School Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थिति
School Holiday 15 September: सितंबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा होता है. कुछ पर्व जन्माष्टमी ( 4 सितंबर) बीत चुके हैं, तो कुछ आने वाले हैं. ऐसे में अभिभावकों और छात्रों के मन में अक्सर यह असमंजस रहता है कि आने वाले दिनों में स्कूल खुले रहेंगे या बंद.
यदि आप भी अपनी छुट्टियों या ट्रैवल का प्लान बना रहे हैं, तो 15 सितंबर को लेकर विभिन्न राज्यों और स्थानीय प्रशासन की स्थिति नीचे दी गई है. क्या 15 सितंबर को देशभर में राष्ट्रीय अवकाश है? नहीं, 15 सितंबर को पूरे देश में कोई एक समान सरकारी छुट्टी घोषित नहीं है.
अधिकांश राज्यों में स्कूल अपनी नियमित समय-सारणी के अनुसार ही चलेंगे. ओडिशा: नुआखाई त्योहार के उपलक्ष्य में सरकारी कैलेंडर के अनुसार 15 और 16 सितंबर को अवकाश घोषित है. अंतिम पुष्टि के लिए स्थानीय जिला प्रशासन के आदेश का ध्यान रखें. दिल्ली-NCR: कोई आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश नहीं है.
स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे. पुष्टि के लिए स्कूल ऐप या नोटिस बोर्ड देखें. उत्तर प्रदेश: राज्य भर के सभी स्कूल नियमित रूप से चलेंगे. छुट्टी का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है. उत्तराखंड: सामान्य अवकाश नहीं है. हालांकि, भारी बारिश या भूस्खलन जैसी स्थिति में स्थानीय प्रशासन निर्णय ले सकता है.
बिहार: सभी स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे. झारखंड: स्कूलों में कोई छुट्टी नहीं है, पढ़ाई नियमित रूप से होगी. हिमाचल प्रदेश: स्कूल अपने तय समय पर चलेंगे. खराब मौसम की स्थिति में जिला स्तर पर फैसला संभव है. राजस्थान: राज्य के सभी स्कूल निर्धारित समय पर खुलेंगे.
पश्चिम बंगाल: सभी स्कूल सामान्य रूप से संचालित होंगे. महाराष्ट्र: गणेशोत्सव के बीच केवल 14 सितंबर को छुट्टी घोषित थी. 15 सितंबर को सभी कक्षाएं नियमित रूप से चलेंगी..