Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं श्री हनुमान प्राकट्योत्सव की मंगलकामनाएंCAPF बिल पर राहुल गांधी का हमला: कहा- जवानों के मनोबल से खिलवाड़ बर्दाश्त नहींदुर्गम पहाड़ों पर भी दुश्मनों पर रहेगी पैनी नजर, वायुसेना को मिलेगा हाईटेक माउंटेन रडारलाडकी बहिन योजना: 68 लाख महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, जानें क्यों बंद हो गए खातेRain Alert: अगले 7 दिनों तक 15 राज्यों में बारिश, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, 60 kmph की रफ्तार से चलेगी तेज हवाचुनावी शोर के बीच ‘काले खजाने’ का खेल! बंगाल में 274 करोड़ का माल जब्त, शराब, ड्रग्स और फ्री गिफ्ट्स की बाढ़किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया बंगाल का ‘सोना’, 15 साल में 136 मौत पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से मुलाकात और चर्चा की50 साल, 3 दुश्मन और 0 पर सिमटा ‘हाथ’, पढ़ें बंगाल में कांग्रेस के वनवास की पूरी कहानीलापरवाही पर गिरी गाज: पंचायत सचिव गुरुदत्त बैरागी निलंबितबंगाल में ओवैसी की दहाड़- ममता दीदी को लगेगा करारा झटका, मुसलमानों को वोट बैंक समझा, इंसान नहींममता बनर्जी ने TMC उम्मीदवारों को किया अलर्ट, कहा- नामांकन रद्द करने की रची जा रही साजिशकंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | इंदौर-उज्जैन तथा उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग निर्माण को मिला अनुमोदन पश्चिम भोपाल बायपास का परिवर्तित एलाइनमेंट अनुमोदित मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश सड़क विकास‍निगम कसमग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आर्थिक समृद्धि का रोड मैप है इस वर्ष का बजट म.प्र. बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकसपीएम मोदी ने असम में लहराया गमछा, कहा- कांग्रेस का शहजादा हार का शतक लगाने के लिए तैयार

दुर्गम पहाड़ों पर भी दुश्मनों पर रहेगी पैनी नजर, वायुसेना को मिलेगा हाईटेक माउंटेन रडार

Author
Prabhat Khabar 2/4/2026
दुर्गम पहाड़ों पर भी दुश्मनों पर रहेगी पैनी नजर, वायुसेना को मिलेगा हाईटेक माउंटेन रडार

Mountain Radar: पहाड़ी और कठिन सीमावर्ती इलाकों में भी अब दुश्मन की हवाई गतिविधियों पर वायुसेना की पैनी नजर रहेगी. कोई भी दुश्मन का विमान या ड्रोन अब स्वदेशी माउंटेन रडार से नहीं छिप पाएगा. भारतीय वायुसेना के लिए करीब 1950 करोड़ रुपए की लागत से स्वदेशी माउंटेन रडार तैयार कर रहा है.

ये अत्याधुनिक रडार दुर्गम क्षेत्रों में भी सटीकता के साथ काम करने में सक्षम रहेंगे. रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इन रडार की तैनाती से देश की एयर डिफेंस और मजबूत होगी. दुश्मन की किसी भी हरकत का समय रहते पता लगाना काफी आसान होगा. पहाड़ी क्षेत्रों और रेगिस्तानी इलाकों में मजबूत होगी निगरानी उत्तर और पूर्व दिशा में भारत की सीमा हिमालय पर्वत श्रृंखला से घिरी हुई है.

यह चीन, नेपाल और भूटान से लगती है. भारत की पूर्वी सीमा बांग्लादेश और म्यांमार से सटी हुई है, जो पूर्वोत्तर राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम से होकर गुजरती है. इन क्षेत्रों की सीमाएं दुर्गम पर्वतीय इलाकों में होने के कारण माउंटेन रडार काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

इसके अलावा भारत की पश्चिमी सीमा के रेगिस्तानी इलाकों में भी यह रडार अच्छे से काम कर सकता है. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि माउंटेन रडार को बनाने की पहल आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत की गई है. रक्षा मंत्रालय ने किया 1,950 करोड़ रुपए का समझौता रक्षा मंत्रालय और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के बीच भारतीय वायुसेना के लिए दो माउंटेन रडार खरीदने को लेकर करीब 1950 करोड़ रुपए का समझौता हुआ है.

रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह सौदा भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित श्रेणी के तहत किया गया है. इन रडार सिस्टम को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं रडार विकास स्थापना की ओर से विकसित किया गया है. इसका निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड करेगी.

इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि रक्षा क्षेत्र में देश की विदेशी उपकरणों पर निर्भरता कम होगी. भारत का वार्षिक रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपये पर पहुंचा भारत का वार्षिक रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 में सालाना आधार पर 62 प्रतिशत से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए कहा कि रक्षा निर्यात में यह बड़ी छलांग भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं पर बढ़ते वैश्विक भरोसे को दर्शाती है. उन्होंने बताया कि देश रक्षा निर्यात में सफलता की शानदार कहानी लिख रहा है। रक्षा निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये के नये हाई लेवल तक पर पहुंच गया है.

यह बीते वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 62.66 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि है. रक्षा मंत्री ने कहा कि 14,802 करोड़ रुपये की इस बड़ी वृद्धि से भारत की स्वदेशी क्षमताओं और उन्नत क्षमता पर दुनिया का विश्वास झलकता है. उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि में रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का योगदान 54.84 प्रतिशत और निजी उद्योग का योगदान 45.16 प्रतिशत रहा.

भारत का रक्षा निर्यात 2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये और 2023-24 में 21,083 करोड़ रुपये रहा था..

Ad

ताज़ा खबरें