Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
कैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्तारॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागितारक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहचकर्नाटक के यादगीर में शिक्षकों का RSS पथ संचलन में हिस्सा लेना: निलंबन और कानूनी कार्रवाई, जानिए पूरा मामलाVideo: पहाड़ से टूटा ग्लेशियर, फिर आया पानी और मलबे का सैलाब, नेपाल में ऐसे मचा हाहाकारNepal Flood: 165 शव बरामद, 28 देशों के 476 लोग लापता, 80 पुल और 40 KM सड़क तबाहभारत की सनातन ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकात्मता का केंद्र बनेगा तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर का एकात्म धाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंहस्थ-2028 से पहले निकाली जाएगी भव्य एकात्म यात्रा, जिसका सिंहस्थ के दौरान होगा समापन संतों के आशीर्वाद से पमुख्यमंत्री डॉ.यादव 29 अगस्त को बालाघाट में जन-विश्वास अभियान में होंगे शामिल | सभी जिलों में इस बार 29 अगस्त को जन-विश्वास अभियानदेशभर में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ : PM मोदी करेंगे खिलाड़ियों से बात, 4 मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चाAaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश-UP में भारी बारिश के आसार, 29 अगस्त से एक्टिव होगा नया मौसमी सिस्टमHeavy Rain Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादलSmash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपालNepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयार

कलेक्टर ने अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्राम दलपतपुरा में रात्रि चौपाल लगाई

Author
Admin Malwa First 19 मई 2026, 07:00 am
कलेक्टर ने अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्राम दलपतपुरा में रात्रि चौपाल लगाई
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को जिलाधिकारियों के साथ तहसील जीरन के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्राम #दलपतपुरा में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों के साथ एक ही जाजम पर बैठकर एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। ➡️रात्रि चौपाल के प्रमुख निर्णय एवं निर्देश: ➡️स्वरोजगार: भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत 11 हितग्राहियों के प्रकरण तैयार किए गए। ➡️पेयजल: जल निगम को क्षेत्र के सभी गांवों में 3 दिन में गुणवत्ता पूर्ण रोड रेस्टोरेशन एवं वंचित बसाहटों में *हर घर नल कनेक्शन* उपलब्ध कराने के निर्देश। महाप्रबंधक जल निगम ने बताया कि दो माह में सभी गांवों में नल से जलापूर्ति प्रारंभ हो जाएगी। स्थानीय युवक प्रेमलाल को पंप ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ➡️विद्युत: ग्राम दलपतपुरा की विद्युत लाइन जीरन से जोड़ने हेतु *एक सप्ताह में सर्वे कर प्रस्ताव* तैयार करने के निर्देश। लो वोल्टेज समाधान हेतु *3 दिन में अधिक क्षमता का नया ट्रांसफार्मर* लगाने का आश्वासन। ➡️सड़क: लोक निर्माण विभाग को *जीरन-चीता खेड़ा सड़क की तत्काल मरम्मत* एवं एक सप्ताह में गड्ढे ठीक करने के निर्देश। ग्राम हरवार में पीएमजीएसवाई की क्षतिग्रस्त सड़क *संधारण अवधि में होने से ठेकेदार से तत्काल ठीक कराने* के निर्देश ➡️ग्रीष्मकालीन पेयजल: पीएचई को मंगलवार को दलपतपुरा पहुंचकर नवीन नलकूप खनन व हैंडपंपों में सिंगल फेस पंप स्थापित कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश। ➡️अन्य विकास कार्य: स्टाप डेम मरम्मत, शाला बाउंड्री वॉल, दलपतपुरा-अघोरिया मार्ग पर पुलिया, नायनखेड़ी में शमशान शेड, खेल मैदान निर्माण के *प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत* करने के निर्देश पंचायत सचिव को दिए। ➡️वन क्षेत्र आबादी: वन एवं राजस्व विभाग को *संयुक्त सर्वे कर एसडीएम के माध्यम से प्रस्ताव* तैयार कर वन क्षेत्र में व्यवस्थापन की कार्रवाई करने के निर्देश। ➡️पोषण: महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से *सेम एवं मेम श्रेणी के 5 बच्चों को सुपोषण किट प्रदान की गई। मुख्यमंत्री मजरा-टोला योजना के तहत *पुरानी आबादी दलपतपुरा में सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत* हो गया है, शीघ्र निर्माण प्रारंभ होगा। कलेक्टर ने गांव की महिला आशा बेवा दौलत राम की समग्र आईडी बनाने, उसे नियमानुसार पेंशन का लाभ दिलाने, खाद्यान्न पात्रता पर्ची प्रदान करने एवं शासन की अन्य योजना का पात्रता अनुसार लाभ दिलाने के निर्देश भी पंचायत सचिव को दिए ‌। पैर से दिव्यांग युवक पवन की मांग पर कलेक्टर ने पवन को स्वरोजगार के लिए भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत ऋण सहायता उपलब्ध कराने , तथा आवश्यकता पड़ने पर रेड क्रॉस से भी आर्थिक मदद करने का विश्वास दिलाया। कलेक्टर ने #रात्रि_चौपाल के पश्चात अधिकारियों के साथ ग्राम में ही रात्रि भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, वन मंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू सहित समस्त जिला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण जन एवं महिलाएं उपस्थित थे।
Ad

ताज़ा खबरें

कैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्ता
राष्ट्रीय

कैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्ता

रॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारी
राष्ट्रीय

रॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता

रक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहच
मध्यप्रदेश

रक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहच

कर्नाटक के यादगीर में शिक्षकों का RSS पथ संचलन में हिस्सा लेना: निलंबन और कानूनी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
राष्ट्रीय

कर्नाटक के यादगीर में शिक्षकों का RSS पथ संचलन में हिस्सा लेना: निलंबन और कानूनी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला