सामने आया है. इसने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिये हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, महज एक महीने के भीतर बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से 274.12 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी, शराब, ड्रग्स और कीमती धातुएं जब्त की गयी हैं.

यह जब्ती पिछले कई चुनावों के रिकॉर्ड तोड़ रही है, जो राज्य में फ्रीबीज (मुफ्त उपहार) और नशीले पदार्थों के बढ़ते जाल की ओर इशारा करती है. जब्ती का एक्सक्लूसिव ब्रेकअप : कहां, क्या और कितना? चुनाव आयोग की सख्ती का आलम यह है कि 26 फरवरी से अब तक की गयी कार्रवाई में प्रलोभन की हर छोटी-बड़ी चीज पर नजर रखी जा रही है.

मुफ्त उपहारों का मायाजाल : सबसे हैरान करने वाली बात 140.58 करोड़ रुपए मूल्य की मुफ्त वस्तुओं (Freebies) की जब्ती है. इसमें साड़ियां, मोबाइल फोन, घरेलू उपकरण और कूपन शामिल हैं, जो मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटे जाने थे. नशे की खेप : चुनाव को प्रभावित करने के लिए 58.13 करोड़ रुपए की मादक पदार्थ (Drugs) और 43.37 करोड़ रुपए की अवैध शराब पकड़ी गयी है.

नकदी और सोना : अधिकारियों ने 6.56 करोड़ रुपए नकद और 25.46 करोड़ रुपए की कीमती धातुएं (सोना-चांदी) भी बरामद की हैं. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें हथियारों का जखीरा बरामद, हिंसा की साजिश नाकाम सिर्फ पैसा और नशा ही नहीं, चुनाव को रक्तरंजित होने से बचाने के लिए भी कार्रवाई की गयी है.

सुरक्षा बलों ने अब तक 151 अवैध हथियार और बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किये हैं. संवेदनशील जिलों जैसे मुर्शिदाबाद, बीरभूम और कूचबिहार में पुलिस की नाकेबंदी ने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिये हैं. इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी बंगाल में भाजपा के CM फेस! अमित शाह की यात्रा दे रही बड़ा संकेत दो चरणों का ‘सुपर अलर्ट’ पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को मतदान है.

इतनी बड़ी मात्रा में जब्ती यह संकेत दे रही है कि राजनीतिक दल और उनके समर्थक पर्दे के पीछे से मतदाताओं को प्रभावित करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह निगरानी मतदान के अंतिम दिन तक और भी सख्त की जायेगी. इसे भी पढ़ें भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे सुकांत मजूमदार और शमिक भट्टाचार्य, देखें 26 दिग्गजों की लिस्ट ममता दीदी जा रही हैं, कमल खिल रहा है, शमिक-सुकांत का दावा, उत्तर बंगाल और जंगलमहल में उमड़ा जनसैलाब किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया बंगाल का ‘सोना’, 15 साल में 136 मौत पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा ममता बनर्जी ने TMC उम्मीदवारों को किया अलर्ट, कहा- नामांकन रद्द करने की रची जा रही साजिश.

Ad

ताज़ा खबरें