मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऋषि पंचमी के पर्व की दीं शुभकामनाएं
HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऋषि पंचमी के पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि सप्तऋषियों की दिव्य ज्ञान परंपरा, तपस्या और त्यागमय जीवन हमें सदैव उच्च विचारों और श्रेष्ठ कर्मों की ओर प्रेरित करता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पावन अवसर पर सप्तऋषियों के आदर्शों को अपनाकर धर्म, सत्य और सदाचार के पथ पर अग्रसर होने का संकल्प लेने का प्रदेशवासियों से आव्हान किया है।
Source:MP Info