मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय अभियंता दिवस की दीं शुभकामनाएं | भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान अभियंता, 'भारत रत्न' डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा डॉ. विश्वेश्वरैया जी ने अपनी प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और समर्पण से राष्ट्र निर्माण में जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी अभियंताओं को 'राष्ट्रीय अभियंता दिवस' की शुभकामनाएं दीं हैं। उल्लेखनीय है कि डॉ. विश्वेश्वरैया की जयंती को राष्ट्रीय अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Source:MP Info