Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Heavy Rain Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादलSmash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपालNepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयारमुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वादमुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिलNepal Flood : प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली पीएम बालेन शाह से फोन पर की बात, कहा- हर संभव मदद के लिए तैयारचम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल है मप्र जीआईएस-25 में मिलएमसीपीएस का सफल परीक्षण सेना की क्षमता और रक्षा तकनीक को देगा मजबूती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रक्षा क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया हर्षलाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बांधी स्नेह और विश्वास से भरी राखियां | मुख्यमंत्री ने दोहराया प्रदेश की हर बहन की खुशहाली का संकल्प महिला सुरक्षा कर्मियों ने भी बांधी राखी मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया लाड़ली बहनोंHeavy Rain Warning: 27 से 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्टविद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वैन चालक पर प्रकरण दर्ज, भेजा जेल स्कूल संचालक के विरुद्ध भी मामला दर्ज, वैन जब्त मुख्यमंत्री के निर्देश पर देवास में त्वरित कार्रवाईKal Ka Mausam: रक्षाबंधन पर बरसेंगे बादल, 28 अगस्त को इन राज्यों में बारिश डाल सकता है खललमोहन भागवत के कार्यक्रम पर ममदानी से भिड़ीं अमेरिकी सिंगर मिलबेन, बोलीं- इवेंट होकर रहेगामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जौहर दिवस पर किया नमन

Heavy Rain Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल

Author
Prabhat Khabar 27 अगस्त 2026, 05:47 am
Heavy Rain Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 अगस्त को कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में बारिश तेज भी हो सकती है. वहीं, 29 और 30 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.

उत्तराखंड में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक मौसम खराब रह सकता है. झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट झारखंड में 27 से 29 अगस्त 2026 के दौरान राज्य भर में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात (आकाशीय बिजली) और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

इस दौरान भारी बारिश का असर अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगा. 27 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी (गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार) और मध्य भागों (हजारीबाग, कोडरमा) में, 28 अगस्त को उत्तर-मध्य जिलों (चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह) में जबकि 29 अगस्त को उत्तर-पूर्वी (दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह), मध्य (धनबाद) और दक्षिण-पूर्वी भागों (पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां) में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है.

झारखंड का मौसम बिहार का कैसा रहेगा मौसम? बिहार में 27 अगस्त 2026 को राज्य के पश्चिमी सीमावर्ती जिलों (जैसे पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद) में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

वहीं मध्य व उत्तरी जिलों (जैसे सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय और शेखपुरा) में कुछ स्थानों पर जबकि पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी जिलों (जैसे सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, बांका, नवादा और भागलपुर) में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है.

बिहार का मौसम मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. छत्तीसगढ़ का मौसम कैसा रहेगा? छत्तीसगढ़ में 27-28 अगस्त को बारिश का दौर जारी रहेगा. प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है.

खासकर 27 अगस्त को कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का खतरा रहेगा. 28 अगस्त को भी एक-दो जगहों पर तेज बारिश और बिजली चमकने की संभावना है. ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather : रक्षाबंधन पर भी नहीं थमेगी बारिश, 31 अगस्त तक जारी रहेगा बरसात का दौर राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम? मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच बारिश का दौर कमजोर पड़ने की संभावना है.

हालांकि, कोटा संभाग के कुछ इलाकों में 27 और 28 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकतर भागों में आगामी सप्ताह भर कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है. दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम ? दिल्ली में 27 से 29 अगस्त 2026 के दौरान न्यूनतम तापमान 25 से 27°C के बीच बना रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33°C से बढ़कर 37°C तक पहुंचने का अनुमान है.

27 अगस्त को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर पूर्व के दौरान कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 28 और 29 अगस्त को बारिश की संभावना नहीं है. पूर्वोत्तर भारत का मौसम 27 अगस्त से 1 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर लगातार बारिश होने की संभावना है.

वहीं, 28 अगस्त से 1 सितंबर तक असम और मेघालय में जबकि 27 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है..

Ad

ताज़ा खबरें

Smash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?
राष्ट्रीय

Smash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?

हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपाल
राष्ट्रीय

हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपाल

Nepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयार
राष्ट्रीय

Nepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिल