Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएंनंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुटVIDEO: मां से बिछड़े 5 नन्हे वनमानुष, खिलौनों में ढूंढा साथी; नंदनकानन जू में खेलते-पोज देते आए नजरमेट्रो, बैंक, स्कूल और ऑफिस...ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद? 11 से 13 सितंबर तक रखें इन बातों का ध्यान11 सितंबर की टॉप 20 खबरें: BRICS Summit के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा, भारत आएंगे जिनपिंग-पुतिन, एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडियाहनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्मदुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाईउत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे : शुभेंदु अधिकारीBRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने दिखाई झलक, ब्रिक्स नेताओं के स्वागत को तैयार दिल्ली, Videoमुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजरनितिन नवीन बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवा सामर्थ्य को मिल रही नई दिशा और नए अवसर

2 रेप, 1 मर्डर: हाई-प्रोफाइल दिल्ली केस में चौंकाने वाले खुलासे

Author
Prabhat Khabar 23 अप्रैल 2026, 10:53 am
2 रेप, 1 मर्डर: हाई-प्रोफाइल दिल्ली केस में चौंकाने वाले खुलासे

Delhi Murder : दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी (जो आईआईटी से पढ़ी थी) की बुधवार (22 अप्रैल) सुबह कथित तौर पर रेप के बाद हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इससे पहले राजस्थान के अलवर में भी एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया था.

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस जांच में जुटी है. राहुल मीणा को द्वारका के एक होटल से पकड़ा गया दक्षिण रेंज के संयुक्त पुलिस अयुक्त (जेसीपी) विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस केस में घर के पूर्व घरेलू सहायक (नौकर) राहुल मीणा को द्वारका के एक होटल से पकड़ लिया है.

वह 19 साल का है. जांच में सामने आया कि सीसीटीवी और गवाहों के मुताबिक वह सुबह करीब 6:30 बजे कॉलोनी में आया, 6:39 पर घर में घुसा और करीब 7:20 बजे निकल गया. पुलिस के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता रोज जिम जाते समय घर में ताला लगाकर चाबी बाहर रख देते थे, ताकि घरेलू सहायक काम कर सके.

राहुल को पहले से पता था कि चाबी कहां रहती है, उसी का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया. कमरे में बेहोश मिली युवती कुमार के मुताबिक, जब परिवार जिम से लौटा तो उन्होंने बेटी को कमरे में बेहोश पाया. उसे तुरंत पास के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने इस मामले में रेप, हत्या और लूट की धाराओं में केस दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने घर से करीब दो-ढाई लाख रुपये गायब होने की बात भी कही है. फिलहाल, आरोपी के पास से कुछ सामान बरामद किया गया है और आगे की जांच जारी है. VIDEO | IRS officer's daughter murder: Joint CP (Southern Range) Vijay Kumar says, "The IRS officer in the Kailash Hills of Amar Colony had gone for a walk.

When they came back, they saw that their daughter was unconscious on the floor. They immediately took her to the hospital,… pic.twitter.com/C6URQ89dtx — Press Trust of India (@PTI_News) April 22, 2026 युवती घटना के वक्त घर में अकेली थी पुलिस के अनुसार, यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती घटना के वक्त घर में अकेली थी.

शुरुआती जांच में पता चला है कि पहले उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल के चार्जर के केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि आरोपी मीणा घर के हर हिस्से और परिवार के डेली रूटीन से अच्छी तरह वाकिफ था, इसलिए उसे अंदर घुसने और वारदात करने में आसानी हुई.

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के एक कार क्लीनर और पड़ोस के एक घरेलू सहायक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है..

Ad

ताज़ा खबरें