Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ 130 कैंडिडेट का किया इंटरव्यू!राहुल गांधी का दावा - 2000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज, कहा- अमेरिकी दबाव में झुकी सरकारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दींमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय अभियंता दिवस की दीं शुभकामनाएं | भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर किया नमनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऋषि पंचमी के पर्व की दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर किया नमनDelhi Crime: गोल्डी बराड़ के नाम पर महिला से 200 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकीMeta अब देगा सेक्सुअल हैरेसमेंट की जानकारी, सरकार बोली- सुरक्षा से समझौता नहींWeather Today: बिहार-ओडिशा समेत आज कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक, 19 सितंबर से शुरू हो सकती है मानसून की विदाईDiwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनेंSchool Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थितिउज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तारVideo: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्रमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम

मोहन भागवत के कार्यक्रम पर ममदानी से भिड़ीं अमेरिकी सिंगर मिलबेन, बोलीं- इवेंट होकर रहेगा

Author
Prabhat Khabar 26 अगस्त 2026, 01:18 pm
मोहन भागवत के कार्यक्रम पर ममदानी से भिड़ीं अमेरिकी सिंगर मिलबेन, बोलीं- इवेंट होकर रहेगा

अमेरिकी सिंगर और अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी समेत उन लोगों की आलोचना की है, जो मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले एक कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के शामिल होने की बात कही गई है.

मिलबेन ने आरोप लगाया कि भागवत के विरोध की वजह राजनीतिक है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के प्रति विरोध की भावना के कारण इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं. “ममदानी और ये सभी समाजवादी लोग मोहन भागवत के मैडिसन स्क्वायर गार्डन (MSG) कार्यक्रम का विरोध इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी का विरोध करते हैं.”- मैरी मिलबेन मिलबेन ने कहा कि मैडिसन स्क्वायर गार्डन ऐसे राजनीतिक विरोध की बजाय व्यावसायिक नियमों के आधार पर काम करता है, इसलिए कार्यक्रम होगा.

उन्होंने ममदानी को सलाह दी कि अगर वे मोदी के खिलाफ रैली करना चाहते हैं तो खुद फंड जुटाकर आयोजन करें. ये भी पढ़ें: RSS चीफ मोहन भागवत बोले- Gen Z देश विरोधी नहीं, सबसे ईमानदार पीढ़ी है; भरोसा करना हो तो मैं युवाओं पर करूंगा भागवत के विरोधियों की राजनीतिक विचारधारा पर सवाल उठाते हुए मिलबेन ने कहा, “ये लोग समाजवाद की विचारधारा को मानते हैं, इसलिए वे पूंजीवाद को नहीं समझते.” ये भी पढ़ें: लिव-इन रिलेशनशिप पर बोले मोहन भागवत: 'पश्चिम की अंधी नकल कर रहा समाज' न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का कार्यक्रम, हिंदू-अमेरिकी समुदाय के लोग होंगे शामिल आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

आयोजकों ने इसे ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ नाम दिया है. इसमें हिंदू-अमेरिकी समुदाय के लोग शामिल होंगे. ‘अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग’ के अनुसार, कई हिंदू-अमेरिकी संगठन इस आयोजन का समर्थन कर रहे हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य साझा विरासत और अलग-अलग धर्मों के बीच एकता को बढ़ावा देना है..

Ad

ताज़ा खबरें